
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-5 Science के Chapter–6 वन्य जीवों का संरक्षण के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-6 वन्य जीवों का संरक्षण
अभ्यास प्रश्न पाठ-6 वन्य जीवों का संरक्षण
प्रश्न ( 1 ) : सही वाक्य पर (✓) का चिह्न और गलत वाक्यों पर (✗) का चिह्न लगाएं –
उत्तर-
(क) जंगली जानवरों को हम अपने घर में पालते हैं | (✗)
(ख) गिद्ध एक विलुप्त प्रजाति है | (✓)
(ग) जानवरों के प्रति हमें संवेदनशील होना चाहिए | (✓)
(घ) वन्य जीवों को बचाने के लिए राष्ट्रीय पार्कों की स्थापना की गई है | (✓)
(ड.) जिम कार्बेट अभ्यारण मध्य प्रदेश में स्थित है | (✗)
(च) जंगलों के कटने से पशु-पक्षियों की संख्या में वृद्धि हुई है | (✗)
(छ) मदारी बीन की धुन पर बन्दर को नचाता है | (✗)
प्रश्न (2) : दिए गए शब्दों की सहायता से खाली जगह भरिये –
( रेड डाटा बुक , ऊन , विलुप्त , बाघ , उपहार )
उत्तर-
(क) डायनासोर एक विलुप्त प्रजाति है |
(ख) भेंड़ , ऊँट , याक आदि जंतुओं से हमें ऊन प्राप्त होता है |
(ग) संकटग्रस्त प्रजातियों का रिकॉर्ड रेड डाटा बुक में रखा जाता है |
(घ) बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है |
(ड.) जीव-जंतु हमें प्रकृति द्वारा दिए गए उपहार हैं |
प्रश्न 3 : प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
(क) वन्य जीवों की संख्या में गिरावट क्यों होती जा रही है ?
उत्तर- घने जंगलों की कटाई के कारण पेड़-पौधे कम हो गए , जिसके कारण वर्षा कम होने लगी | नदियाँ सूखने लगीं | इसका असर जंगल में रहने वाले जीवों पर पड़ा | सुरक्षित स्थान न होने और भोजन , पानी की की कमी के कारण वन्य जीवों की संख्या में गिरावट होती जा रही है |
(ख) उत्तराखंड राज्य राज्य के दो राष्ट्रीय उद्यानों के नाम लिखिए |
उत्तर- उत्तराखंड राज्य के दो राष्ट्रीय उद्यान –
- नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान
- जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(ग) प्रोजेक्ट टाइगर क्या है ?
उत्तर- बाघों की सुरक्षा के लिए एक परियोजना लागू की गयी है , जिसे प्रोजेक्ट टाइगर नाम से जाना जाता है |
(घ) किन्हीं दो संकटग्रस्त एवं विलुप्त प्रजातियों के नाम लिखिए |
उत्तर- संकटग्रस्त प्रजातियाँ – गौरैया , गिद्ध
विलुप्त प्रजातियाँ – डायनासोर , लाल पांडा
(ड.) वन्य-जीव अभ्यारण तथा राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना क्यों की गई |
उत्तर- पशु-पक्षियों की सुरक्षा एवं देखभाल प्रदान करने के लिए वन्य-जीव अभ्यारण और राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना की गई है | इन स्थानों में वन्य-जीवों का शिकार करना प्रतिबंधित है |
आपको UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-6 वन्य जीवों का संरक्षण को पढ़ने के लिए धन्यवाद।
| Previous Lesson UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-5 जीव-जंतुओं की रोचक बातें | Next Lesson UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-7 जंगल और जन-जीवन |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा