
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-8 Science के Chapter-14 चुम्बकत्व के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-14 चुम्बकत्व
अभ्यास प्रश्न Chapter-14 चुम्बकत्व
1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) चुम्बक द्वारा आकर्षित होता है-
(अ) लकड़ी का बुरादा
(ब) काँच का बुरादा
(स) लोहे का बुरादा
(द) ताँबे का बुरादा
उत्तर- विकल्प (स) लोहे का बुरादा
(ख) स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर चुम्बक रुकता है-
(अ) उत्तर-पूर्व दिशा में
(ब) उत्तर-दक्षिण दिशा में
(स) उत्तर दिशा के लम्बवत्
(द) कहीं भी रूक सकता है
उत्तर- विकल्प (ब) उत्तर-दक्षिण दिशा में
(ग) चुम्बकीय पदार्थ हैं-
(अ) पीतल
(ब) ताँबा
(स) लोहा
(द) रबर
उत्तर- विकल्प (स) लोहा
(घ) चुम्बक का चुम्बकत्व सर्वाधिक होता है-
(अ) चुम्बक के बीच में
(ब) चुम्बक के सिरों पर
(स) सभी जगह समान
(द) चुम्बक से दूर
उत्तर- विकल्प (ब) चुम्बक के सिरों पर
(ङ) चुम्बकीय प्रभाव आर-पार नहीं निकल पाता है-
(अ) लोहे की चादर से
(ब) काँच की पट्टी से
(स) लकड़ी के तख्ते से
(द) कागज से
उत्तर- विकल्प (अ) लोहे की चादर से
2. दिये गये विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(आकर्षित, उत्तरी, दक्षिणी, प्राकृतिक, कृत्रिम, ध्रुवों, चुम्बकीय)
(क) चुम्बक जिन पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं उन्हें चुम्बकीय पदार्थ कहते हैं।
(ख) चुम्बक में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव होते हैं।
(ग) चुम्बक के ध्रुवों को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है।
(घ) चुम्बक लोहे के चूर्ण को अपनी ओर आकर्षित करता है।
(ङ) प्रकृति में पाये जाने वाले चुम्बक को प्राकृतिक चुम्बक कहते हैं।
3. निम्नलिखित वाक्यों में सही वाक्य के सामने (✓) और गलत वाक्य के सामने (X) का चिह्न लगाइए।
(क) चुम्बक काँच के टुकड़े को आकर्षित करता है। (×)
(ख) स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की जाँच चुम्बक से नहीं की जा सकती है। (×)
(ग) चुम्बक के समान ध्रुवों में आकर्षण होता है। (×)
(घ) चुम्बक के सिरों पर आकर्षण बल सबसे अधिक होता है। (✓)
4. चुम्बक के चार गुण लिखिए।
उत्तर–
चुम्बक के गुण-
चुम्बक में निम्नलिखित गुण पाये जाते हैं-
- स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ही स्थिर होता है।
- चुम्बक के सिरों पर चुम्बकत्व सबसे अधिक और मध्य में कम होता है।
- चुम्बक के असमान ध्रुवों में आकर्षण एवं समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण होता है।
- चुम्बक चुम्बकीय पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
5. विद्युत चुम्बक से क्या अभिप्राय है? इसका उपयोग लिखिए।
उत्तर–
विद्युत चुम्बक (Electromagnet)-
विद्युत धारा के प्रभाव से जिस लोहे में चुंबकत्व उत्पन्न होता है, उसे विद्युत चुंबक कहते हैं।
विद्युत चुम्बक के उपयोग
- विद्युत चुम्बक का उपयोग लोहे के अत्याधिक भारी समान को उठाने में किया जाता है।
- इसका उपयोग विद्युत चलित उपकरणों जैसे पंखा, विद्युत घंटी, मिक्सर-ग्राइण्डर, कपड़ा धोने की मशीन आदि में भी किया जाता है।
6. चुम्बकीय क्षेत्र किसे कहते हैं।
उत्तर–
चुम्बकीय क्षेत्र (Magnetic field)
चुम्बक के चारों ओर का वह क्षेत्र जिसमें चुम्बकीय प्रभाव (magnetic effect) अनुभव होता है, चुम्बकीय क्षेत्र कहलाता है।
7. चुम्बकीय बल रेखाओं को चित्र सहित परिभाषित कीजिए।
उत्तर-

चुम्बकीय बल रेखाएँ किसी चुम्बकीय क्षेत्र (Magnetic field) में वे काल्पनिक वक्र हैं जिनके किसी बिन्दु पर खींची गयी स्पर्श रेखा उस बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा को निरूपित करती है।
8. अस्थाई तथा स्थाई चुम्बक एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?
