
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे ।आपका इस लेख में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान (Science) के Class-6 के Chapter-1 दैनिक जीवन में विज्ञान के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-6 Science Chapter-1 दैनिक जीवन में विज्ञान
अभ्यास प्रश्न Chapter-1 ( दैनिक जीवन में विज्ञान )
प्रश्न 1. – सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
प्रश्न 1 (क)- गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त दिया है-
(i) वोल्टा ने
(ii) न्यूटन ने (✓)
(iii) सी. वी. रमन ने
(iv) एस. एन. बोस ने
उत्तर 1 (क) – विकल्प (ii) न्यूटन ने
प्रश्न 1 (ख) -वैज्ञानिक विधि का चरण नहीं है-
(i) जिज्ञासा (✓)
(ii) परीक्षण
(iii) सिद्धान्त
(iv) निरीक्षण
उत्तर 1 (ख)- विकल्प (iii) सिद्धांत
प्रश्न 1 (ग)- भारतीय वैज्ञानिक हैं-
(i) एडीसन
(ii) मैडम क्यूरी
(iii) गैलिलियो
(iv) हरगोविन्द खुराना (✓)
उत्तर 1 (ग) – विकल्प (iv) हरगोविन्द खुराना
प्रश्न 1 (घ)- ओजोन पर्त में छिद्र का कारण है-
(i) जल प्रदूषण
(ii) ध्वनि प्रदूषण
(iii) वायु प्रदूषण (✓)
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर 1 (घ)- विकल्प (iii) वायु प्रदूषण
प्रश्न 2. – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
प्रश्न 2(क) दो भारतीय और दो विदेशी वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।
उत्तर 2 (क) –
दो भारतीय वैज्ञानिकों के नाम-
(1) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
(2) विक्रम साराभाई
दो विदेशी वैज्ञानिकों के नाम-
(1) गैलिलियो
(2) थॉमस ऐल्वा एडीसन
प्रश्न 2 (ख). विज्ञान के दुरूपयोग से होने वाली किन्हीं दो समस्याओं को लिखिए।
उत्तर 2 (ख)- विज्ञान के दुरूपयोग से होने वाली समस्याएँ–
(1) तीव्र ध्वनियां उत्पन्न करने वाले यंत्र, लाउडस्पीकर आदि से ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है जिससे मानव के स्वस्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
(2) पर्यावरण असंतुलित और प्रदूषित हो रहा है।
प्रश्न 3. निम्नलिखित में स्तम्भ (क) व स्तम्भ (ख) से मिलान कीजिए –
उत्तर 3-
स्तम्भ (क) | स्तम्भ (ख) |
क. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम | प्रक्षेपणशास्त्र |
ख. मैडम क्यूरी | रेडियम |
ग. वोल्टा | विद्युत सेल |
घ. माइकल फैराडे | डायनमो |
ङ. गैलिलियो | दूरबीन |
प्रश्न 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर 4 (क). – एडुसेट एक दूरस्थ शैक्षणिक उपग्रह है।
उत्तर 4(ख).– वायुयान वायु यातायात का साधन है।
उत्तर 4 (ग).– यूरिया के अत्यधिक उपयोग से मृदा एवं जल प्रदूषण होता है।
उत्तर 4 (घ).– सुश्रुत प्राचीन काल में महान शल्य चिकित्सक थे।
उत्तर 4 (ङ).– हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया गया था।
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए –
प्रश्न 5 (क). दूर देशों की घटनाओं की सचित्र जानकारी देने वाला साधन का नाम लिखिए?
उत्तर 5 (क)– टेलीविजन
प्रश्न 5 (ख). विद्युत बल्ब के आविष्कारक ?
उत्तर 5 (ख)– थॉमस ऐल्वा एडीसन
प्रश्न 6. किन्हीं दो अन्तरिक्ष वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।
उत्तर 6– दो अन्तरिक्ष वैज्ञानिकों के नाम निम्न है –
(1)- विक्रम साराभाई
(2) कल्पना चावला
प्रश्न 7. चिकित्सा के क्षेत्र में वर्तमान में क्या प्रगति हुई हैं ?
उत्तर 7 – वर्तमान में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, इन्डोस्कोप आदि मशीनों के द्वारा जटिल रोगों का इलाज आसान हो गया है।
प्रश्न 8. वर्तमान समय में संचार माध्यम के साधन क्या-क्या हैं?
उत्तर 8- वर्तमान समय में संचार माध्यम के साधन कम्प्यूटर, मोबाइल , टेलीफोन, फैक्स, ई-मेल, इंटरनेट आदि हैं ।
आपको UP Board Solutions for Class-6 Science Chapter-1 दैनिक जीवन में विज्ञान के अभ्यास प्रश्नों को पढ़ने के लिए बहुत- बहुत आभार एवं धन्यवाद ।
Next Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science पाठ -2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह | Next Lesson UP Board Solutions For Class 6 Science पाठ- 3 पदार्थों का पृथक्करण |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Solutions For Class-6 Science Textbook ( विज्ञान भारती- 1 )
विज्ञान के Class-6 सभी पाठों का हल
पाठ -1 दैनिक जीवन में विज्ञान
पाठ -2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
पाठ- 3 पदार्थों का पृथक्करण
पाठ- 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
पाठ – 5 तन्तु से वस्त्र तक
पाठ- 6 जीव जगत
पाठ – 7 जीवों में अनुकूलन
पाठ – 8 जन्तु की संरचना व कार्य
पाठ- 9 भोजन एवं स्वास्थ्य
पाठ- 10 स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
पाठ- 11 मापन
पाठ- 12 गति
पाठ-13 ऊर्जा
पाठ- 14 प्रकाश
पाठ- 15 वायु
पाठ- 16 जल
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-7 Science —-