
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-6 के पाठ (Chapter)- 11 मापन के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions For Class-6 Science Chapter-11 मापन
अभ्यास प्रश्न Chapter-11 ( मापन )
प्रश्न 1.सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
प्रश्न 1 (क)– लम्बाई का मानक मात्रक है-
(i) सेंटीमीटर
(ii) किलोमीटर
(iii) मीटर (✓)
(iv) मिलीमीटर
उत्तर 1 (क) – विकल्प (iii) मीटर
प्रश्न 1 (ख)– किसी वस्तु के तल के क्षेत्रफल का मात्रक है-
(i) मीटर
(ii) वर्गमीटर (✓)
(iii) घनमीटर
(iv) किलोमीटर
उत्तर 1 (ख)– विकल्प (ii) वर्गमीटर
प्रश्न 1 (ग)– द्रव्यमान का मानक मात्रक है-
(i) ग्राम
(ii) किलोग्राम (✓)
(iii) कुन्तल
(iv) टन
उत्तर 1(ग) – विकल्प (ii) किलोग्राम
प्रश्न 1 (घ)– द्रवों का आयतन मापते हैं-
(i) किलोग्राम
(ii) ग्राम
(iii) लीटर (✓)
(iv) वर्ग मीटर
उत्तर 1 (घ)– विकल्प (iii) लीटर
प्रश्न 2.– निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (X) अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
उत्तर 2-
(क) ताप का मानक मात्रक डिग्री सेल्सियस होता है। (X)
(ख) किसी द्रव का आयतन पटरी की सहायता से प्राप्त कर सकते है। (X)
(ग) विराम घड़ी का प्रयोग विद्यालयों में समय देखने के लिए किया जाता है। (X)
(घ) आयतन का एस.आई. मात्रक घनमीटर (m3) होता है। (✓)
प्रश्न 3.– रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए सही शब्दों से कीजिए-
(लीटर, मीटर, घनमीटर, ताप, सेकण्ड)
उत्तर 3-
क. ठोस का आयतन घनमीटर में व्यक्त किया जाता है।
ख. समय का मानक मात्रक सेकण्ड है।
ग. थर्मामीटर द्वारा ताप मापते हैं।
घ. द्रवों का आयतन लीटर में व्यक्त करते हैं।
ङ. 1 किलोमीटर में 1000 मीटर होते हैं।
प्रश्न 4. –सही मात्रकों से मिलान अपनी अभ्यास पुस्तिका में कीजिए
उत्तर 4 –
स्तम्भ (क) | स्तम्भ (ख) |
क. आयतन | घनमीटर |
ख. द्रव्यमान | कुन्तल |
ग. समय | घंटा |
घ. लम्बाई | किलोमीटर |
ङ. ताप | डॉक्टरी थर्मामीटर |
प्रश्न 5. (क)– किसी वस्तु में उपस्थित द्रव्य की मात्रा को क्या कहते हैं।
उत्तर 5 (क)- किसी वस्तु में उपस्थित द्रव्य की मात्रा को द्रव्यमान कहते हैं।
प्रश्न 5 ख.– ठोस तथा द्रव का आयतन मापने के लिए कौन से मात्रक प्रयुक्त होते हैं?
उत्तर 5 (ख)– ठोस वस्तुओं के आयतन का मानक मात्रक `घन मीटर’ है जबकि द्रव वस्तुओं के आयतन का मानक मात्रक `लीटर’ है।
प्रश्न 6.(क)– समय मापन में विराम घड़ी का उपयोग कब किया जाता है?
उत्तर 6.(क) – खेल-कूद में और अनेक प्रयोगों में समय की सही माप के लिए विराम घड़ी का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 6(ख)– किसी ईट का आयतन ज्ञात करने के लिए कौन-सी तीन माप ली जाती है?
उत्तर 6(ख)– किसी ईट का आयतन ज्ञात करने के लिए ईट की लम्बाई, चौड़ाई और ऊंचाई की माप ली जाती है।
प्रश्न 7.– निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 7(क)– स्वस्थ मानव के शरीर का सामान्य ताप क्या होता है?
