
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-6 के पाठ (Chapter)- 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-6 Science Chapter-4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
अभ्यास प्रश्न Chapter-4 ( पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन )
प्रश्न 1. सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
प्रश्न 1.(क) भौतिक परिवर्तनों में –
(i) पदार्थ के अणुओं में परिवर्तन होता है।
(ii) पदार्थ के अणुओं में कोई परिवर्तन नहीं होता है। (✓)
(iii) नया पदार्थ बन जाता है।
(iv) कोई परिवर्तन नहीं होता है।
उत्तर 1(क):– विकल्प(ii) पदार्थ के अणुओं में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
प्रश्न 1.(ख) :– निम्नलिखित में से कौन-सा प्रत्यावर्तित परिवर्तन है –
(i) दूध का फट जाना
(ii) मोम का पिघलना (✓)
(iii) मोमबत्ती का जलना
(iv) सब्जी का पकना
उत्तर 1(ख) :– विकल्प (ii) मोम का पिघलना
प्रश्न 1.(ग) :– ज्वालामुखी का फूटना –
(i) मंद परिवर्तन है।
(ii) अनुकूल परिवर्तन है।
(iii) प्रत्यावर्तित परिवर्तन है
(iv) अनियमित परिवर्तन है (✓)
उत्तर 1(ग) :– विकल्प (iv) अनियमित परिवर्तन है
प्रश्न 2 :– रिक्त स्थानों की पूर्ति अपनी अभ्यास पुस्तिका में करिए –
उत्तर 2 :–
(क) गिलास का टूटना तीव्र परिवर्तन है।
(ख) भौतिक परिवर्तन में वस्तु के भौतिक गुण बदल जाते हैं।
(ग) जो परिवर्तन अपनी इच्छा से करते हैं उसे नियंत्रित परिवर्तन कहते हैं।
(घ) घड़ी के पेंडुलम का दोलन नियमित परिवर्तन है।
प्रश्न 3 :– सही विकल्प के सामने (✓) तथा गलत वाक्य के सामने (✗) का निशान लगाएँ –
उत्तर 3 :–
(क) फल को चाकू से काटने पर चाकू तथा फल के बीच पारस्परिक क्रिया होती है। (✓)
(ख) प्रत्येक परिवर्तन के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। (✓)
(ग) चावल का पकना भौतिक परिवर्तन है। (✗)
प्रश्न 4 :– निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
प्रश्न 4(क) :– परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर 4(क) :– परिवर्तन निम्नलिखित प्रकार प्रकार के होते हैं –
- तीव्र तथा मंद परिवर्तन
- नियमित तथा अनियमित परिवर्तन
- अनुकूल तथा प्रतिकूल परिवर्तन
- भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन
- प्राकृतिक तथा कृत्रिम परिवर्तन
- अनियंत्रित तथा नियंत्रित परिवर्तन
- प्रत्यावर्तित (उत्क्रमणीय) तथा अप्रत्यावर्तित (अनुक्रमणीय) परिवर्तन
प्रश्न 4 (ख):– भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन के अन्तर को उदाहरण सहित लिखिए।
भौतिक परिवर्तन- ऐसा परिवर्तन जिसमें पदार्थ का रूप बदल जाता है परन्तु कोई नया पदार्थ नहीं बनता है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। भौतिक परिवर्तन के बाद सामान्यत: पदार्थ की पूर्व स्थिति पुन: प्राप्त की जा सकती है।
उदाहरण- मोम का पिघलना आदि।
रासायनिक परिवर्तन- ऐसा परिवर्तन जिसमें एक या एक से अधिक नया पदार्थ बनता है, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है। रासायनिक परिवर्तन के बाद सामान्यत: पूर्व पदार्थों को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
उदाहरण- दूध से दही बनना, मोमबत्ती का जलना आदि।
प्रश्न 4 (ग):– ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन लिखें।
उत्तर 4 (ग):– पानी में नौसादर तथा ग्लूकोज़ जीभ पर रखने से ऊष्मा अवशोषित होती है।
● नोट – प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।
आपको UP Board Solutions for Class-6 Science Chapter-4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन के अभ्यास प्रश्नों को पढ़ने के लिए बहुत- बहुत आभार एवं धन्यवाद ।
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
Previous Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science पाठ- 3 पदार्थों का पृथक्करण | Next Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science पाठ – 5 तन्तु से वस्त्र तक |
UP Board Solutions For Class-6 Science Textbook ( विज्ञान भारती- 1 )
विज्ञान के Class-6 सभी पाठों का हल
पाठ -1 दैनिक जीवन में विज्ञान
पाठ -2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
पाठ- 3 पदार्थों का पृथक्करण
पाठ- 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
पाठ – 5 तन्तु से वस्त्र तक
पाठ- 6 जीव जगत
पाठ – 7 जीवों में अनुकूलन
पाठ – 8 जन्तु की संरचना व कार्य
पाठ- 9 भोजन एवं स्वास्थ्य
पाठ- 10 स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
पाठ- 11 मापन
पाठ- 12 गति
पाठ-13 ऊर्जा
पाठ- 14 प्रकाश
पाठ- 15 वायु
पाठ- 16 जल
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-