DL Exam Question Answer (Driving Licence Exam Question Answer)
मैंने “Driving Licence Exam Question Answer” विषय पर एक उपयोगी और जानकारीपूर्ण ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉग में यातायात नियमों से जुड़े 200+ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर शामिल किए गए हैं, जो DL (ड्राइविंग लाइसेंस) परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर सरल और स्पष्ट हिंदी भाषा में दिए गए हैं, ताकि हर अभ्यर्थी आसानी से समझ सके।

1)-DL Exam Question Answer From 1 to 50
2)-DL Exam Question Answer From 51 to 100
3)-DL Exam Question Answer From 101 to 150
4)-DL Exam Question Answer From 151 to 200
5)-Road Signs with its Meaning
Driving Licence Exam Question From 1 to 25
प्रश्न 1- एक पैदल पारपथ के पास, जब पैदल चलने वाले यात्री सड़क पार करने का इंतजार कर रहे हों, तब आपको चाहिए की–
उत्तर – वाहन रोककर तब तक प्रतीक्षा करनी चाहिए जब तक कि पदयात्री पथ पार न कर लें।
प्रश्न 2- आप एक संकरे पुल की ओर बढ़ रहे हैं और तभी दूसरी ओर से एक अन्य वाहन पुल में प्रवेश करने वाला है–
उत्तर – अपने वाहन को धीरे करें ताकि सामने वाला वाहन निकल सके ।
प्रश्न 3- आप किसी वाहन को ओवरटेक कर सकते हैं–
उत्तर – उस वाहन की दाहिनी ओर से
प्रश्न 4-निम्न प्रकार के वाहन को अवश्य रास्ता खाली करके दिया जाना चाहिए–
उत्तर– एम्बुलैंस व अग्निशमन वाहन को
प्रश्न 5- विपरीत दिशा से आने वाले वाहन पास हो सकता है–
उत्तर– आपकी दायें ओर से
प्रश्न 6- किसी वाहन का चालक ओवरटेक कर सकता है
उत्तर – जब आगे चलने वाले वाहन का चालक ओवरटेक करने का सिग्नल दे
प्रश्न 7- किसी मोटर वाहन का चालक वाहन चला सकता है
उत्तर– मार्ग की बायें ओर
प्रश्न 8- जब कोई वाहन रात्रि के समय रास्ते के किनारे पार्क किया गया हो तो
उत्तर – पार्किंग लाईट को ऑन रखना चाहिए
प्रश्न 9- फोग लैम्प का प्रयोग किया जाना चाहिए
उत्तर – जब वहां कोहरा हो
प्रश्न 10 जेबरा लाइन बनी होती है
उत्तर– पदयात्री पारपथ के लिए
प्रश्न 11- यदि कोई एम्बूलैंस नजदीक आ रही है तो
उत्तर– वाहन चालक को अपने वाहन को किनारे करते हुए उसे रास्ता देना चाहिए
प्रश्न 12- लाल यातायात बत्ती संकेत करती है
उत्तर– वाहन रोक दिया जाय
प्रश्न13- किसी अस्पताल के मुख्य द्वार पर वाहन खड़ा करना
उत्तर– अनुचित है
प्रश्न 14- यदि रास्ते पर यह चिन्ह प्रदर्शित हो कि रास्ता फिसलन भरा है तो वाहन चालक को
उत्तर– गेयर बदल कर वाहन की गति कम करनी चाहिये
प्रश्न 15- इन परिस्थितियों में ओवरटेकिंग निषेध है
उत्तर– जब इससे दूसरे यातायात को खतरा या असुविधा होने की आशंका हो
प्रश्न 16- बैंड की ओर जाते हुये ओवरटेकिंग करना
उत्तर– स्वीकृत नहीं है
प्रश्न 17- हार्न का प्रयोग करना वर्जित है
उत्तर– अस्पताल, अदालत के पास
प्रश्न 18- रियर व्यूह शीशा प्रयोग होता है
उत्तर– पीछे से आने वाले यातायात को देखने के लिए
प्रश्न 19- गतिमय वाहनों में चढ़ना या उनसे उतरना
उत्तर– सभी प्रकार के वाहनों में निषेध है
प्रश्न 20- वाहन खड़ा करना स्वीकृत है–
उत्तर– जहां वाहन खड़ा करना निषेध नहीं हो वहां ।
प्रश्न 21- ओवरटेकिंग करना वर्जित है–
उत्तर– यदि आगे का रास्ता साफ दिखायी नहीं दे रहा है ।
प्रश्न 22- पैदल यात्रियों को नुकीले मोड़ों पर व ठहरे वाहन के नजदीक से रास्ता पार नहीं करना चाहिये, क्यों?
उत्तर– दूर से आने वाले वाहनों के चालक सड़क पार करने वाले व्यक्ति को नहीं देख सकते हैं ।
प्रश्न 23- जिस रास्ते पर आप जा रहे हैं उसकी बायें ओर मुड़ने के लिए आपको अवश्य ही —
उत्तर– बायीं ओर मुड़ने का संकेत देते हुये, रास्ते के बायें ओर आते हुए बाई ओर मुड़ना चाहिए ।
प्रश्न 24- आप रात्रि के समय हैड लाईट हाई बीम पर रखकर वाहन चला रहे हैं और विपरीत दिशा से एक अन्य वाहन आ जाए तो आपको–
उत्तर– हेड लाईट को मध्यम कर देना चाहिए जब तक की सामने वाला वाहन निकल न जाये ।
प्रश्न 25 – वाहन चालक अपनी दायें हथेली झुकाकर बाहर निकालता है और अपनी भुजा को ऊपर और नीचे कई बार घुमाता है तो आप समझेंगे–
उत्तर– वह वाहन की गति मंद कर रहा है ।
DL Exam Question Answer From 26 to 50
प्रश्न 26- जब यातायात का संकेत ‘स्कूल’ को चिन्हित करता है तब आपको–
उत्तर– वाहन धीरे कर के ध्यान से आगे बढ़ना चाहिए ।
प्रश्न 27- यू टर्न लेते हुए संकेत करना चाहिए–
उत्तर– दायें मुड़ने का संकेत ।
प्रश्न 28- किसी वाहन को ओवरटेक करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि–
उत्तर– आगे का रास्ता साफ़ दिख रहा है व ओवरटेक करना सुरक्षित है ।
प्रश्न 29- वह स्थान जहां वाहन खड़ा करना वर्जित है–
उत्तर– फुटपाथ पर ।
प्रश्न 30- हैण्ड ब्रेक का प्रयोग किया जाता है–
उत्तर– वाहन को कहीं खड़ा करने के लिए ।
प्रश्न 31- किसी दुपहिया वाहन पर दो से ज्यादा व्यक्ति–
उत्तर– यह कानून को भंग करना है ।
प्रश्न 32- आप किसी अस्पताल के निकट किसी वाहन को ओवरटेक करना चाहते हैं आपको–
उत्तर– हार्न नही बजाना चाहिए ।
प्रश्न 33- किसी अपंजीकृत वाहन को सार्वजनिक स्थान पर चलाना–
उत्तर– अवैध है ।
प्रश्न 34- यदि किसी पशु को ले जाने वाले व्यक्ति को यह आभास होता है की पशु नियंत्रण से बाहर हो रहा है और वह वाहन का रोकने का अनुरोध करता है तो चालक–
उत्तर– वाहन को रोकेगा ।
प्रश्न 35- जब स्कूल बसें छात्रों का उतारने या चढ़ाने के लिए खड़ी हो तो–
उत्तर– धीमी गति तथा सावधानी से आगे बढ़ें क्योकि वहां छात्रों द्वारा अचानक रास्ता पार करने की संभावना है ।
प्रश्न 36- जब एक मोटर वाहन किसी दुर्घटना में लिप्त हो तो वाहन चालक को–
उत्तर– 24 घण्टों के भीतर नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दर्ज करानी चाहिए ।
प्रश्न 37- यदि किसी दुर्घटना की वजह से किसी थर्ड पार्टी की किसी सम्पत्ति का नुक्सान होता है तो, वाहन चालक–
उत्तर– 24 घण्टे के भीतर नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दर्ज करानी चाहिए ।