उत्तर 7(क)– स्वस्थ मानव शरीर का सामान्य ताप 37°C या 98.6°F होता है।
प्रश्न 7(ख) – एक घनसेंटीमीटर और एक मिलीलीटर में क्या समानता तथा असमानता होती है।
उत्तर 7(ख) –
समानता– दोनों किसी वस्तु द्वारा घेरे गये स्थान का आयतन बताते हैं।
असमानता- घन सेंटीमीटर से ठोस का आयतन तथा मिलीलीटर से द्रव का आयतन ज्ञात करते हैं।
प्रश्न 8.– लम्बाई, द्रव्यमान, समय तथा ताप के मानक मात्रक लिखिए।
उत्तर 8 –
भौतिक राशियां | मानक मात्रक |
लम्बाई | मीटर |
द्रव्यमान | किलोग्राम |
समय | सेकण्ड |
ताप | केल्विन |
प्रश्न 9.– एक कमरे की लम्बाई, चौड़ाई, ऊँचाई क्रमशः 8 मीटर, 6 मीटर तथा 2 मीटर है। इसका आयतन घन मीटर तथा घन सेण्टीमीटर में ज्ञात कीजिए।
उत्तर 9 –
आयतन घन मीटर में-
लम्बाई = 8 मीटर
चौड़ाई = 6 मीटर
ऊँचाई = 2 मीटर
आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊंचाई
= 8 मी × 6 मी × 2 मी
= 96 मी 3 या 96 घन मीटर
आयतन घन सेंटीमीटर में-
चूंकि 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
इसलिए-
लंबाई = 8 मी = 8×100 = 800 सेमी
चौड़ाई = 600 सेमी
ऊंचाई = 200 सेमी
आयतन = 800 × 600 × 200
= 96000000
= 96 × 106 घन सेंटीमीटर
प्रश्न 10. –एक बरतन की धारिता 24 लीटर है। इसकी धारिता का मान घन सेंटीमीटर तथा घनमीटर में ज्ञात कीजिए।
उत्तर 10 –
धारिता का मान घन सेंटीमीटर-
चूंकि 1 लीटर = 1000 घन सेंटीमीटर
इसलिए 24 लीटर = 1000×24
=24000 घन सेंटीमीटर
धारिता का मान घनमीटर में-
चूंकि 1000 लीटर = 1 घन मीटर
इसलिए 1 लीटर = 1/1000 घन मीटर
24 लीटर = 1×24/1000 घन मीटर
= 0.024 घन मीटर
प्रश्न 11.– एक वस्तु का द्रव्यमान 200 किलोग्राम है। इस वस्तु के द्रव्यमान को कुन्तल तथा मीटरी टन में ज्ञात कीजिए।
उत्तर 11 –
चूंकि 100 किग्रा = 1कुंतल
इसलिए 1 किग्रा = 1/100 कुंतल
200 किग्रा = 1× 200/100
= 2 कुंतल
1000 किग्रा = 1 मीटरी टन
1 किग्रा. = 1/1000 मीटरी टन
200 किग्रा = 1×200/1000
= 0.2 मीटरी टन
प्रश्न 12.– एक वस्तु की मात्रा 1/2 किलोग्राम है, इसे मिलीग्राम, ग्राम तथा हेक्टोग्राम में बदलिए।
उत्तर 12 –
वस्तु की मात्रा
मिलीग्राम में-
1 किलोग्राम = 1000000 मिलीग्राम
½ किलोग्राम = 1000000×1/2
= 500000 मिलीग्राम
ग्राम में-
1 किलोग्राम = 1000 ग्राम
½ किलोग्राम = 1000×1/2
= 500 ग्राम
हेक्टोग्राम में-
1 किलोग्राम = 10 हेक्टोग्राम
½ किलोग्राम = 10×1/2
= 5 हेक्टोग्राम
प्रश्न 13.– किसी खेत की लम्बाई 400 मीटर तथा चौड़ाई 600 मीटर है। खेत का क्षेत्रफल एअर तथा हेक्टेयर में ज्ञात कीजिए।
उत्तर 13 –
खेत की लम्बाई = 400 मीटर
चौड़ाई = 600 मीटर
खेत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 400 मी × 600 मी
= 240000 मी2
खेत का क्षेत्रफल एअर में-
100 मी2 = 1 एअर
1 मी2 = 1/100 एअर
240000 मी2 = 1×240000/100
= 2400 एअर
खेत का क्षेत्रफल हेक्टेयर में-
10000 मी2 = 1 हेक्टेयर
1 मी2 = 1/10000
240000 मी2 = 1×240000/10000
= 24 हेक्टेयर
या
100 एअर = 1 हेक्टेयर
1 एअर = 1/100 हेक्टेयर
2400 एअर = 1×2400/100
= 24 हेक्टेयर
● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।
आपको के UP Board Solutions For Class-6 Science Chapter-11 मापन अभ्यास प्रश्नों को पढ़ने के लिए बहुत- बहुत आभार एवं धन्यवाद ।
Previous Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science पाठ- 10 स्वास्थ्य एवं स्वच्छता | Next Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science Chapter-12 गति |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Solutions For Class-6 Science Textbook ( विज्ञान भारती- 1 )
विज्ञान के Class-6 सभी पाठों का हल
पाठ -1 दैनिक जीवन में विज्ञान
पाठ -2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
पाठ- 3 पदार्थों का पृथक्करण
पाठ- 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
पाठ – 5 तन्तु से वस्त्र तक
पाठ- 6 जीव जगत
पाठ – 7 जीवों में अनुकूलन
पाठ – 8 जन्तु की संरचना व कार्य
पाठ- 9 भोजन एवं स्वास्थ्य
पाठ- 10 स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
पाठ- 11 मापन
पाठ- 12 गति
पाठ-13 ऊर्जा
पाठ- 14 प्रकाश
पाठ- 15 वायु
पाठ- 16 जल
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-