
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-6 के पाठ (Chapter)- 9 भोजन एवं स्वास्थ्य के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions For Class- 6 Science Chapter-9 भोजन एवं स्वास्थ्य
अध्ययन प्रश्न Chapter-9 (भोजन एवं स्वास्थ्य )
प्रश्न 1. निम्नलिखित में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिएः-
प्रश्न 1(क)- दाल से पोषक तत्व मिलता है –
(i) कार्बोहाइड्रेट
(ii) प्रोटीन (✔)
(iii) वसा
(iv) खनिज लवण
उत्तर 1(क)- विकल्प (ii) प्रोटीन
प्रश्न 1(ख)- विटामिन A की कमी से होता है-
(i) एनीमिया
(ii) रतौन्धी (✔)
(iii) गाँठ
(iv) दाँतों में सूजन
उत्तर 1(ख) – विकल्प (ii) रतौंधी
प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही ( ✔) तथा गलत के सामने गलत (x) चिह्न लगाइएः-
उत्तर 2.
(अ) विटामिन A की कमी से रतौंधी रोग होता है। (✔)
(ब) आलू में कार्बोहाइड्रेट होता है। (✔)
(स) काजू तथा बादाम, सूखे मेवे नहीं हैं। (✗)
(द) पनीर दुग्ध उत्पाद नहीं है। (✗)
(य) विटामिन C खट्टे फलों में पाया जाता है। (✔)
प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर 3 –
अ. दाल में प्रोटीन नामक पोषक तत्व पाया जाता हैं।
ब. कार्बोहाइड्रेट उर्जा देने वाले भोज्य पदार्थ हैं।
स. विटामिन एवं खनिज लवण विभिन्न रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
द. हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
य. तैलीय खाद्य सामग्रियाँ प्रतिदिन नहीं खानी चाहिए।
प्रश्न 4. निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए—
उत्तर–
स्तम्भ (क) | स्तम्भ (ख) |
क. प्रोटीन | विभिन्न प्रकार की दाल |
ख. कार्बोहाइड्रेट | चावल |
ग. विटामिन एवं खनिज लवण | हरी सब्जियाँ |
घ. वसा के स्त्रोत | वनस्पति तेल |
ङ. आयरन की कमी से होने वाला रोग | एनीमिया |
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रश्न 5(अ) -संतुलित आहार किसे कहते हैं?
उत्तर 5(अ)- जिस आहार में सभी पोषक तत्व (कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन्स आदि) उचित मात्रा में उपस्थित हों उसे सन्तुलित आहार कहते हैं।
प्रश्न 5(ब)- पोषण एवं पोषक तत्व का क्या अभिप्राय है? लिखिए।
उत्तर 5(ब)- भोजन में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों द्वारा शारीरिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही पोषण है। भोजन में पाए जाने वाले जो तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ एवं नीरोग रखते हैं, वह पोषक तत्व कहलाते हैं।
प्रश्न 5(स) – प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के चार प्रमुख स्रोतों के नाम बताइए।
उत्तर 5(स) –
प्रोटीन के चार स्रोत निम्नलिखित हैं-
- सोयाबीन
- उरद
- पनीर
- अण्डा,
कार्बोहाईड्रेट के स्रोत निम्नलिखित हैं-
- चीनी
- आलू,
- केला
- गन्ने का रस
प्रश्न 5(द) – विटामिन्स कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर 5(द) – विटामिन्स छः प्रकार के होते हैं-
- विटामिन-A,
- विटामिन-B,
- विटामिन-C,
- विटामिन-D,
- विटामिन-E,
- विटामिन-K
प्रश्न 5 (य)- स्वास्थ्य से आप क्या समझते हैं?
उत्तर 5 (य)- स्वास्थ्य शरीर की वह स्थिति है जब शरीर के सभी अंग सामान्य रूप से कार्य कर रहे होते हैं तथा बाहरी वातावरण एवं शरीर के बीच पूर्ण संतुलन बना रहता है।
प्रश्न 5 (र)- भोजन एवं स्वास्थ्य में क्या सम्बन्ध है?
उत्तर 5 (र)-
जिस प्रकार का भोजन हम करेंगे उसी प्रकार का हमारा विचार होगा। यदि हम पौष्टिक भोजन करते हैं तो हमारा शरीर भी निरोग रहेगा, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी जिससे शरीर का पूर्ण रूप से विकास होगा। इसके विपरीत यदि हम सिर्फ अपने स्वाद के लिए भोजन करते हैं। अर्थात् असंतुलित भोजन (चाट, पकौड़ी, बरगर, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स आदि) करते हैं तो शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो जायेगी और धीरे-धीरे हमारा शरीर तरह- तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जायेगा और हमारा विकास रुक जायेगा।
प्रश्न 6. निम्नांकित खाद्य पदार्थों के चित्रों को ध्यान से देखिए तथा उनके नीचे दिये गये पोषक तत्त्व के अंक लिखकर उनका वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर 6 –

प्रोटीन-1,
कार्बोहाइड्रेट-2,
वसा-3,
विटामिन और खनिज लवण-4
नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें
आपको के UP Board Solutions For Class- 6 Science Chapter-9 भोजन एवं स्वास्थ्य अभ्यास प्रश्नों को पढ़ने के लिए बहुत- बहुत आभार एवं धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions For Class- 6 Science पाठ – 8 जन्तु की संरचना व कार्य | Next Lesson UP Board Solutions For Class- 6 Science पाठ- 10 स्वास्थ्य एवं स्वच्छता |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Solutions For Class-6 Science Textbook ( विज्ञान भारती- 1 )
विज्ञान के Class-6 सभी पाठों का हल
पाठ -1 दैनिक जीवन में विज्ञान
पाठ -2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
पाठ- 3 पदार्थों का पृथक्करण
पाठ- 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
पाठ – 5 तन्तु से वस्त्र तक
पाठ- 6 जीव जगत
पाठ – 7 जीवों में अनुकूलन
पाठ – 8 जन्तु की संरचना व कार्य
पाठ- 9 भोजन एवं स्वास्थ्य
पाठ- 10 स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
पाठ- 11 मापन
पाठ- 12 गति
पाठ-13 ऊर्जा
पाठ- 14 प्रकाश
पाठ- 15 वायु
पाठ- 16 जल
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-