नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-7 के Chapter- 5 ऊष्मा एवं ताप के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —

UP Board Solutions for Class-7 ScienceChapter-5 ( ऊष्मा एवं ताप )
अभ्यास प्रश्न Chapter-5 ( ऊष्मा एवं ताप )
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिये-
प्रश्न 1(क)- द्रव के गैस में बदलने की क्रिया को कहते हैं-
(अ) गलनांक
(ब) हिमांक
(स) वाष्पीकरण
(द) संघनन
उत्तर 1(क)– विकल्प (स) वाष्पीकरण
प्रश्न 1(ख)- द्रवों में ऊष्मा संचरण होता है-
(अ) चालन द्वारा
(ब) संवहन द्वारा
(स) विकिरण द्वारा
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर 1(ख)– विकल्प (ब) संवहन द्वारा
प्रश्न 1(ग)- जल का क्वथनांक होता है-
(अ) 10°C
(ब) 100°C
(स) 120°C
(द) 40°C
उत्तर 1(ग)– विकल्प (ब) 100°C
प्रश्न 1(घ)- ऊष्मीय ऊर्जा का मात्रक है-
(अ) मीटर
(ब) जूल
(स) न्यूटन
(द) कूलॉम
उत्तर 1(घ)– विकल्प (ब) जूल
प्रश्न 1(ड़)- ऊष्मा का कुचालक है-
(अ) लोहा
(ब) ऐलुमिनियम
(स) स्टील
(द) काँच
उत्तर 1(ड़)– विकल्प (द) काँच
प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही (✓) और गलत कथन पर गलत (×) का चिन्ह लगायें
उत्तर 2 :-
क. किसी वस्तु को गर्म करने पर उसका ताप घटता है। (×)
ख. ठोस वस्तुओं में ऊष्मा का संचरण चालन द्वारा होता है। (✓)
ग. वस्तु द्वारा ली गयी ऊष्मा वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर करती है। (✓)
घ. अवस्था परिवर्तन के समय वस्तु का ताप स्थिर रहता है। (✓)
ड़. पारा ऊष्मा का कुचालक है। (×)
प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर 3:-
क. ताप का एस.आई मात्रक केल्विन है।
ख. गलते हुए बर्फ का ताप 0°C होता है।
ग. किसी ठोस के द्रव में बदलने की क्रिया गलन कहलाती है।
घ. विकिरण विधि द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण में माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
ड़. बर्तन का हत्था बनाने में कुचालक पदार्थ का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 4. कॉलम (क) और कॉलम (ख) का मिलान कीजिये-
उत्तर 4:-
कॉलम (क) | कॉलम (ख) |
क. किसी वस्तु का ताप | तापमापी द्वारा मापते हैं |
ख. ठोस में ऊष्मा स्थानांतरण | चालन द्वारा होता है |
ग. स्टील ऊष्मा का | सुचालक है |
घ. ठोस को गर्म करने पर | उसके आयतन में प्रसार होता है |
ङ. विशिष्ट ऊष्मा | पदार्थ का गुण होता है |
प्रश्न 5. समान द्रव्यमान के दो अलग-अलग पदार्थों A तथा B को समान ताप तक गर्म करने में किसको अधिक ऊष्मा की आवश्यकता होगी, जबकि A की विशिष्ट ऊष्मा B से अधिक है।
उत्तर 5–
अलग-अलग पदार्थों की समान मात्रा (द्रव्यमान) का ताप समान मात्रा से बढ़ाने के लिये जिस पदार्थ की विशिष्ट उष्मा अधिक होगी उसे गर्म करने के लिये अधिक उष्मा की आवश्यकता होगी। A की विशिष्ट उष्मा अधिक है। अतः A को अधिक ऊष्मा की आवश्यकता होगी।
प्रश्न 6. गैसों के प्रसार को एक क्रियाकलाप द्वारा स्पष्ट कीजिए?
