
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-6 के पाठ (Chapter)- 13 ऊर्जा के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions For Class-6 Science Chapter-13 ऊर्जा
अभ्यास प्रश्न Chapter-13 ( ऊर्जा )
प्रश्न 1.– निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर लिखिए-
प्रश्न 1(क)– कोयले में होती है –
(i) ध्वनि ऊर्जा
(ii) रासायनिक ऊर्जा (✓)
(iii) विद्युत ऊर्जा
(iv) यांत्रिक ऊर्जा
उत्तर 1(क)– विकल्प (ii) रासायनिक ऊर्जा
प्रश्न 1(ख)– गतिमान रेलगाड़ी में उर्जा है-
(i) ऊष्मीय ऊर्जा
(ii) ध्वनि ऊर्जा
(iii) याँत्रिक ऊर्जा (✓)
(iv) रासायनिक ऊर्जा
उत्तर 1(ख) – विकल्प (iii) याँत्रिक ऊर्जा
प्रश्न 1 (ग))– ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है-
(i) बायोमास
(ii) जल
(iii) पत्थर का कोयला (✓)
(iv) पवन (वायु)
उत्तर 1 (ग)– विकल्प (iii) पत्थर का कोयला
प्रश्न 1(घ))– ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है-
(i) पेट्रोल
(ii) सौर उर्जा (✓)
(iii) डीजल
(iv) लकड़ी
उत्तर 1(घ)– विकल्प (ii) सौर उर्जा
प्रश्न 2. निम्नलिखित सही कथनों के सामने (✓) व गलत के सामने (X) का चिन्ह अपनी अभ्यास पुस्तिका में लगाइए-
उत्तर 2-
(क) किया गया कार्य बल के परिमाण पर निर्भर नहीं करता। (X)
(ख) जल ऊर्जा तथा सौर ऊर्जा, ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत हैं। (✓)
(ग) ध्वनि ऊर्जा नही है। (X)
(घ) बल के लिए ऊर्जा आवश्यक (✓)
प्रश्न 3.निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान अपनी अभ्यास पुस्तिका में भरिये-
उत्तर 3-
(क) कार्य करने की क्षमता को उर्जा कहते हैं ।
(ख) चाबी द्वारा ऐंठी गयी कमानी में यांत्रिक ऊर्जा होती है।
(ग) पावर प्लांट द्वारा विद्युत उर्जा का उत्पादन होता है।
(घ) टॉर्च का सेल रासायनिक ऊर्जा का स्रोत है।
प्रश्न 4.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिये।
प्रश्न 4(क) भोजन में ऊर्जा किस रूप में होती है?
उत्तर 4(क)– भोजन में ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा के रूप में होती है।
प्रश्न 4(ख)– कार्य का MKS व CGS मात्रक क्या है?
उत्तर 4(ख)– कार्य का मात्रक MKS पद्धति में किग्रा-मीटर²/सेकेंड तथा CGS पद्धति में अर्ग है ।
प्रश्न 4(ग)– पटाखे में किस प्रकार की ऊर्जा होती है?
उत्तर 4(ग)– पटाखे में रासायनिक ऊर्जा होती है।
प्रश्न 4(घ)– कार्य और ऊर्जा में क्या सम्बन्ध है?
उत्तर 4(घ) –
कार्य और ऊर्जा में सम्बन्ध
1- वस्तु पर किया गया कार्य, ऊर्जा के रूप में संचित होता है।
2- ऊर्जा युक्त वस्तु कार्य करने में सक्षम होती है।
प्रश्न 5 – ईंधन किसे कहते हैं? किन्हीं पाँच ईंधनों के नाम लिखें।
उत्तर 5 – ईंधन- वे पदार्थ जिनके जलने से ऊर्जा प्राप्त होती है ईंधन कहलाते हैं। डीजल, पेट्रोल, कोयला, मिट्टी का तेल, एल.पी.जी. आदि ईंधन के उदाहरण है।
प्रश्न 6 – गोबर गैस प्लांट का नामांकित चित्र बताइए। इस प्लान्ट द्वारा उत्पन्न बायोगैस का उपयोग कहाँ-कहाँ कर सकते हैं?
उत्तर 6 –

गोबर गैस प्लांट
बायोगैस का उपयोग- बायोगैस गैस का उपयोग खाना पकाने और प्रकाश उत्पन्न करने में किया जाता है।
● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।
आपको के UP Board Solutions For Class-6 Science Chapter-13 ऊर्जा अभ्यास प्रश्नों को पढ़ने के लिए बहुत- बहुत आभार एवं धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science Chapter-12 गति | Next Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science Chapter -14 प्रकाश |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Solutions For Class-6 Science Textbook ( विज्ञान भारती- 1 )
विज्ञान के Class-6 सभी पाठों का हल
पाठ -1 दैनिक जीवन में विज्ञान
पाठ -2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
पाठ- 3 पदार्थों का पृथक्करण
पाठ- 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
पाठ – 5 तन्तु से वस्त्र तक
पाठ- 6 जीव जगत
पाठ – 7 जीवों में अनुकूलन
पाठ – 8 जन्तु की संरचना व कार्य
पाठ- 9 भोजन एवं स्वास्थ्य
पाठ- 10 स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
पाठ- 11 मापन
पाठ- 12 गति
पाठ-13 ऊर्जा
पाठ- 14 प्रकाश
पाठ- 15 वायु
पाठ- 16 जल
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-