
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-8 Science के Chapter-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
अभ्यास प्रश्न Chapter-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) पुन: प्राप्त न होने वाली (अनवीकरणीय) ऊर्जा का स्रोत है-
(अ) पवन ऊर्जा
(ब) बहते हुए जल की ऊर्जा
(स) सौर ऊर्जा
(द) कोयले की ऊर्जा
उत्तर- विकल्प (द) कोयले की ऊर्जा
(ख) पुन: प्राप्त होने वाली (नवीकरणीय) ऊर्जा का स्रोत है-
(अ) कोयला
(ब) पेट्रोलियम
(स) ज्वार-भाटा की ऊर्जा
(द) प्राकृतिक गैस
उत्तर- विकल्प (स) ज्वार-भाटा की ऊर्जा
(ग) सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत ऊर्जा में बदला जाता है-
(अ) सौर भट्ठी द्वारा
(ब) सौर-सेल द्वारा
(स) सोलर कुकर द्वारा
(द) सौर-जल ऊष्मक द्वारा
उत्तर- विकल्प (ब) सौर-सेल द्वारा
(ग) पवन चक्की में प्रयोग होने वाली ऊर्जा है-
(अ) सौर ऊर्जा
(ब) वायु की ऊर्जा
(स) नाभिकीय ऊर्जा
(द) जल ऊर्जा
उत्तर- विकल्प (ब) वायु की ऊर्जा
2. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सम्मुख सही (✓) और गलत कथन के सम्मुख गलत (X) का चिन्ह लगाइए-
(क) सभी प्रकार की ऊर्जा का मुख्य स्रोत सूर्य है। (✓)
(ख) मिट्टी का तेल और डीजल पेट्रोलियम से प्राप्त किये जाते हैं। (✓)
(ग) सौर ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा प्राप्त नहीं की जा सकती है। (X)
(घ) बांध द्वारा बनाये गये जलाशय के जल में गतिज ऊर्जा होती है। (✓)
(ङ) विद्युत, ऊर्जा का अच्छा स्रोत है, इससे प्रदूषण उत्पन्न नहीं होता है। (✓)
(च) नियंत्रित नाभिकीय विखंडन द्वारा मुक्त ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न की जा सकती है। (✓)
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) परिवहन हेतु ऊर्जा का प्रमुख स्रोत पेट्रोलियम है ।
(ख) मुख्यत: जीवाश्म ईंधन कोयला और पेट्रोलियम है।
(ग) सभी प्राणी अपना भोजन हरे पेड़-पौधौ से प्राप्त करते हैं ।
(घ) बायोगैस मुख्यत: मेथेन और कार्बन डाइऑक्साइड का मिश्रण है ।
(ड.) जल विद्युत संयंत्र का मुख्य स्रोत जल है।
4. निम्नलिखित प्रश्नों में चार पद हैं। तीन पद किसी न किसी रूप में एक से हैं। एक पद अन्य तीनों से भिन्न हैं। भिन्न पद की पहचान कर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) डीजल, पेट्रोल, सूर्य, मिट्टी का तेल
उत्तर– सूर्य
(ख) वायु, जल, बायोगैस, कोयला
उत्तर– कोयला
(ग) सोलर कुकर, सौर सेल, वायु, सौर जल ऊष्मक
उत्तर– वायु
(घ) ईधन, अनाज, फल, सब्जियाँ
उत्तर– ईधन
5. स्तम्भ क और स्तम्भ ख में दिये गये शब्दों का मिलान कीजिए।
| स्तम्भ (क) | स्तम्भ (ख) |
| क. पेट्रोल | स्कूटर |
| ख. कोयला | तापीय विद्युत घर |
| ग. जलाशय पर बांध | जल विद्युत संयंत्र |
| घ. डीजल | बस |
| ङ. वायु | पवन चक्की |
6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत कौन है?
उत्तर–
पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य है।
(ख) सोलर सेल का क्या उपयोग होता है?