उत्तर 6 –
गैसों में प्रसार का क्रियाकलाप-
गैसों के प्रसार को स्पष्ट करने के लिए निम्नांकित क्रियाकलाप को करगें-
काँच की एक खाली तथा स्वच्छ छोटी बोतल के मुँह पर एक बिना फूला हुआ गुब्बारा बाँध देंगे।
अब बोतल को चौड़े मुँह के बर्तन में रखेंगे और इस बर्तन में गर्म पानी डालेंगे। ऐसा करने पर गुब्बारा फूल जाता है क्योंकि गर्म जल के करण बोतल के अंदर की हवा गर्म होकर फैलती है और बोतल के मुँह पर लगे गुब्बारे में प्रवेश करती है और गुब्बारा फूल जाता है। बोतल को गर्म जल से निकालकर ठंडा करने पर गुब्बारा पुनः पिचक जाता है। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि गैसों में प्रसार होता है। गर्म करने पर गैसें फैलती हैं और ठंडा करने पर सिकुड़ती हैं।
प्रश्न 7. रेल की पटरी जोड़ते समय उनके बीच थोड़ी जगह क्यों छोड़ते हैं।
उत्तर 7 :- रेल की पटरियों को जोड़ते समय उनके बीच थोड़ी जगह छोड़ी जाती है, ताकि गर्म होकर फैलने पर पटरी टेढ़ी न हो जाये।
प्रश्न 8. सुचालक तथा कुचालक पदार्थों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर 8:-
सुचालक तथा कुचालक पदार्थों में अन्तर
सुचालक- जिन पदार्थों में ऊष्मा का संचरण आसानी से होता है, उन्हें ऊष्मा का सुचालक कहते हैं। जैसे- ताँबा, लोहा, ऐलुमिनियम आदि।
कुचालक- जिन पदार्थों में ऊष्मा का संचरण नहीं होता है, उन्हें ऊष्मा का कुचालक कहते हैं। जैसे- कागज, लकड़ी, काँच, ऊन, पोर्सिलीन, वायु आदि ।
प्रश्न 9- 98.6°F को डिग्री सेण्टीग्रेट में बदलिये।
उत्तर 9-
C/100 = F-32/ 180
C/5 = F-32/9
C/5 = 98.6-32/9
C×9 = (98.6-32)×5
9C = 66.6 × 5
C = 66.6×5/9
C = 7.4 × 5
C= 37 डिग्री सेण्टीग्रेट
प्रश्न 10- गलनांक की परिभाषा लिखिये।
उत्तर 10-
गलनांक- वह निश्चित ताप जिस पर कोई ठोस गरम करने पर द्रव में बदलता है उस पदार्थ का गलनांक कहलाता हैं। बर्फ का गलनांक 0°C है।
प्रश्न 11- क्वथनांक की परिभाषा लिखिये।
उत्तर 11-
क्वथनांक-
वह निश्चित ताप जिस पर कोई द्रव उबलता है और गैसीय अवस्था में बदलता है वह दिये गये द्रव का क्वथनांक कहलाता है। पानी का क्वथनांक 100°C है।
प्रश्न 12- 5 कैलोरी कितने जूल के बराबर होता है?
उत्तर 12–
1 कैलोरी = 4.18 जूल
5 कैलोरी = 5×4.18 जूल = 20.9 जूल
प्रश्न 13. समान पदार्थ के दो टुकड़ों का द्रव्यमान क्रमशः 2 किलोग्राम तथा 4 किलोग्राम है, समान ऊष्मा देने पर किसका ताप अधिक बढ़ेगा?
उत्तर 13 – 2 किलोग्राम वाले टुकड़े का ताप अधिक बढ़ेगा।
प्रश्न 14. 0.2 किग्रा द्रव के ताप को 20°C से 70°C तक बढ़ाने के लिये 700 कैलोरी ऊष्मा की आवश्यकता होती है। द्रव की विशिष्ट ऊष्मा ज्ञात कीजिये। क. कैलोरी में ख. जूल में.
उत्तर 14 –
Q = 700 कैलोरी
m = 0.2 किग्रा
Δt = 70 – 20 = 50°C
विशिष्ट ऊष्मा (S) = Q/m Δt
S = 700/ 0.2 × 50
= 700/ 10
= 70 कैलोरी/ किग्रा °C
चूंकि 1 कैलोरी = 4.18 जूल
अतः
70 कैलोरी/किग्रा °C = 4.18×70 जूल/किग्रा °C
= 292.6 जूल/किग्रा °C
प्रश्न 15. 0.2 किग्रा द्रव को 135°Cसे 25°C तक ठंडा करने में द्रव से निकली ऊष्मीय ऊर्जा ज्ञात कीजिये। जबकि द्रव की विशिष्ट ऊष्मा 750 जूल/किग्रा °C है।
उत्तर 15-
Q = S × mΔt
विशिष्ट ऊष्मा (S) = 750 जूल/किग्रा °C
m = 0.2 किग्रा
Δt = 135-25 = 110°C
Q = ?
Q = S × mΔt
= 750 × 0.2 × 110
= 16500 जूल
आपको UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-5 ऊष्मा एवं ताप को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions for Class -7 Science Chapter-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन | Next Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-6 पौधों में पोषण |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Class-7 Science Textbook Solutions ( विज्ञान भारती- 2 )
विज्ञान के अन्य पाठों का हल
पाठ-1 मानव विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पाठ- 2 रेशों से वस्त्र तक
पाठ- 3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
पाठ-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
पाठ- 5 ऊष्मा एवं ताप
पाठ- 6 पौधों में पोषण
पाठ- 7 जन्तुओ में पोषण
पाठ- 8 जीवों में श्वसन
पाठ- 9 जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन
पाठ- 10 जीवों में उत्सर्जन
पाठ- 11 पौधों में जनन
पाठ-12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
पाठ-13 भोजन स्वास्थ्य व रोग
पाठ-14 ध्वनि
पाठ-15 ऊर्जा
पाठ-16 प्रकाश
पाठ-17 बल एवं यन्त्र
पाठ- 18 स्थिर विद्युत
पाठ- 19 जल
पाठ- 20 वायु
पाठ- 21 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-