नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-7 के Chapter- 7 जन्तुओ में पोषण के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —

UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-7 जन्तुओ में पोषण
अभ्यास प्रश्न पाठ-7 जन्तुओ में पोषण
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से सही विकल्प चुन कर लिखिए।
प्रश्न 1(क)- मुखगुहा में भोजन के किस अवयव का सरलीकरण होता है।
(अ) प्रोटीन
(स) कार्बोहाइड्रेट (✓)
(स) वसा
(द) विटामिन्स
उत्तर 1(क)– विकल्प (स) कार्बोहाइड्रेट
प्रश्न 1(ख)- भोजन का पाचन पूर्ण हो जाता है-
(अ) आमाशय में
(ब) छोटी आँत में (✓)
(स) बड़ी आँत में
(द) मलाशय में
उत्तर1(ख) – विकल्प (ब) छोटी आँत में
प्रश्न 1(ग)- कृन्तक दाँत का कार्य है –
(अ) फाड़ने का
(ब) काटने का (✓)
(स) पीसने का
(द) चबाने का
उत्तर1(ग)– विकल्प (ब) काटने का
प्रश्न 1(घ)- लार में पाये जाने वाला एन्जाइम है –
(अ) टाइलिन (✓)
(ब) पेप्सीन
(स) रेनिन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर1(घ)– विकल्प (अ) टाइलिन
प्रश्न 2. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर 2-
(क) मंड का पाचन मुखगुहा में होता है।
(ख) कृन्तक, रदनक, अग्रचवर्णक, चवर्णक दाँतों के चार प्रकार हैं।
(ग) आमाशय में जठर रस एवं हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का स्रावण होता है।
(घ) अमीबा अपने भोजन को पादाभो के द्वारा पकड़ता है
प्रश्न 3. कॉलम अ में दिये गये कथनों का मिलान कॉलम ब में दिये गये कथनों से कीजिए।
उत्तर 3-
कॉलम अ | कॉलम ब |
क. कार्बोहाइड्रेट | शर्करा |
ख. प्रोटीन | ऐमीनो अम्ल |
ग. वसा | वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल |
प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही का (✓) तथा गलत कथन पर गलत का चिह्न (×) लगायें।
उत्तर 4-
(क) चवर्णंक भोजन को काटने का कार्य करती है। (×)
(ख) आमाशय की दीवार से जठर रस का स्रावण होता है।(✓)
(ग) पेप्सीन द्वारा कार्बोहाइड्रेट का पाचन होता है।(×)
(घ) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन के माध्यम को क्षारीय बनाता है। (×)
(ड़) रेनिन दूध को दही में बदलता है। (✓)
प्रश्न 5. निम्नलिखित पाचन अंगों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
छोटी आंत, मुख, ग्रासनली, बड़ी आँत, गुदा, मलाशय, मुखगुहा, आमाशय
उत्तर 5–
मुख → मुखगुहा → ग्रासनली → आमाशय → छोटी आँत → बड़ी आँत → मलाशय → गुदा
प्रश्न 6. आहार नाल के कौन से भाग द्वारा निम्नलिखित क्रियाएँ सम्पादित होती हैं-
उत्तर 6 –
(क) भोजन को चबाना दांतो के द्वारा मुखगुहा में
(ख) जीवाणु नष्ट करना आमाशय
(ग) पचे हुये भोजन का अवशोषण छोटी आंत के अंतिम भाग
(घ) सेलूलोज का पाचन अंधनाल या सीकम
प्रश्न 7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रश्न 7 (क)- पित्त रस कहाँ बनता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायक है?
उत्तर 7 (क)–
पित्त रस यकृत में बनता है। यह भोजन के वसा आदि के पाचन में सहायक है।
प्रश्न 7 (ख)- आमाशय में स्रावित अम्ल का कार्य बताइए।
उत्तर 7 (ख)–
आमाशय की दीवारों से जठर रस का स्रावण होता है जिसमें हाइड्रोक्लोरिक अम्ल पाया जाता है। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन के माध्यम को अम्लीय बनाता है, भोजन में उपस्थित सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट करता है और भोजन को सड़ने से बचाता है।
प्रश्न 7 (ग)– शाकाहारी जन्तु की आहार नाल की विशेषता बताइए।
उत्तर 7 (ग)–
शाकाहारी जन्तु गाय, भैंस आदि घास आदि को जल्दी-जल्दी निगल लेते हैं और आमाशय के एक भाग में भंडारित कर लेते हैं जिसे रूमेन कहते हैं । रूमेन में भोजन का आंशिक पाचन होता है जिसे जुगाल कहते हैं। ऐसे जन्तु रोमन्थी या रूमिनैन्ट कहलाते हैं। दरअसल भैंस, गाय आदि जन्तुओं का मुख्य भोजन घास है जिसमें सेलूलोज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका पाचन आसानी से नहीं होता है। रूमिनैन्ट्स में छोटी आँत तथा बड़ी आँत के बीच एक लम्बी संरचना होती है जिसे सीकम या अंधनाल कहते हैं। भोजन के सेलुलोज का पाचन इसी स्थान पर होता है।
प्रश्न 7 (घ) सूक्ष्मजीव अमीबा में भोजन का अन्तर्ग्रण और पाचन चित्र द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर 7 (घ)–

प्रश्न 7 (ड़) मानव की आहारनाल का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर–
मानव की आहारनाल-

आपको UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-7 जन्तुओ में पोषण को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-6 पौधों में पोषण | Next Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-8 जीवों में श्वसन |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Class-7 Science Textbook Solutions ( विज्ञान भारती- 2 )
विज्ञान के अन्य पाठों का हल
पाठ-1 मानव विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पाठ- 2 रेशों से वस्त्र तक
पाठ- 3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
पाठ-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
पाठ- 5 ऊष्मा एवं ताप
पाठ- 6 पौधों में पोषण
पाठ- 7 जन्तुओ में पोषण
पाठ- 8 जीवों में श्वसन
पाठ- 9 जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन
पाठ- 10 जीवों में उत्सर्जन
पाठ- 11 पौधों में जनन
पाठ-12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
पाठ-13 भोजन स्वास्थ्य व रोग
पाठ-14 ध्वनि
पाठ-15 ऊर्जा
पाठ-16 प्रकाश
पाठ-17 बल एवं यन्त्र
पाठ- 18 स्थिर विद्युत
पाठ- 19 जल
पाठ- 20 वायु
पाठ- 21 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-