उत्तर–
सोलर सेल का उपयोग–
सोलर सेल का उपयोग बल्ब जलाने, रेडियो, टी0वी0 तथा जल पम्प आदि चलाने में किया जाता है।
(ग) पेट्रोलियम किस प्रकार बनता है?
उत्तर-
पृथ्वी के अन्दर करोड़ों वर्ष पहले भौगोलिक उथल-पुथल के फलस्वरूप जीव-जन्तु दब गये। मृत जीव-जन्तु ऊष्मा, दाब और उत्प्रेरक क्रिया के द्वारा अपघटित होकर पेट्रोलियम में बदल गये।
(घ) सौर ऊर्जा के ऊष्मीय प्रभाव का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर-
सौर उष्मा का उपयोग अनाज को सुखाने, जल को गर्म करने, खाना पकाने आदि में किया जाता है।
(ङ) नाभिकीय ऊर्जा क्या है? इसका क्या उपयोग है?
उत्तर-
नाभिकीय ऊर्जा तथा इसका उपयोग है-
नाभिक के विखण्डन से प्राप्त ऊर्जा को नाभिकीय ऊर्जा कहते हैं। नाभिकीय ऊर्जा का उपयोग विद्युत उत्पादन करने में किया जाता है।
(च) वर्तमान में जीवाश्म ईंधन ऊर्जा के प्रमुख स्रोत क्यों हैं?
उत्तर-
वर्तमान में जेनरेटर, मोटरकार, बस, ट्रक, मोटर साइकिल, रेलगाड़ी आदि चलाने में पेट्रोलियम उत्पादों (डीजल, पेट्रोल, मिट्टी का तेल) का उपयोग किया जाता है। रेल इंजन में कोयले का प्रयोग किया जाता है। भोजन पकाने के लिए मिट्टी का तेल और द्रव पेट्रोलियम गैस (L.PG.) का प्रयोग किया जाता है। उपरोक्त ऊर्जा के सभी स्रोत हमें जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) से प्राप्त होते हैं। इसीलिए वर्तमान में जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं।
(छ) ऊर्जा संकट क्या है? आप उस संकट को दूर करने के क्या उपाय करेगें?
उत्तर–
ऊर्जा संकट-
ऊर्जा की निरन्तर बढ़ती माँग और ऊर्जा का उसी के अनुरूप उत्पादन न होना ऊर्जा संकट कहलाता ऊर्जा संकट को दूर करने के उपाय-
ऊर्जा संकट को दूर करने के लिए निम्न उपाय कर सकते हैं-
- अनवीकरणीय ऊर्जा (पेट्रोल, कोयला आदि) स्रोतों का उपयोग से कम से कम करके।
- नवीकरणीय ऊर्जा (सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा आदि) स्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग करके।
- भोजन पकाने के लिए प्रेशर कुकर का प्रयोग करके।
- आस-पास के स्थानों के आने जाने के लिए डीजल/पेट्रोल के वाहनों का प्रयोग नहीं करके।
- व्यक्तिगत वाहनों के स्थान पर यात्रा रेलगाड़ी/बस जैसे सार्वजनिक वाहनों से करके।
(ज) सीमित तथा असीमित ऊर्जा के तीन-तीन उदाहरण लिखिए।
उत्तर-
सीमित ऊर्जा-
उदाहरण–
डीजल, पेट्रोल, मिट्टी का तेल
असीमित ऊर्जा-
उदाहरण–
सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा, जल ऊर्जा
7. ऊर्जा के कौन-कौन स्रोत वायुमण्डल को प्रदूषित नहीं करते हैं?
उत्तर-
सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा, जल ऊर्जा आदि स्रोतो से वायुमण्डल प्रदूषित नहीं होता हैं।
8. ऊर्जा के उन स्रोतों का नाम बताइए जिनसे वायुमण्डल प्रदूषित होता है।
उत्तर-
डीजल, पेट्रोल, कैरोसिन, कोयला आदि ऊर्जा के स्रोतो से वायुमण्डल प्रदूषित होता है।
9. गोबर गैस प्लाण्ट का सचित्र वर्णन कीजिए?
उत्तर-

गोबर गैस प्लांट-
गोबर गैस प्लांट में एक डाइजेस्टर (पाचक) टैंक और गैस होल्डर होता है। प्लांट के डाइजेस्टर टैंक में गोबर और जल डाला जाता है तथा गैस होल्डर में गैस का संग्रहण होता है।
10. सोलर कुकर की संरचना एवं उपयोग लिखिए।
उत्तर–
सोलर कुकर (Solar Cooker) की संरचना-

सोलर कुकर का उपयोग-
सोलर कुकर एक धातु का डिब्बा होता है। बर्तन की बाहरी सतह और बाक्स की दीवारें व तली सभी काले रंग की होती हैं, जिससे सूर्य की किरणों की ऊर्जा को अवशोषित कर लिया जाता है। इसके ऊपर एक दर्पण लगा होता है जो ज्यादा से ज्यादा प्रकाश को कुकर के अंदर भेजता है। इस पर एक काँच का ढक्कन होता है जो अंदर की उष्मा को बाहर निकलने से रोकता है।
सोलर कुकर की सहायता से चपाती बनाने तथा फ्राई करने के अतिरिक्त सभी प्रकार के भोजन पकाये जा सकते हैं।
11. नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का अधिक उपयोग क्यों करना चाहिए?
उत्तर–
विकास के साथ-साथ ऊर्जा की माँग में वृद्धि हुई है। अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत समाप्त होते जा रहे हैं। अत: हमें नवीकरणीय ऊर्जा (सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा, जल ऊर्जा आदि) स्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।
12. ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोतों का संरक्षण किस प्रकार किया जा सकता है? विस्तार से समझाइये।
उत्तर-
ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोतों का संरक्षण-
निम्न बातों को अपनाकर हम ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोतों का संरक्षण कर सकते हैं।
- अनवीकरणीय ऊर्जा (पेट्रोल, कोयला आदि) स्रोतों का उपयोग से कम से कम करके।
- नवीकरणीय ऊर्जा (सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा आदि) स्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग करके।
- आस-पास के स्थानों के आने जाने के लिए डीजल/पेट्रोल के वाहनों का प्रयोग नहीं करके।
- व्यक्तिगत वाहनों के स्थान पर यात्रा रेलगाड़ी/बस जैसे सार्वजनिक वाहनों से करके।
13. बायो गैस किसे कहते हैं?
उत्तर-
बायो गैस (Biogas)-
पौधों और जन्तुओं के अपशिष्टों के अपघटन द्वारा उत्पन्न मेथेन और कार्बन डाई ऑक्साइड के मिश्रण को जैव गैस या बायोगैस कहते हैं।
आपको UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
| Next Lesson UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-15 कार्बन एवं उसके यौगिक | Next Lesson UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-3 परमाणु की संरचना |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Class-8 Science Textbook Solutions ( विज्ञान भारती- 3 )
विज्ञान के Class-8 अन्य पाठों का हल
पाठ- 1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
पाठ- 2 मानव निर्मित वस्तुएँ
पाठ- 3 परमाणु की संरचना
पाठ- 4 खनिज एवं धातु
पाठ- 5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
पाठ- 6 कोशिका से अंग तंत्र तक
पाठ- 7 जन्तुओं में जनन
पाठ- 8 किशोरावस्था
पाठ- 9 दिव्यांगता
पाठ- 10 फसल उत्पादन
पाठ- 11 बल तथा दाब
पाठ- 12 प्रकाश एवं प्रकाश यन्त्र
पाठ- 13 विद्युत धारा
पाठ- 14 चुम्बकत्व
पाठ-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
पाठ-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-8 Science —-