उत्तर–
स्थायी चुम्बक (Permanent Magnet)
चुम्बक में चुम्बकत्व का गुण स्थायी होता है
ये चुम्बक निकिल, कोबाल्ट, लोहा आदि के बनाए जाते हैं।
अस्थायी चुम्बक (Temporary Magnet)
चुम्बक में चुम्बकत्व का गुण अस्थायी होता है।
अस्थायी चुम्बक को नर्म लोहे का बनाया जाता है।
9. पृथ्वी एक चुम्बक की भाँति कार्य करती है? इसके लिए तथ्य दीजिए।
उत्तर–
जब स्वतन्त्रतापूर्वक लटके हुए किसी बड़े चुम्बक (magnet) को पृथ्वी तल पर उत्तरी गोलार्द्ध से दक्षिणी गोलार्द्ध की ओर ले जाते हैं, तब दंड चुम्बक उसी भाँति व्यवहार करता है जैसा कि बड़े चुम्बक के ऊपर छोटा चुम्बक व्यवहार करता है। इससे यह निष्कर्ष (conclusion) निकलता है-
पृथ्वी चुम्बक (magnet) की भाँति व्यवहार करती है।
10. चुम्बक का उचित रखरखाव कैसे करते हैं?
उत्तर–
चुम्बक का उचित रखरखाव–
- दो चुम्बकों को आपस में रगड़ना नहीं चाहिए।
- पास-पास रखे चुम्बकों के समान ध्रुवों को साथ-साथ नहीं रखना चाहिए।
- चुम्बक को गर्म नहीं करना चाहिए।
- चुम्बक को ऊँचाई से जमीन पर नहीं गिराना चाहिए।
11. प्रयोग द्वारा दिखाइए कि चुम्बक के असमान ध्रुवों में आकर्षण होता है।
उत्तर–
क्रियाकलाप-
एक चुम्बकीय सुई (Magnetic Needle) और एक छड़ चुम्बक लिया
चुम्बकीय सुई के उत्तरी ध्रुव (N) के पास छड़ चुम्बक के दोनों ध्रुवों को बारी-बारी से लाया।
हम देखते हैं कि जब सुई के पास छड़ चुम्बक का उत्तरी ध्रुव लाते हैं, तो सुई का उत्तरी ध्रुव प्रतिकर्षित हो जाता है और जब चुम्बक का दक्षिण ध्रुव (S) सुई के उत्तरी ध्रुव के पास लाया जाता है तो चुम्बकीय सुई का उत्तरी ध्रुव आकर्षित हो जाता है। इससे स्पष्ट है कि-
चुम्बक के समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण और असमान ध्रुवों में आकर्षण होता है।
12. विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव को दर्शाने के लिए एक प्रयोग का वर्णन कीजिए।
उत्तर–
क्रियाकलाप–
एक चालक तार, एक कुंजी और एक शुष्क सेल लिया। इनको मेज पर रखकर तार में बिना विद्युत धारा प्रवाहित किये चुम्बकीय सुई को तार के पास लाया। हम देखते हैं कि चुम्बकीय सुई उत्तर-दक्षिण दिशा में रूक गयी है।
अब चित्रानुसार तार में विद्युत धारा प्रवाहित करके चुम्बकीय सुई के विक्षेप को देखते हैं।

विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव
हमने देखा कि चुम्बकीय सुई विक्षेपित हो जाती है। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि तार में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर इसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। जिससे सुई विक्षेपित हो जाती है।
आपको UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-14 चुम्बकत्व को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
| Previous Lesson UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-13 विद्युत धारा | Next Lesson UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-15 कार्बन एवं उसके यौगिक |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Class-8 Science Textbook Solutions ( विज्ञान भारती- 3 )
विज्ञान के Class-8 अन्य पाठों का हल
पाठ- 1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
पाठ- 2 मानव निर्मित वस्तुएँ
पाठ- 3 परमाणु की संरचना
पाठ- 4 खनिज एवं धातु
पाठ- 5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
पाठ- 6 कोशिका से अंग तंत्र तक
पाठ- 7 जन्तुओं में जनन
पाठ- 8 किशोरावस्था
पाठ- 9 दिव्यांगता
पाठ- 10 फसल उत्पादन
पाठ- 11 बल तथा दाब
पाठ- 12 प्रकाश एवं प्रकाश यन्त्र
पाठ- 13 विद्युत धारा
पाठ- 14 चुम्बकत्व
पाठ-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
पाठ-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-8 Science —-