

पदार्थ एवं पदार्थ के समूह:- नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे । आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-6 के पाठ (Chapter)- 2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-6 Science Chapter-2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
अभ्यास प्रश्न Chapter-2 ( पदार्थ एवं पदार्थ के समूह )
प्रश्न 1. सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए-
प्रश्न 1(क) – वर्गीकरण आवश्यक होता है –
(i)– वस्तुओं को व्यवस्थित रखने हेतु
(ii)– वस्तुओं एवं पदार्थों के गुणों को आसानी से समझने हेतु ।
(iii)– विद्यालय के पुस्तकालय हेतु
(iv – सभी हेतु (✓)
उत्तर 1(क)– विकल्प (iv) सभी हेतु
प्रश्न 1(ख) – किसी द्रव को गरम करने पर वह बदल जाता है –
(i)– ठोस में
(ii)– गैस में (✓)
(iii)– किसी में नहीं
(iv)– जलवाष्प में
उत्तर 1(ख) – विकल्प (ii) गैस में
प्रश्न 1(ग) – गैस को किसी बर्तन में रखने पर वह –
(i)– उसकी तल में बैठ जाएगी।
(ii)– उसमें पूरी तरह से फैल जाएगी। (✓)
(iii)– उसके केवल ऊपरी हिस्से में फैलेगी।
(iv)– उसको खाली कर देगी।
उत्तर 1(ग) – विकल्प (ii) उसमें पूरी तरह से फैल जायेगी।
प्रश्न 1(घ) – पदार्थ की निर्माण इकाई है –
(i)– परमाणु (✓)
(ii)– इलेक्ट्रॉन
(iii)– प्रोटॉन
(iv)– न्यूट्रॉन
उत्तर 1(घ)– विकल्प (i) परमाणु
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए सही शब्द की सहायता से कर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए –
उत्तर 2 :
- ठोस का आकार निश्चित होता है।
- अगरबत्ती की सुगन्ध गैसीय गुण के कारण कमरे में फैल जाती है।
- नमक पानी में घुल जाता है।
- अणु पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण है जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है।
प्रश्न 3.अधोलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
प्रश्न 3(क)- पदार्थ की तीन अवस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर 3(क) :
पदार्थ की तीन अवस्थाएँ निम्न हैं –
- ठोस
- द्रव
- गैस।
प्रश्न 3 (ख) :–पदार्थ की उस अवस्था का नाम लिखिए जिसमें पदार्थ का आयतन और आकृति दोनों निश्चित होते हैं?
उत्तर 3 (ख) :– पदार्थ की ठोस अवस्था में पदार्थ का आयतन और आकृति निश्चित रहते हैं।
प्रश्न 3(ग) :– पदार्थों के वर्गीकरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर 3(ग) :– पदार्थों को उनके सामान्य लक्षणों के आधार पर अलग-अलग समूह में व्यवस्थित करने की क्रिया को वर्गीकरण कहते हैं।
प्रश्न 3(घ) :– पारभासी किसे कहते हैं ?
उत्तर 3(घ) :– वे पदार्थ जिनके द्वारा धुंधला या आंशिक रूप से आर-पार देखा जा सकता है, वे पारभासी कहलाते हैं। जैसे तेल लगा कागज, पेंट लगा काँच आदि।
प्रश्न 4:– कारण बताइए –
प्रश्न 4(क):– द्रव पदार्थों की आकृति निश्चित नहीं होती है –
उत्तर4(क):– द्रव के अणु दूर-दूर होते हैं तथा अणुओं के बीच का आकर्षण बल कम होता है। इस कारण द्रव पदाथों की आकृति निश्चित नहीं होती है।
प्रश्न 4(ख):– जल से भरा गिलास खाली गिलास की अपेक्षा भारी होता है –
उत्तर4(ख):– जल से भरा गिलास व खाली गिलास दोनों का आयतने समान होता है। जल के अणु निकट होने के कारण जल से भरे गिलास में गिलास के साथ जल का भार भी होता है, जबकि खाली गिलास में केवल गिलास का भार होता है क्योंकि खाली गिलास में उपस्थित वायु के अणु दूर-दूर होने के कारण उनका भार नगण्य होता है। इस कारण जल से भरा गिलास खाली गिलास की अपेक्षा अधिक भारी होता है।
प्रश्न 5 :– निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
प्रश्न 5 (क):– एक प्रयोग बताएँ जिससे स्पष्ट होता है कि पदार्थ स्थान घेरता है?
उत्तर5 (क):– एक गुब्बारा लेकर उसमें हवा भर दे। हवा भरने पर गुब्बारा फूलने लगता है और स्थान घेरता है।
अतः स्पष्ट है कि पदार्थ स्थान घेरता है।
प्रश्न 5 (ख):– किसी पदार्थ को ठोस अवस्था से द्रव अवस्था तथा द्रव अवस्था से ठोस अवस्था में कैसे बदला जा सकता है?
