नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-10 लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-7 के Chapter- 10 जीवों में उत्सर्जन के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —

UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-10 जीवों में उत्सर्जन
अभ्यास प्रश्न पाठ-10 ( जीवों में उत्सर्जन )
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
प्रश्न 1(क) मनुष्य में प्रमुख उत्सर्जी अंग है-
(अ) यकृत
(ब) फेफड़ा
(स) वृक्क (✓)
(द) आमाशय
उत्तर 1(क)– विकल्प (स) वृक्क
प्रश्न 1(ख)- पक्षियों में उत्सर्जी पदार्थ होता है-
(अ) अमीनो अम्ल
(ब) यूरिक अम्ल (✓)
(स) यूरिया
(द) अमोनिया
उत्तर 1(ख)– विकल्प (ब) यूरिक अम्ल
प्रश्न 1(ग)- मनुष्य में मूत्र का निर्माण होता है–
(अ) वृक्क में (✓)
(ब) यकृत में
(स) फेफड़ा में
(द) अग्न्याशय में
उत्तर 1(ग)– विकल्प (अ) वृक्क में
प्रश्न 1(घ)- शाकीय पौधों में बिन्दुस्राव होता है–
(अ) जड़ द्वारा
(ब) तने द्वारा
(स) पत्ती द्वारा (✓)
(द) पुष्प द्वारा
उत्तर 1(घ)– विकल्प (स) पत्ती द्वारा
प्रश्न 1(ङ)- कीटों में उत्सर्जी अंग होता है-
(अ) वृक्क
(ब) उत्सर्गिका
(स) आदिवृक्क
(द) मैल्पीघी नलिकाएँ (✓)
उत्तर 1(ङ)– विकल्प (द) मैल्पीघी नलिकाएँ
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर 2-
(क) अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं।
(ख) यूरिया का निर्माण यकृत में होता है।
(ग) मछलियों में अमोनिया उत्सर्जी पदार्थ होता है।
(घ) केचुए का उत्सर्जी अंग उत्सर्गिका होता है।
(ङ) घोघा में उत्सर्जी पदार्थ अमीनों अम्ल होता है।
प्रश्न 3. निम्नलिखित सही कथनों के सामने सही (✓) तथा गलत कथनों के सामने गलत (×) का निशान लगाइए-
उत्तर 3-
(क) मनुष्य में प्रमुख उत्सर्जी पदार्थ अमीनो अम्ल होता है। (×)
(ख) मूत्र का निर्माण यकृत में होता है। (×)
(ग) रक्त में यूरिया की मात्रा अधिक होने पर यूरिमिया नामक रोग होता है। (✓)
(घ) हींग पौधे से प्राप्त एक उत्सर्जी पदार्थ है। (✓)
(ङ) वृक्क के खराब हो जाने पर अपोटन की आवश्यकता होती है। (✓)
प्रश्न 4. स्तम्भ क के शब्दों को स्तम्भ ख के शब्दों से सही मिलान कीजिए-
उत्तर 4 –
स्तम्भ (क) | स्तम्भ (ख) |
क. नैस्ट्रेशियम | बिन्दुस्राव |
ख. कीट | मैल्पीघी नलिका |
ग. केचुआ | उत्सर्गिका |
घ. सरीसृप | यूरिक अम्ल |
ङ. सिनकोना | कुनैन |
प्रश्न 5. उत्सर्जन किसे कहते हैं? मनुष्य में पाये जाने वाले विभिन्न उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर 5–
उत्सर्जन-
अनावश्यक एवं हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं। मनुष्य में विभिन्न उत्सर्जी अंग वृक्क, फेफड़े, यकृत, त्वचा आदि हैं।
प्रश्न 6. मनुष्य के उत्सर्जन तंत्र का वर्णन कीजिए।
उत्तर 6–
मानव शरीर में एक जोड़ी वृक्क होते हैं। वृक्क का आकार सेम के बीज के समान होता है। वृक्क ही रक्त की प्रमुख छन्नी है।

प्रश्न 7. पौधों में उत्सर्जन का वर्णन कीजिए।
उत्तर 7–
पौधों में उत्सर्जन- पौधों में जैविक क्रियाओं में बनने वाले बेकार और अनावश्यक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए कोई विशेष अंग नहीं होते हैं लेकिन अनेक विधियों द्वारा ये अनावश्यक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालते रहते हैं, अर्थात उत्सर्जन क्रिया करते रहते हैं। दूध (लैटेक्स), रेजिन्स या गोंद, टैनिन, हींग आदि पौधों से निकलने वाले उत्सर्जी पदार्थ होते हैं।
प्रश्न 8. बिन्दुस्राव किसे कहते हैं?
उत्तर 8–
बिन्दुस्राव- अरबी, टमाटर, नैस्ट्रेशियम और मकोय आदि के पौधों में अनावश्यक जल तथा लवण रात्रि में पत्तियों की शिराओं पर बूँद के रूप में निकलते रहते हैं। इस प्रकार के उत्सर्जन को बिन्दु स्राव कहते हैं।
आपको UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-10 जीवों में उत्सर्जन को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-9 जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन | Next Lesson UP Board Solutions for Class-7 Science Chapter-11 पौधों में जनन |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Class-7 Science Textbook Solutions ( विज्ञान भारती- 2 )
विज्ञान के Class-7 अन्य पाठों का हल
पाठ-1 मानव विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पाठ- 2 रेशों से वस्त्र तक
पाठ- 3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
पाठ-4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
पाठ- 5 ऊष्मा एवं ताप
पाठ- 6 पौधों में पोषण
पाठ- 7 जन्तुओ में पोषण
पाठ- 8 जीवों में श्वसन
पाठ- 9 जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन
पाठ- 10 जीवों में उत्सर्जन
पाठ- 11 पौधों में जनन
पाठ-12 लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
पाठ-13 भोजन स्वास्थ्य व रोग
पाठ-14 ध्वनि
पाठ-15 ऊर्जा
पाठ-16 प्रकाश
पाठ-17 बल एवं यन्त्र
पाठ- 18 स्थिर विद्युत
पाठ- 19 जल
पाठ- 20 वायु
पाठ- 21 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-