नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-7 के Chapter-6 पौधों में पोषण के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —

UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-6 पौधों में पोषण
अभ्यास प्रश्न पाठ-6 ( पौधों में पोषण )
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के चार विकल्प दिये हैं। सही उत्तर चुन कर लिखिए-
प्रश्न 1 (क)- परपोषी पौधा है-
(i) अमरबेल (✓)
(ii) नीम
(iii) गुलाब
(iv) सहजन
उत्तर 1 (क)- विकल्प (i) अमरबेल
प्रश्न 1 (ख)- कीटभक्षी पौधे सामान्यत: उन स्थानों पर मिलते हैं जहाँ की भूमि में कमी होती है-
(i) आक्सीजन की
(ii) जल की
(iii) नाइट्रोजन की (✓)
(iv) कार्बन की
उत्तर 1 (ख)- विकल्प (iii) नाइट्रोजन की
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर 2-
क. हरे पौधे अपना भोजन स्वयं बनाने के कारण स्वपोषी कहलाते हैं।
ख. सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का एकमात्र स्रोत है।
ग. हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने की प्रक्रिया प्रकाश-संश्लेषण कहलाती है।
घ. ऐसे पौधे जो सड़े गले पदार्थों से भोजन प्राप्त करते हैं, मृतोपजीवी पौधे कहलाते हैं।
ड़. ड्रोसेरा एक कीटभक्षी पौधा है।
प्रश्न 3. कॉलम क के शब्दों का मिलान कॉलम ख से कीजिए-
उत्तर 3–
कॉलम (क) | कॉलम (ख) |
क. पत्ती | प्रकाश-संश्लेषण |
ख. कुकुरमुत्ता | मृतजीवी |
ग. लाइकेन | सहजीवी |
घ. ड्रोसेरा | कीट भक्षी |
ड़. जन्तु | विषमपोषी |
प्रश्न 4. संक्षिप्त उत्तर दीजिए-
प्रश्न 4 (क)- पत्तियों में पाये जाने वाले हरे वर्णक को क्या कहते है?
उत्तर 4 (क)– पर्णहरित ( क्लोरोफिल )
प्रश्न 4 (ख)- अपना भोजन स्वयं न बनाने वाले जीव क्या कहलाते हैं?
उत्तर 4 (ख)– परपोषी
प्रश्न 4(ग)- उस सम्बन्ध को क्या कहते हैं जिसमें दो जीव आपस में एक दूसरे को सहयोग करते हैं और दोनों लाभान्वित होते हैं?
उत्तर 4(ग)– सहजीवन
प्रश्न 4 (घ)- पूर्ण परजीवी पौधे अपने किस अंग के द्वारा पोषक से जल तथा खनिज लवण प्राप्त करते हैं?
उत्तर 4 (घ)– चूसकांग के द्वारा
प्रश्न 5. हरे पौधे में प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया का वर्णन करो।
उत्तर 5 –
प्रकाश-संश्लेषण–
जब हरे -पेड़ पौधे अपना भोजन सूर्य का प्रकाश की उपस्थिति में पर्णहरित, कार्बन डाइऑक्साइड गैस और जल की सहायता से बनाते हैं तो इस क्रिया को प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं।

प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा प्रदर्शित करते हैं-

प्रश्न 6. किस प्रयोग द्वारा दिखायेंगे कि प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में सूर्य का प्रकाश आवश्यक है।
उत्तर 6–
दो चौड़े मुँह के गिलास लेकर उसमें आस-पास के तालाब से हाइड्रिला का पौधा लाकर पौधे की लगभग एक बराबर लम्बाई की दो शाखाओं को जल में ही काट लेंगे। इन शाखाओं को अलग-अलग गिलास में निम्न प्रकार से रखेंगे-
स्थिति 1 में शाखा जल में डूबी हो और इस पर सूर्य का पर्याप्त प्रकाश पड़ रहा हो।
स्थिति 2 में शाखा तो जल में डूबी हो किन्तु काले कागज से ढँके होने के कारण इस पर प्रकाश उपलब्ध न हो।
दोनों गिलासों को लगभग एक घंटे के लिए खुले स्थान पर रखेंगे।
लगभग एक घंटे बाद निरीक्षण करने पर-
स्थिति 1 में ऑक्सीजन गैस के बुलबुले निकलते हैं जो हाइड्रिला की शाखा द्वारा प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के फलस्वरूप बनती है। स्थिति 1 में रखे हरे पौधे को सूर्य का प्रकाश, जल, जल में घुली कार्बन डाइऑक्साइड मिल रही है जिससे प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया सामान्य रूप से सम्पन्न हो रही है।
स्थिति 2 के काले कागज को एक तरफ से थोड़ा हटाकर निरीक्षण करने पर देखते हैं कि यहाँ गैस के बुलबुले नहीं दिखायी दे रहे हैं। क्योंकि दूसरी स्थिति में पौधे को जल, जल में घुलित कार्बन डाइऑक्साइड तो उपलब्ध है किन्तु सूर्य का प्रकाश नहीं मिल रहा है। फलस्वरूप इसमें प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया नहीं सम्पन्न हो रही है तथा इस कारण बुलबुले भी नहीं बन रहे हैं।
अत: स्पष्ट है कि प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के लिए जल (H2O) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के साथ-साथ सूर्य का प्रकाश भी आवश्यक है।
प्रश्न 7. किसी कीटभक्षी पौधे पौधे का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर 7–

घटपर्णी पौधों की पत्तियां घड़े के आकार की होती हैं। पत्ती का शीर्ष भाग एक ढक्कन बनाता है। घड़े के अन्दर रोम के समान संरचनाएँ होती हैं। जब कोई कीट उड़ते हुए घट में चला जाता है तो उनमें उपस्थित रोमों में फँस जाता है। घट के ऊपर स्थित पत्तीनुमा ढक्कन बन्द हो जाता है तथा अन्दर पाये जाने वाले पाचक रसों द्वारा कीट पचा लिया जाता है।
आपको UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-6 पौधों में पोषण को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-5 ऊष्मा एवं ताप | Next Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-7 जन्तुओ में पोषण |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Class-7 Science Textbook Solutions ( विज्ञान भारती- 2 )
विज्ञान के अन्य पाठों का हल
पाठ-1 मानव विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पाठ- 2 रेशों से वस्त्र तक
पाठ- 3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
पाठ-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
पाठ- 5 ऊष्मा एवं ताप
पाठ- 6 पौधों में पोषण
पाठ- 7 जन्तुओ में पोषण
पाठ- 8 जीवों में श्वसन
पाठ- 9 जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन
पाठ- 10 जीवों में उत्सर्जन
पाठ- 11 पौधों में जनन
पाठ-12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
पाठ-13 भोजन स्वास्थ्य व रोग
पाठ-14 ध्वनि
पाठ-15 ऊर्जा
पाठ-16 प्रकाश
पाठ-17 बल एवं यन्त्र
पाठ- 18 स्थिर विद्युत
पाठ- 19 जल
पाठ- 20 वायु
पाठ- 21 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-