
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-8 Science के Chapter-1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
अभ्यास प्रश्न Chapter-1 ( विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति )
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए–
प्रश्न 1(क)- आधुनिक संचार का माध्यम है-
(अ) इन्टरनेट (✓)
(ब) पत्र
(स) कबूतर
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- विकल्प (अ) इंटरनेट (✓)
प्रश्न 1(ख)- भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक –
(अ) डॉ. हार्वर्ड माइकल
(ब) आर्यभट्ट
(स) डॉ. विक्रम साराभाई (✓)
(द) इनमें से कोई से नहीं
उत्तर 1(ख)–विकल्प (स) डॉ. विक्रम साराभाई (✓)
प्रश्न 1(ग)- सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी) का आरंभ हुआ है–
(अ) वर्ष 2003 में
(ब) वर्ष 2004 में (✓)
(स) वर्ष 2005 में
(द) वर्ष 2006 में
उत्तर 1(ग)– विकल्प (ब) वर्ष 2004 में (✓)
प्रश्न 1(घ)- ऊर्जा के नवीकरण स्रोत है-
(अ) पेट्रोल
(ब) डीजल
(स) एल.पी.जी.
(द) सौर ऊर्जा (✓)
उत्तर 1(घ)– विकल्प (द) सौर ऊर्जा (✓)
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–
उत्तर 2-
(क) व्यापार का अर्थ है क्रय और विक्रय।
(ख) मेट्रो रेल, बुलेट ट्रेन और मोनो रेल परिवहन के नवीन साधन है।
(ग) स्नैपडील, फ्लिपकार्ट आदि ई-कॉमर्स कंपनियां हैं।
(घ) आई.सी.टी. योजना का आरंभ दिसंबर 2004 में हुआ।
(ङ) 3G और 4G मोबाइल के नवीनतम तकनीक के साधन हैं।
प्रश्न 3. निम्नलिखित के सही जोड़ी बनाइए–
उत्तर 3-
स्तम्भ क | स्तंम्भ ख |
क. विडियो कांफ्रेसिंग | संचार का साधन |
ख. आई.सी.टी. | शिक्षा के स्तर में सुधार |
ग. आई.आर.एस. | भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह |
घ.रक्षा एवं प्रतिरक्षा | डी.आर.डी.ओ. |
ङ.भूरी क्रांति | उर्वरक के क्षेत्र में |
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए-
प्रश्न 4(क)- राष्ट्रीय अनुसंधान समिति का गठन कब हुआ?
उत्तर 4(क)– 1962 में।
प्रश्न 4(ख)- प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किसका प्रक्षेपण किया गया ?
उत्तर 4(ख)– बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, आकाश मिसाइल।
प्रश्न 4(ग)- बीसवीं सदी के सर्वाधिक सफल ऊर्जा के स्रोत क्या थे ?
उत्तर4(ग)–जल ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि।
प्रश्न 4(घ)- व्यापार एवं वाणिज्य की नवीनतम तकनीक कौन सी है?
उत्तर 4(घ)–ई-व्यवसाय / ई-कॉमर्स।
प्रश्न 4(ङ) एन.ई.जी.पी की शुरुआत कब हुई थी ?
उत्तर 4(ङ)–18 मई 2006 में।
प्रश्न 4(च)- भू-तापीय ऊर्जा किस प्रकार की ऊर्जा है?
उत्तर 4(च)– नवीकरणीय ऊर्जा का रूप है।
प्रश्न 4(छ)- इसरो (ISRO) का गठन कब हुआ था ?
उत्तर 4(छ)– नवंबर 1969 में।
प्रश्न 5. विनिर्माण से आप क्या समझते हैं? सविस्तार समझाइए।
उत्तर 5- कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण या वस्तु निर्माण कहते हैं। विनिर्माण के अंतर्गत हस्तकला से लेकर उच्च तकनीक तक बहुत सी मानवीय गतिविधियां आ जाती है किंतु इस का उपयोग प्रायः औद्योगिक उत्पादन के अर्थ में किया जाता है, जिसमें कच्चा माल बड़े पैमाने पर तैयार माल में बदला जाता है।
प्रश्न 6-.शिक्षा के क्षेत्र में आई.सी.टी. की क्या भूमिका है?
उत्तर 6- यह शिक्षा के क्षेत्र में सहायक सामग्री के रूप में एक नई क्रांति है जो बच्चों को खुशनुमा वातावरण एवं मनोरंजक तरीके से शिक्षा प्राप्त करने एवं विषय के प्रति भय को दूर करने में सहायक सिद्ध हो रही है। शैक्षिक अवसरों को विस्तृत करने, उच्च शिक्षा के क्षेत्र उल्लेखनीय विकास एवं शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आई.सी.टी एक प्रभावशाली साधन है। आई.सी.टी के अंतर्गत स्मार्ट स्कूलों एवं ई-किताबों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
प्रश्न 7.ई-गवर्नेंस क्या है?
उत्तर 7– सरकार की आम नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध कराना ई-गवर्नेंस या ई-शासन कहलाता है।
प्रश्न 8. ई-गवर्नेंस की आम जीवन में क्या उपलब्धियां हैं?
उत्तर 8-
- ई-शासन के उपयोग से शासन प्रणाली अधिक पारदर्शी, कुशल तथा जवाबदेही हो रही है।
- शासन संबंधी सभी सूचनाओं को इंटरनेट पर उपलब्ध करा दिया जाता है।
- ई-शासन से काम कम समय में हो जाता है।
- आम आदमी सीधे तौर पर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहा है।
प्रश्न 9. व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में ई-कॉमर्स की क्या भूमिका रही ?
उत्तर 9-
नवीनतम तकनीक के अंतर्गत व्यापार एवं वाणिज्य ई-व्यवसाय / ई-कॉमर्स रूप में प्रचलित हैं। यह इंटरनेट के माध्यम से व्यापार का संचालन है। इंटरनेट के माध्यम से व्यापार से संबंधित उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, अमेज़न आदि ई-कॉमर्स कंपनियां है जो आम जनजीवन में काफी प्रचलित हैं एवं अच्छा व्यवसाय कर रही हैं।
आपको UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
Next Lesson UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-2 मानव निर्मित वस्तुएँ | Next Lesson UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-3 परमाणु की संरचना |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Class-8 Science Textbook Solutions ( विज्ञान भारती- 3 )
विज्ञान के Class-8 अन्य पाठों का हल
पाठ- 1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
पाठ- 2 मानव निर्मित वस्तुएँ
पाठ- 3 परमाणु की संरचना
पाठ- 4 खनिज एवं धातु
पाठ- 5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
पाठ- 6 कोशिका से अंग तंत्र तक
पाठ- 7 जन्तुओं में जनन
पाठ- 8 किशोरावस्था
पाठ- 9 दिव्यांगता
पाठ- 10 फसल उत्पादन
पाठ- 11 बल तथा दाब
पाठ- 12 प्रकाश एवं प्रकाश यन्त्र
पाठ- 13 विद्युत धारा
पाठ- 14 चुम्बकत्व
पाठ-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
पाठ-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-8 Science —-