
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-7 के Chapter- 12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
अभ्यास प्रश्न पाठ-12 ( लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु )
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर लिखिए-
प्रश्न 1(क)- साइट्रस (नींबू जाति) फलों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है-
(i) विटामिन A
(ii) विटामिन B
(iii) विटामिन C (✓)
(iv) विटामिन D
उत्तर 1(क)- विकल्प (iii) विटामिन C
प्रश्न 1(ख)- मलेरिया की दवा किस पौधे से प्राप्त होती है –
(i) नीम
(ii) सिनकोना (✓)
(iii) कपास
(iv) सर्पगंधा
उत्तर 1(ख)- विकल्प (ii) सिनकोना
प्रश्न 1(ग)- रेशा प्रदान करने वाला पौधा नहीं है –
(i) नीम (✓)
(ii) कपास
(iii) जूट
(iv) नारियल
उत्तर 1(ग)- विकल्प (i) नीम
प्रश्न 1(घ)- सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है-
(i) अनाजों में
(ii) दालों में (✓)
(iii) फलों में
(iv) सब्जियों में
उत्तर1(घ)- विकल्प (ii) दालों में
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर 2–
(क) हरी सब्जियों से विटामिन्स तथा खनिज लवण प्राप्त होते हैं।
(ख) मच्छरों से मलेरिया तथा डेंगू रोग फैलते हैं।
(ग) कॉड तथा शार्क मछली के यकृत से तेल निकाला जाता है।
(घ) मधुमक्खियों से शहद तथा मोम मिलता है।
प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही (✓) का तथा गलत के सामने गलत (X) का चिह्न लगाइये-
उत्तर 3–
(क) मादक-पदार्थ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। (×)
(ख) रेशम के कीड़े शहतूत के पेड़ पर पाले जाते हैं। (✓)
(ग) लाख, पौधे से प्राप्त होती है। (×)
(घ) कुत्ता घर की चौकीदारी करता है। (✓)
(ङ) सभी जन्तु तथा पौधे लाभदायक होते हैं। (×)
प्रश्न 4. हल्दी का प्रयोग खाने में करते हैं। इसका उपयोग और कहाँ किया जाता है?
उत्तर 4– हल्दी का प्रयोग खाने के अलावा शादी-विवाह, दवा के रूप में, कपड़ों को रंगने आदि में किया जाता है।
प्रश्न 5. किन्ही दो हानिकारक पौधों तथा जन्तुओं के नाम लिखिए। वे हमें किस प्रकार हानि पहुँचाते हैं?
उत्तर 5–
हानिकारक पौधे–
1)- गाजर घास-गाजर घास को छू जाने पर त्वचा में खुजली उत्पन्न हो जाती है।
2)- मदार– मदार का दूध जहरीला होता है जो आँखों में पड़ जाने पे आँखों की रोशनी जा सकती है ।
हानिकारक जन्तु-
1)- बर्रे, मधुमक्खी तथा बिच्छू- बर्रे, मधुमक्खी और बिच्छू के डंक का अनुभव बहुत कटु होता है।
2)- टिड्डी- टिड्डियां पौधों की पत्तियों और कोपल तनों को खाती है।
प्रश्न 6. नीम अत्यधिक लाभदायक वृक्ष है। उसके विभिन्न भागों के क्या उपयोग हैं? लिखिए।
उत्तर 6–
नीम के विभिन्न भागों के उपयोग-
1– नीम की छाल का प्रयोग चर्म रोगों और घावों के निवारण में सहायक है।
2- नीम की पतली टहनियाँ के दातुन करने से दांत तथा मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
3- नीम की पत्तियां चबाने से रक्त साफ होता है तथा त्वचा विकार रहित और कांतिवान होती है।
4- नींबोली (नीम का छोटा सा फल) से निकाले गये तेल का प्रयोग शरीर के लिये अच्छा रहता है।
प्रश्न 7. रेशम के कीड़े से रेशम कैसे प्राप्त किया जाता है?
उत्तर 7–
रेशम प्राप्त करने के लिए प्यूपा से वयस्क कीट बनने से पहले ही कोकून को एकत्रित करके उन्हें उबलते पानी में लगभग 10-15 मिनट के लिए डाल दिया जाता है। इससे कोकून के चारों ओर लिपटे रेशों के बीच का चिपचिपा पदार्थ घुल जाता है और रेशम के रेशे पृथक हो जाते हैं। इस प्रकार प्राप्त रेशम अधिक लम्बे एवं उच्च कोटि के होते हैं। रेशम-कीड़े के एक कोकून (कोया) से 700 से 1000 मीटर लम्बा रेशमी धागा निकलता है ।
प्रश्न 8. किन्ही पाँच लाभदायक पौधों तथा जंतुओं के नाम लिखिए तथा बताइए कि वे हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं।
उत्तर 8–
लाभदायक पौधे-
कपास, जूट, नारियल के पौधों से रेशे प्राप्त होते हैं जिनसे वस्त्र तथा अन्य उपयोगी वस्तुएं तैयार की जाती हैं। साखू, शीशम, सागौन की लकड़ी का प्रयोग आलमारी, कुर्सियाँ, मेज, पलंग, दरवाजे आदि बनाने में किया जाता है।
लाभदायक जन्तु-
गाय, भैंस और बकरी से हमें दूध मिलता है। बैल, घोड़ा, गधा, खच्चर, हाथी, ऊँट का उपयोग सामान की ढुलाई, कृषि कार्य तथा सवारी करने में किया जाता है।
प्रश्न 9. जन्तु हमारे लिए लाभदायक हैं। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर 9– भोजन, वस्त्र, परिवहन, कृषि-कार्य, घर की सुरक्षा आदि के लिए जन्तुओं को पाला जाता है जैसे- मधुमक्खी, भेड़, बकरी, गाय, भैंस, बैल, घोड़ा, हाथी, कुत्ता, आदि। इस प्रकार हम कह सकते है कि जन्तु हमारे लिए लाभदायक हैं।
आपको UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-11 पौधों में जनन | Next Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-13 भोजन स्वास्थ्य व रोग |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Class-7 Science Textbook Solutions ( विज्ञान भारती- 2 )
विज्ञान के Class-7 अन्य पाठों का हल
पाठ-1 मानव विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पाठ- 2 रेशों से वस्त्र तक
पाठ- 3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
पाठ-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
पाठ- 5 ऊष्मा एवं ताप
पाठ- 6 पौधों में पोषण
पाठ- 7 जन्तुओ में पोषण
पाठ- 8 जीवों में श्वसन
पाठ- 9 जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन
पाठ- 10 जीवों में उत्सर्जन
पाठ- 11 पौधों में जनन
पाठ-12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
पाठ-13 भोजन स्वास्थ्य व रोग
पाठ-14 ध्वनि
पाठ-15 ऊर्जा
पाठ-16 प्रकाश
पाठ-17 बल एवं यन्त्र
पाठ- 18 स्थिर विद्युत
पाठ- 19 जल
पाठ- 20 वायु
पाठ- 21 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-