प्रश्न 38- यदि हमारे पीछे से आने वाला वाहन हमारे वाहन को ओवरटेक करना शुरू करता है तो–
उत्तर– हमें दूसरे वाहन का ओवरटेक नहीं करना चाहिए ।
प्रश्न 39- जब हमारा वाहन ओवरटेक किया जा रहा हो तो–
उत्तर– हमें अपने वाहन की गति नहीं बढ़ाना चाहिए ।
प्रश्न 40- निम्न दशाओं में वाहन खड़ा करना मना है–
उत्तर– अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ।
प्रश्न 41- सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़ा छोड़ देने से दूसरों को व अन्य यात्रियों को असुविधा होने पर–
उत्तर– ड्राइविंग लाइसेन्स को निलम्बित या रद्द किया जा सकता है
प्रश्न 42- जब आप किसी ऐसे चौराहे की ओर बढ़ रहे हों जहां पीली सिग्नल बत्ती चमक रही हो तो आपको चाहिए–
उत्तर– वाहन की गति धीमी करके तभी आगे बढ़ें जब यह निश्चित हो जाये की ऐसा करना सुरक्षित है ।
प्रश्न 43- जहां पर रास्ता लगातार पीली रेखा से चिन्हित किया गया हो वाहनों को–
उत्तर– पीली रेखा को न तो छूना चाहिये न हीं पार करना चाहिए ।
प्रश्न 44- जब कोई वाहन शाखा पथ से मुख्य पथ में प्रवेश कर रहा हो तो वाहन चालक को इनको प्राथमिकता देनी चाहिए–
उत्तर– सभी वाहनों को जो मुख्य मार्ग पर जा रहे हो ।
प्रश्न 45- आप किसी वाहन को बायीं ओर से ओवरटेक कर सकते हैं–
उत्तर– यदि उस वाहन का चालक यह संकेत दे कि वह दायें मुडना चाहता है और वह रास्ते के मध्य की ओर बढे ।
प्रश्न 46- यदि एक चौराहे की पीली यातायात सिग्नल बत्ति जलती है तो वहां पहुंचने वाले वाहन चालक को अवश्य ही–
उत्तर– रूकने के लिए गति धीमी कर देनी चाहिए ।
प्रश्न 47- अपने आप से आगे चल रहे वाहन से रखी जाने वाली न्यूनतम दूरी–
उत्तर– गति के अनुसार सुरक्षित दूरी ।
प्रश्न 48- किसी निजी वाहन के अनुमत यात्री क्षमता दर्ज होती है–
उत्तर– पंजीयन प्रमाणपत्र में ।
प्रश्न 49- ओवरटेकिंग वर्जित है जब–
उत्तर– वाहन खड़ी चढ़ाई पर हो ।
प्रश्न 50- यदि मार्ग सफेद टूटी हुई रेखा से चिन्हित किया गया हो तो आपको–
उत्तर– यदि आवश्यकता हो तो पथ परिवर्तित किया जा सकता है
आपको DL Exam Question Answer को पढ़ने के लिए धन्यवाद । इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
1)-Driving Licence Exam Question From 1 to 50
2)-Driving Licence Exam Question From 51 to 100
3)-Driving Licence Exam Question From 101 to 150
4)-Driving Licence Exam Question From 151 to 200
5)-Road Signs with its meaning
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा