
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-6 के पाठ (Chapter)- 12 गति के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions For Class-6 Science Chapter-12 गति
अभ्यास प्रश्न Chapter-12 ( गति )
प्रश्न 1– सही विकल्प पर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
प्रश्न1(क)– निम्नलिखित में गतिशील वस्तु चुनिये-
(i) मेज
(ii) टी.वी
(iii) उड़ता पक्षी (✓)
(iv) अलमारी
उत्तर 1(क) – विकल्प (iii) उड़ता पक्षी
प्रश्न1(ख)– किसकी गति रेखीय गति नहीं है-
(i) पंखा (✓)
(ii) दौड़ता धावक
(iii) चलती कार
(iv) उड़ता वायुयान
उत्तर 1(ख) – विकल्प (i) पंखा
प्रश्न1(ग)– घड़ी के पेंडुलम की गति उदाहरण है-
(i) सरल रेखीय गति
(ii) दोलन गति (✓)
(ii) घूर्णन गति
(iv) वृत्तीय गति
उत्तर 1(ग)– विकल्प (ii) दोलन गति
प्रश्न1(घ)– चाल का (SI) मात्रक होता है-
(i) मीटर/घंटा
(ii) सेंटीमीटर/मिनट
(iii) मीटर/सेकंड (✓)
(iv) मीटर X सेकंड
उत्तर 1(घ) – विकल्प (iii) मीटर/सेकंड
प्रश्न 2– स्तंभ (क) के कथनों का मिलान स्तंभ (ख) के कथनों से कीजिए-
उत्तर 2 –
स्तंभ (क) | स्तंभ (ख) |
(क) कार की गति | सरल रेखीय गति |
(ख) पंखे के प्लेट की गति | वृत्तीय गति |
(ग) झूले की गति | दोलन गति |
(घ) लट्टू की गति | घूर्णन गति |
प्रश्न 3– निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (X) अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए–
उत्तर 3 –
(क) कुम्हार के चाक में घूर्णन गति होती है। (✓)
(ख) किसी वस्तु द्वारा तय रास्ते की लंबाई विस्थापन कहलाती है। (X)
(ग) घड़ी के पेंडुलम की गति, सरल रेखीय गति होती है। (X)
(घ) गतिशील वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति बदलती है। (✓)
प्रश्न 4– किसी वस्तु के विराम और गतिशील अवस्था में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर 4 – यदि समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन ना हो तो वस्तु विराम अवस्था में होती है और यदि समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन हो तो वस्तु गतिशील अवस्था में होती है।
प्रश्न 5– कोई कार चित्र अनुसार बिंदु A से बिंदु B तथा C होते हुए बिंदु D पर 2 घंटे में पहुंचती है। कार द्वारा चली गई दूरी, विस्थापन, चाल तथा वेग ज्ञात कीजिए।

उत्तर 5 –
कार द्वारा चली गई दूरी-
दूरी = AB + BC + CD
= 2 किमी + 4 किमी + 5 किमी
= 11 किमी
विस्थापन = D से A के बीच की दूरी
= 5 किमी
चाल = दूरी/समय
= 11/2
= 5.5 किमी/घंटा
वेग = विस्थापन/समय
= 5/2
= 2.5 किमी/घंटा
प्रश्न 6– कोई कार 360 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे में तय करती है उसकी औसत चाल किलोमीटर/घंटे तथा मीटर/सेकंड में क्या होगी?
उत्तर 6–
(औसत चाल = कुल चली गयी दूरी/ कुल लगा समय)
औसत चाल किलोमीटर/घंटा में-
औसत चाल = 360/6
= 60 किलोमीटर/घंटा
औसत चाल मीटर/सेकंड में-
(1 किमी = 1000 मीटर तथा 1 घंटा = 3600 सेकण्ड)
औसत चाल = 360×1000/6×3600
= 100/6
= 16.67 मीटर/सेकंड
प्रश्न 7– 10 मीटर/सेकंड के वेग से चलने वाली वस्तु 5 सेकंड में कितना विस्थापित हो जाएगी।
उत्तर 7 –
वेग = विस्थापन/समय
विस्थापन = वेग×समय
= 10×5
= 50 मीटर
वस्तु 50 मीटर विस्थापित होगी।
प्रश्न 8 – 20 मीटर/सेकंड की चाल से चलने वाली वस्तु 120 मीटर का रास्ता कितने समय में तय करेगी?
उत्तर 8 –
चाल = दूरी/समय
समय = दूरी/चाल
= 120/20
= 6 सेकण्ड
प्रश्न 9 – दी गई सारणी से समय-दूरी ग्राफ खींचिए।


प्रश्न 10– यदि 5 मील = 8 किलोमीटर तो निम्नलिखित को मीटर/सेकंड में परिवर्तित कीजिए।
(i) 1 किमी /घंटा
उत्तर 10 –
1 किमी/घंटा = 1000मीटर/3600सेकंड
= 10मीटर /36सेकंड
= 5 मीटर /18 सेकंड
= 0.277 मीटर/सेकंड
(ii) 1 मील/घंटा
हल–
चूंकि 5 मील = 8 किलोमीटर
इसलिए 1 मील = 8/5 किलोमीटर
(किलोमीटर को मीटर में बदलने पर)
1 मील = 8×1000/5
1 मील = 1600 मीटर
1 मील/घंटा = 1600मीटर / 3600सेकण्ड
= 16मीटर / 36सेकण्ड
= 4मीटर / 9सेकण्ड
= 0.44 मीटर/सेकंड
प्रश्न 11– दिए गए समय दूरी ग्राफ में ज्ञात कीजिए-

(i) 3 सेकंड बाद वस्तु की प्रारंभिक बिंदु से दूरी।
उत्तर– 8 मीटर
(ii) कब से कब तक वस्तु विराम अवस्था में रही।
उत्तर– 3 से 5 सेकंड के बीच तक वस्तु विराम अवस्था में रही।
(iii) 7 सेकंड में वस्तु द्वारा कुल चली गई दूरी।
उत्तर- 14 मीटर
● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।
आपको के UP Board Solutions For Class-6 Science Chapter-12 गति अभ्यास प्रश्नों को पढ़ने के लिए बहुत- बहुत आभार एवं धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions For Class-6 Science Chapter -11 मापन | Next Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science Chapter – 13 ऊर्जा |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Solutions For Class-6 Science Textbook ( विज्ञान भारती- 1 )
विज्ञान के Class-6 सभी पाठों का हल
पाठ -1 दैनिक जीवन में विज्ञान
पाठ -2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
पाठ- 3 पदार्थों का पृथक्करण
पाठ- 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
पाठ – 5 तन्तु से वस्त्र तक
पाठ- 6 जीव जगत
पाठ – 7 जीवों में अनुकूलन
पाठ – 8 जन्तु की संरचना व कार्य
पाठ- 9 भोजन एवं स्वास्थ्य
पाठ- 10 स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
पाठ- 11 मापन
पाठ- 12 गति
पाठ-13 ऊर्जा
पाठ- 14 प्रकाश
पाठ- 15 वायु
पाठ- 16 जल
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-