UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-15 ऊर्जा

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-7 के Chapter- 15 ऊर्जा के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —

Table of Contents


प्रश्न 1(ख)– कार्य करने की क्षमता को कहते हैं-
(i) शक्ति
(ii) ऊर्जा (✓)
(iii) बल
(iv) चाले।

प्रश्न 1(ग)– गतिशील समुद्री जहाज की चोटी पर बैठी चिड़िया में होती है-
(i) गतिज ऊर्जा
(ii) स्थितिज ऊर्जा
(iii) गतिज एवं स्थितिज ऊर्जा
(iv) स्थितिज एवं गतिज ऊर्जा कोई नहीं (✓)

प्रश्न 1(घ)– दो पत्थरों के तेजी से अघात करने (टकराने पर) यांत्रिक ऊर्जा बदलती है।
(i) प्रकाश एवं ध्वनि ऊर्जा में (✓)
(ii) ऊष्मा एवं ध्वनि ऊर्जा
(iii) ऊष्मा एवं प्रकाश ऊर्जा
(iv) ऊष्मा, प्रकाश एवं ध्वनि ऊर्जा

प्रश्न 1(ङ)– 500 मीटर की ऊँचाई पर उड़ते हुए हवाई जहाज में होती है।
(i) स्थितिज ऊर्जा
(ii) गतिज ऊर्जा
(iii) स्थितिज और गतिज ऊर्जा (✓)
(iv) स्थितिज एवं गतिज ऊर्जा में से कोई नहीं

उत्तर 2-
(क)- ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत सूर्य होता है।
(ख)- पटाखे के विस्फोट में ध्वनि ऊर्जा प्राप्त होती है।
(ग)- फुटबॉल खेलते समय पेशीय ऊर्जा व्यय होती है।
(घ)- यांत्रिक ऊर्जा, गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा का योग होती है।
(ङ)- कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं।

उत्तर 3-

स्तम्भ ( क )स्तम्भ ( ख )
(क) सोलर सेल(द) प्रकाश एवं विद्युत ऊर्जा
(ख) माइक्रोफोन(अ) ध्वनि एवं विद्युत ऊर्जा
(ग) मोटर(ब) विद्युत ऊर्जा एवं यांत्रिक ऊर्जा
(घ) हीटर(य) विद्युत एवं उष्मा ऊर्जा
(ङ) प्राथमिक सेल(स) विद्युत एवं रासायनिक ऊर्जा

उत्तर 4(क)- किसी वस्तु में गति के कारण गतिज ऊर्जा तथा स्थिति के कारण स्थितिज ऊर्जा उत्पन्न होती है।

उत्तर 4(ख)- माचिस की तीली एवं मोमबत्ती जलाने पर रासायनिक ऊर्जा का रूपान्तरण ऊष्मीय ऊर्जा तथा प्रकाश ऊर्जा में होता है।

उत्तर 4(ग)- एक प्रकार की ऊर्जा को दूसरी प्रकार की ऊर्जा में बदला जा सकता है इसे ही ऊर्जा रूपान्तरण कहते हैं। ऊर्जा का केवल रूपान्तर होता है, इसे न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है। जैसे–भाप इंजन, डीजल इंजन तथा पेट्रोल  इंजन में दहन क्रिया द्वारा ऊष्मीय ऊर्जा यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित होती है।

उत्तर 4(घ)- जब एक प्रकार की ऊर्जा का किसी अन्य रूप में रूपान्तरण होता है तब ऊर्जा का कुछ भाग ऐसे रूप में बदल जाता है, जिसका उस समय उस स्थान पर कोई लाभ नहीं होता है। एसे ऊर्जा को ही ऊर्जा ह्रास कहते हैं। जैसे—यांत्रिक ऊर्जा के रूपान्तरण में घर्षण के कारण ऊर्जा को कुछ भाग ऊष्मीय ऊर्जा, ध्वनि ऊर्जा एवं प्रकाश ऊर्जा के रूप में बदला जाता है जिनका उस समय कोई उपयोग नहीं होता है।

उत्तर 5(क)-
स्थितिज ऊर्जा = m x g x h
= 10 x 9.8 x 50
= 4900 जूल।


उत्तर 5(ख)-
गतिज ऊर्जा (K) = \frac { 1 }{ 2 } mv²
\frac { 1 }{ 2 } x 20 x (50)²
= 10 x 50 x 50
= 25000 जूल


UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 15 ऊर्जा 6
प्रश्न 6(क)– किस बिन्दु पर पत्थर के टुकड़े की सम्पूर्ण स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदल जाती है ?
उत्तर 6(क)- बिंदु B पर

प्रश्न 6(ख)– किस बिन्दु पर पत्थर के टुकड़े की सम्पूर्ण गतिज ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा  में बदल जाती है ?
उत्तर 6(ख)- बिंदु C पर

प्रश्न 6(ग)– बिन्दु C तथा B के बीच  में पत्थर में किस प्रकार की ऊर्जा होती है?
उत्तर 6(ग)- गतिज ऊर्जा

प्रोजेक्ट कार्य – नोट  विद्यार्थी स्वयं करें।

Previous Lesson
UP Board Solutions for
Class-7 Science
Chapter-14 ध्वनि
Next Lesson
UP Board Solutions for
Class-7 Science
Chapter-16 प्रकाश



बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा

सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा



पाठ-1 मानव विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पाठ- 2 रेशों से वस्त्र तक
पाठ- 3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
पाठ-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
पाठ- 5 ऊष्मा एवं ताप
पाठ- 6 पौधों में पोषण
पाठ- 7 जन्तुओ में पोषण
पाठ- 8 जीवों में श्वसन
पाठ- 9 जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन
पाठ- 10 जीवों में उत्सर्जन
पाठ- 11 पौधों में जनन
पाठ-12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
पाठ-13 भोजन स्वास्थ्य व रोग
पाठ-14 ध्वनि
पाठ-15 ऊर्जा
पाठ-16 प्रकाश
पाठ-17 बल एवं यन्त्र
पाठ- 18 स्थिर विद्युत
पाठ- 19 जल
पाठ- 20 वायु
पाठ- 21 कम्प्यूटर

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.