UP Board Solutions for Class -7 Science Chapter-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-7 के Chapter- 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —

UP Board Solutions for Class -7 Science Chapter-4
UP Board Solutions for Class -7 Science Chapter-4

Table of Contents


(अ) पदार्थ के अणुओं में परिवर्तन होता है ।

(स) नया पदार्थ बन जाता है।

(द) कोई परिवर्तन नहीं होता है।

उत्तर 1 (क)– विकल्प (ब) पदार्थ के अणुओं में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

(अ) कोयले को पीस कर पाउडर बनाना

(ब) कागज़ के बड़े टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटना

(द) काँच की बोतल का टूटना

उत्तर 1(ख)– विकल्प (स) कागज का जलना

उत्तर 2:-

(क) गर्म करने पर लोहे का लाल होना भौतिक परिवर्तन है।

(ख) भौतिक परिवर्तन में वस्तु के भौतिक गुण बदल जाते हैं।

(ग) बल्ब का जलना भौतिक परिवर्तन कहते हैं।

(घ) चीनी गर्म करना रासायनिक परिवर्तन है।

(ङ) ऐसे परिवर्तन जिनमें नये पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।

उत्तर 3 :-

(क) फल को चाकू से काटने पर चाकू तथा फल के बीच पारस्परिक क्रिया होती है। (✓)

(ख) प्रत्येक परिवर्तन के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। (✓)

(ग) चावल का पकना भौतिक परिवर्तन है। (×)

(घ) मोमबत्ती का जलना भौतिक परिवर्तन है। (×)

(ङ) कागज का जलना रासायनिक परिवर्तन है। (✓)

उत्तर 4 –

भौतिक परिवर्तनरासायनिक परिवर्तन
ऐलुमीनियम के टुकड़े को पीटकर उसको पतला बनाना। कोयले को जलाना
जल में शक्कर को घोलना भोजन का पाचन 

उत्तर 5(क)–

परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं-

1-भौतिक परिवर्तन

2- रासायनिक परिवर्तन।

उत्तर 5(ख)–

कच्चे आम का पकना रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि पके आम से पुनः कच्चा आम प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

उत्तर 5(ग)–

भौतिक परिवर्तनरासायनिक परिवर्तन
भौतिक परिवर्तन के पश्चात सामान्यतः पदार्थ की पूर्व स्थिति पुन: प्राप्त की जा सकती हे। रासायनिक परिवर्तन में मूल पदार्थ को पुन: आसानी से प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
भौतिक परिवर्तन में कोई नया पदार्थ नहीं बनता है।रासायनिक परिवर्तन में एक या एक से अधिक नये पदार्थ बनते हैं।
यह परिवर्तन अस्थायी होता है।यह परिवर्तन स्थायी होता है।
उदाहरण– गर्म करने पर लोहे का लाल होना, मोम का पिघलना और जमना,उदाहरण– लोहे में जंग लगना, दूध से दही जमना

उत्तर 5(घ)–

ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन-

  • ग्लूको़ज का जल में घुलना,
  • थोड़ा सा एल्कोहल हथेली पर रखने पर यह शरीर की ऊष्मीय ऊर्जा अवशोषित करके वाष्पित हो जाता है।

उत्तर 5(ङ) –

क्रिस्टलीकरण-

किसी पदार्थ के शुद्ध और बड़े आमाप के क्रिस्टल उसके विलयन से प्राप्त किये जा सकते हैं। यह प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है।

फिटकरी से क्रिस्टल बनाना

एक बीकर के आधे भाग तक जल भरते हैं और उसमें फिटकरी डालते हैं तथा चम्मच की सहायता से उसे तब तक हिलाते जब तक फिटकरी पानी में पूरा घुल न जाये। थोड़ी फिटकरी और मिलाते हैं और लगातार हिलाते हैं। ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक और फिटकरी पानी में घुलनी बंद न हो जाये। अब मिश्रण को कुछ समय के लिए छोड़ देंगे। जैसे-जैसे पानी भाप बनकर उड़ता जाएगा वैसे-वैसे बीकर के तल में क्रिस्टल्स बनते जाएँगे।

उत्तर 6 –

दूध से दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि हम दही से दूध पुनः प्राप्त नहीं कर सकते है तथा यह एक स्थायी परिवर्तन है।

उत्तर 7 –

कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल प्राप्त करना-

एक बीकर में लगभग एक कप पानी लेंते है। इसमें कुछ बूँद सल्फ्यूरिक अम्ल की डालते हैं और जल को गर्म करते हैं। जब यह उबलना प्रारम्भ करता है तो उसमें कॉपर सल्फेट का चूर्ण डालते जाते हैं तथा चम्मच की सहायता से घोलते जातें हैं। जब घुलना बन्द हो जाता है तो एक अन्य बीकर में विलयन को फिल्टर पेपर से छान लेंते है। बीकर को स्थिर स्थान पर रख देंते है और ध्यान रखते हैं कि वह हिले डुले नहीं। कुछ समय/दिन के बाद देखने पर कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बीकर की तली में प्राप्त होते हैं।

उत्तर 8 –

यह एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो एक नया पदार्थ बनता है।

आपको UP Board Solutions for Class -7 Science Chapter-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन  को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।

Previous Lesson
UP Board Solutions for
Class-7 Science
Chapter-3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
Next Lesson
UP Board Solutions for
Class-7 Science
Chapter-5 ऊष्मा एवं ताप



बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा

सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा



पाठ-1 मानव विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पाठ- 2 रेशों से वस्त्र तक
पाठ- 3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
पाठ-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
पाठ- 5 ऊष्मा एवं ताप
पाठ- 6 पौधों में पोषण
पाठ- 7 जन्तुओ में पोषण
पाठ- 8 जीवों में श्वसन
पाठ- 9 जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन
पाठ- 10 जीवों में उत्सर्जन
पाठ- 11 पौधों में जनन
पाठ-12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
पाठ-13 भोजन स्वास्थ्य व रोग
पाठ-14 ध्वनि
पाठ-15 ऊर्जा
पाठ-16 प्रकाश
पाठ-17 बल एवं यन्त्र
पाठ- 18 स्थिर विद्युत
पाठ- 19 जल
पाठ- 20 वायु
पाठ- 21 कम्प्यूटर

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.