उत्तर 5 (ख):– किसी पदार्थ को ठोस अवस्था को गर्म करके द्रव अवस्था में बदला जा सकता है और किसी पदार्थ को द्रव अवस्था को ठंडा करके ठोस अवस्था में बदला जा सकता है
प्रश्न 5 (ग):– ठोस, द्रव और गैस में अन्तर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर 5 (ग):–
ठोस – ठोस पदार्थों में कण बहुत पास-पास होते हैं, इनमें आकर्षण बल बहुत अधिक होता है जो इन्हें एक साथ बाँधे रखता है। ठोस के कण स्थिर होने के कारण इनकी आकृति एवं आयतन निश्चित होते हैं। जैसे– काँच।।
द्रव – द्रव के अणु एक दूसरे से दूर-दूर होते हैं, और इनमें आकर्षण बल ठोस की तुलना में कम होता है। इसी कारण द्रव की आकृति निश्चित नहीं होती किन्तु इनको आयतन निश्चित होता है। जैसे-जल।
गैस – गैसीय पदार्थों में कण अपेक्षाकृत बहुत-दूर-दूर होता है और इनमें आपसी आकर्षण बल नहीं के बराबर होता है।
जैसे- नाइट्रोजन गैस।
प्रश्न 6:– पारदर्शिता के आधार पर पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं, उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर 6 :– पारदर्शिता के आधार पर पदार्थ तीन प्रकार के होते है-
- पारदर्शी, उदहारण – काँच, जल आदि।
- अपारदर्शी, उदहारण – लकड़ी, पत्थर, कागज आदि।
- पारभासी, उदहारण – तेल लगा कागज, घिसा हुआ कांच, पेंट लगा काँच आदि।
प्रश्न 7:– परिवेश में पायी जाने वाली तीन-तीन कठोर व मुलायम वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर 7 :–
कठोर- लोहा, लकड़ी, काँच
मुलायम- रबर की गेंद, स्पंज, ऊन
प्रश्न 8:– चुम्बक किन-किन पदार्थों से निर्मित वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।
उत्तर 8 :– चुम्बक लोहे से बनी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। लोहे के अतिरिक्त चुम्बक, निकेल, कोबाल्ट जैसी अल्य धातुओं से बनी वस्तुओं को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।
प्रश्न 9. अपने आस-पास दिखायी देने वाली वस्तुओं को पारदर्शी, अपारदर्शी तथा पारभासी में चिह्नित कर उनकी सूची बनाइए।
उत्तर 9 –
वस्तु का नाम | पारदर्शी | अपारदर्शी | पारभासी |
पत्थर | ✓ | ||
लकड़ी | ✓ | ||
कांच | ✓ | ||
लोहा | ✓ | ||
तेल लगा कागज | ✓ | ||
घिसा हुआ कांच | ✓ | ||
जल | ✓ |
प्रश्न 10:– पदाथों का वर्गीकरण क्यों आवश्यक है। इस सम्बन्य में अपने विचार लिखिए।
उत्तर 10 :– पदार्थों का वर्गीकरण होने से घर सुंदर व सजा हुआ लगता है। पदार्थों का वर्गीकरण होने से कोई भी वस्तु ढूँढ़ने पर आसानी से मिल जाती है । सभी वस्तुएँ सही प्रकार से व्यवस्थित होने के कारण अधिक दिनों तक सुरक्षित रहती हैं।
● नोट – प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।
आपको UP Board Solutions for Class-6 Science Chapter-2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह के अभ्यास प्रश्नों को पढ़ने के लिए बहुत- बहुत आभार एवं धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science Chapter -1 दैनिक जीवन में विज्ञान | Next Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science पाठ- 3 पदार्थों का पृथक्करण |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Solutions For Class-6 Science Textbook ( विज्ञान भारती- 1 )
विज्ञान के Class-6 सभी पाठों का हल
पाठ -1 दैनिक जीवन में विज्ञान
पाठ -2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
पाठ- 3 पदार्थों का पृथक्करण
पाठ- 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
पाठ – 5 तन्तु से वस्त्र तक
पाठ- 6 जीव जगत
पाठ – 7 जीवों में अनुकूलन
पाठ – 8 जन्तु की संरचना व कार्य
पाठ- 9 भोजन एवं स्वास्थ्य
पाठ- 10 स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
पाठ- 11 मापन
पाठ- 12 गति
पाठ-13 ऊर्जा
पाठ- 14 प्रकाश
पाठ- 15 वायु
पाठ- 16 जल
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-