नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के Class-7 Science Chapter-19 जल के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —

UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-19 जल
अभ्यास प्रश्न पाठ-19 ( जल )
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए :-
प्रश्न 1(क)- जल का घनत्व किस ताप पर अधिकतम होता है-
(अ) 0°C
(ब) 4°C (✓)
(स) -4°C
(द) 100°C
उत्तर 1(क)– विकल्प (ब) 4°C (✓)
प्रश्न 1(ख)- इनमें से कौन जल के साथ तेजी से क्रिया करता है-
(अ) सोडियम (✓)
(ब) कैल्शियम
(स) मैग्नीशियम
(स) लोहा
उत्तर 1(ख)– विकल्प (अ) सोडियम (✓)
प्रश्न 1(ग)- जल की स्थाई कठोरता किसके कारण होती है-
(अ) कैल्शियम बाई कार्बोनेट
(ब) मैग्नीशियम बाई कार्बोनेट
(स) कैल्शियम या मैग्नीशियम के सल्फेट और क्लोराइड (✓)
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर 1(ग)– विकल्प (स) कैल्शियम या मैग्नीशियम के सल्फेट और क्लोराइड (✓)
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर 2 –
(क) जंग लोहे का संक्षारण है।
(ख) जल में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का अनुपात 2:1 है।
(ग) जल एक प्रमुख विलायक है।
(घ) अस्थाई कठोरता कैल्शियम बाईकार्बोनेट एवं मैग्नीशियम बाईकार्बोनेट की उपस्थिति के कारण होती है।
(ङ) जल की स्थाई कठोरता धावन सोडा के द्वारा दूर किया जा सकता है।
प्रश्न 3. सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत कथन के आगे गलत( X) का चिन्ह लगाइए-
उत्तर 3 –
(क) कठोर जल को पीने के लिए उपयोग में लाना चाहिए। (×)
(ख) अधिकांश ठोस पदार्थ की विलेयता ताप बढ़ाने पर बढ़ती है। (✓)
(ग) जल का क्वथनांक पानी की शुद्धता का परीक्षण करने में उपयोगी है। (✓)
(घ) समुद्री जल में अधिक मात्रा में नमक घुला होता है। (✓)
(ङ) वाष्पन की प्रक्रिया क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करती। (×)
प्रश्न 4. जल की कठोरता का क्या कारण है? स्थाई कठोरता कैसे दूर करेंगे?
उत्तर 4 –
जल की कठोरता के कारण-
जल की कठोरता कैल्शियम तथा मैग्नीशियम के घुलित लवण जैसे- कैल्शियम बाईकार्बोनेट, मैग्नीशियम बाईकार्बोनेट, कैल्शियम क्लोराइड ,मैग्नीशियम क्लोराइड, कैल्शियम सल्फेट ,मैग्नीशियम सल्फेट आदि के कारण होती है।
स्थाई कठोरता दूर करने के उपाय-
स्थाई कठोरता को निम्न विधियों दूर कर सकते हैं-
- धावन सोडा द्वारा
- परम्युटिट विधि या जियोलाइट विधि द्वारा
प्रश्न 5. जाड़े के मौसम में नदियों के जल की सतह पर बर्फ जमी होने पर भी जल के अन्दर के प्राणी कैसे जीवित रहते हैं?
उत्तर 5 – जब ठण्डे प्रदेशों में जाड़े के दिनों में ताप 0°C से नीचे चला जाता है तो तालाबों और झीलों का पानी बर्फ बनकर जमने लगती हैं। बर्फ पानी को कवच के समान ढक लेती है और यह बाहर की ठंडक को पानी के अन्दर नहीं पहुँचने देती है।बर्फ की यह परत जाड़े में कम्बल के समान कार्य कराती हैं। तालाब या झील की सतह पर जब ताप 0°C होता है, तो सतह के नीचे का ताप शून्य से अधिक रहता है और बर्फ की परत निचे पानी ही रहता है क्योंकि बर्फ की परत पानी की ऊष्मा को बाहर नहीं जाने देती यही कारण है कि ठंडे प्रदेशों में जल में रहने वाले जीव-जन्तु सतह पर बर्फ जमने के बाद भी जीवित रहते हैं।

प्रश्न 6. जल संरक्षण से होने वाले लाभ लिखिए?
उत्तर 6 – जल संरक्षण से निम्नलिखित लाभ होते हैं-
- जल की कमी होने पर हम बचे हुए जल का उपयोग कही भी कर सकते हैं।
- संरक्षित जल का उपयोग विद्युत उत्पादन, कृषि कार्य, सिंचाई आदि के लिए भी किया जा सकता है।
- भू-जल स्तर में सुधार होता है।
प्रश्न 7. तालाब, नाली तथा शहरों के अपशिष्ट प्रदूषित जल के प्रदूषण कम करने तथा शुद्ध करने के उपाय का वर्णन कीजिए?
उत्तर 7 – इसके लिए निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-
- नदी, तालाब आदि में कपड़े धोने और पशुओं को नहलाने आदि से बचना चाहिए।
- तालाब, नाली आदि की नियमित साफ-सफाई करना चाहिए।
- प्रत्येक नगर में वाहित जल शोधन संयंत्र लगाकर जल से प्रदूषणकारी तत्वों को पृथक करके ही पानी को जल स्रोतों में जाने देना चाहिए।
- पानी में जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए रासायनिक पदार्थ जैसे क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर आदि का प्रयोग करना चाहिए।
आपको UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-19 जल को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-18 स्थिर विद्युत | Next Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-20 वायु |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Solutions Class-7 Science Textbook Solutions ( विज्ञान भारती- 2 )
विज्ञान के Class-7 अन्य पाठों का हल
पाठ-1 मानव विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पाठ- 2 रेशों से वस्त्र तक
पाठ- 3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
पाठ-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
पाठ- 5 ऊष्मा एवं ताप
पाठ- 6 पौधों में पोषण
पाठ- 7 जन्तुओ में पोषण
पाठ- 8 जीवों में श्वसन
पाठ- 9 जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन
पाठ- 10 जीवों में उत्सर्जन
पाठ- 11 पौधों में जनन
पाठ-12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
पाठ-13 भोजन स्वास्थ्य व रोग
पाठ-14 ध्वनि
पाठ-15 ऊर्जा
पाठ-16 प्रकाश
पाठ-17 बल एवं यन्त्र
पाठ- 18 स्थिर विद्युत
पाठ- 19 जल
पाठ- 20 वायु
पाठ- 21 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-