DL Exam Question Answer (Driving Licence Exam Question Answer)
मैंने “Driving Licence Exam Question Answer” विषय पर एक उपयोगी और जानकारीपूर्ण ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉग में यातायात नियमों से जुड़े 200+ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर शामिल किए गए हैं, जो DL (ड्राइविंग लाइसेंस) परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर सरल और स्पष्ट हिंदी भाषा में दिए गए हैं, ताकि हर अभ्यर्थी आसानी से समझ सके।

1)-DL Exam Question Answer From 1 to 50
2)-DL Exam Question Answer From 51 to 100
3)-DL Exam Question Answer From 101 to 150
4)-DL Exam Question Answer From 151 to 200
5)-Road Signs with its Meaning
Driving Licence Exam Question Answer From 151 to 175
प्रश्न 151- क्रासिंग के पास जाते समय जहां आप को सीधे जाना हैं–
उत्तर– कम से कम 50 मीटर पहले मध्य लेन की ओर लेन बदले ।
प्रश्न 152- आप वाहन चला रहे हैं। एक वाहन के पीछे से हेडलैम्प चमकाते हुए तेजी से आ रहा है। आपको–
उत्तर– वाहन को आगे जाने के लिए अनुमति दे, अगर सुरक्षित है तो ।
प्रश्न 153- दिन के दौरान उच्च बीम हेडलाइट का उपयोग कब करना चाहिए–
उत्तर– खराब दृश्यता में और राजमार्गों पर ।
प्रश्न 154- आप बारिश में वाहन चला रहे हैं। आपको आगे के वाहन से पर्याप्त दूरी क्यों बनाई रखनी चाहिए–
उत्तर– उसके अचानक रुक जाने की स्थिति में ।
प्रश्न 155- बिना आवश्यक्ता के बार बार हॉर्न बजाना अपराध है —
उत्तर– हाँ ।
प्रश्न 156- कोई वाहन चलाते समय मोबाईंल पर बात करनी चाहिए–
उत्तर– ना ।
प्रश्न 157- मोटरकार सीट पर लगे हेड रेस्ट किस प्रकार उपयोगी है–
उत्तर– दुर्घटना के समय गर्दन की चोट से बचाता है ।
प्रश्न 158- वाहन का विमा करवाना जरूरी है–
उत्तर– हाँ ।
प्रश्न 159- शहेर में रात्री में वाहन चलाते समय–
उत्तर– वाहन की हेड लाईट के डीम बीम का प्रयोग करना चाहिए ।
प्रश्न 160- मौड़ से पहले–
उत्तर– वाहन धीरे करके मुड़े ।
प्रश्न 161- मोटरकार के लिये ज्यादा से ज्यादा स्पीड–
उत्तर– कोई मर्यादा नहीं है ।
प्रश्न 162- ज्यादा से ज्यादा 50 की.मी./प्रति घंटा से मोटर साईकल चला सकते है–
उत्तर– दिन के दौरान ।
प्रश्न 163- नियमानुसार कार चालक को पहनना है–
उत्तर– सीट बेल्ट ।
प्रश्न 164- कार चलाने के लाइसेंस के लिये उम्र आवश्यक है–
उत्तर– 18 वर्ष ।
प्रश्न 165- वाहन पार्किंग करते समय–
उत्तर– पार्किंग ब्रेक लगाना है ।
प्रश्न 166- वाहन के बीमा की अवधि कितनी होती है–
उत्तर– 1 वर्ष ।
प्रश्न 167- प्राइवेट व्हीकल की नंबर प्लेट का कलर–
उत्तर– सफ़ेद रंग की नंबर प्लेट और काले अक्षर ।
प्रश्न 168- ट्राफिक जंकशन पे हरी लाईट के बाद कौनसी लाईट होती है–
उत्तर– पीली ।
प्रश्न 169- जब कार रिवर्स करना सुरक्षित ना हो तब आपको–
उत्तर– आगे जाकर सही जगह देखनी है ।
प्रश्न 170- ड्राईवर अपनी थकान उतारने के लिए क्या करेगा–
उत्तर– हर दो घण्टे के बाद आराम करेगा ।
प्रश्न 171- बरसात में ब्रेक लगाते समय स्टॉपिंग पर क्या प्रभाव पड़ता है–
उत्तर– स्टॉपिंग डिसटन्स बढ़ जाते है ।
प्रश्न 172- दुर्घटना के समय मेडिकल सहायता के लिए कौनसा नंबर डायल करेंगे–
उत्तर– 108 या 102 ।
प्रश्न 173- दुर्घटना के समय अगर ड्राईवर के पास लाइसेंस नहीं हो तो–
उत्तर– इन्स्योरंस कंपनी क्लेम नामंज़ूर करेगी ।
प्रश्न 174- अवयस्क के ड्राइविंग करते समय दुर्घटना हो जाए तो–
उत्तर– कानूनी ढंग से पुलिस को सुचना देनी है और उसी अनुसार दंड होगा ।
प्रश्न 175- कोमर्शियल व्हीकल की नंबर प्लेट कौन से कलर की होती है–
उत्तर– पीले रंग की प्लेट और काले रंग अक्षर ।
DL Exam Question Answer From 176 to 200
प्रश्न 176- कोई जगह अगर लाल और सफेद रंग के रिबन से सुरक्षित की गई हो तो क्या बताती है–
उत्तर– रोड़ रिपेयर का काम चल रहा है ।
प्रश्न 177- दुर्घटना के समय यात्री के बचाव के लिए क्या जरूरी है–
उत्तर– सीट बेल्ट ।
प्रश्न 178- आर. टी. ओ. द्वारा दिया गया लाइसेंस कहाँ कहाँ मान्य है–
उत्तर– समग्र देश में ।
प्रश्न 179- रात्रि के समय वाहन को पार्क करने के लिए आप क्या करेंगे- पार्किंग लाईट चालु करेंगे ।- पार्किंग ब्रेक लगायेगे ।
उत्तर– दोनों करेंगे ।
प्रश्न 180- ढलान वाले रास्ते में नीचे उतरते समय आप क्या करेंगे- क्लच पेंडल दबाकर वाहन को नीचे जाने देगे ।- तेल बचाने के लिए वाहन का इंजिन बंद करके नीचे उतरेंगे ।
उत्तर– दोनों ही नहीं करेंगे ।
प्रश्न 181- टु व्हीलर चलाते समय महिलाओं के लिए हेल्मेट पहनना–
उत्तर– नियमानुसार अनिवार्य है ।
प्रश्न 182- ड्राईविंग करते समय मोबाईंल फोन प्रयोग करने से–
उत्तर– दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है ।
प्रश्न 183- रोड़ पर स्टॉप लाईन के लिये कौनसा कलर काम में लिया जाता है–
उत्तर– सफ़ेद ।
प्रश्न 184- वाहन खड़ा करने के लिए बाईं लेन में जाने के लिए आप–
उत्तर– बाईं ओर की इंडिकेटर लाईट चालु करेंगे ।
प्रश्न 185- पक्के लाइसेंस के लिए आप कितने समय बाद आवेदन कर सकते है–
उत्तर– लर्निंग लाइसेंस इस्यु होने की तारीख के 30 दिन बाद ।
प्रश्न 186- वाहन के टायरो आगे पीछे बदलने की सलाह क्यो दी जाती है–
उत्तर– टायरो का असामान्य घिसाव बचता है ।
प्रश्न 187- रास्ते पर लेन बदलते समय–
उत्तर– इंडिकेटर बताकर लेन बदलो ।
प्रश्न 188- कार के डेश बोर्ड पर लगा टेम्प्रेचर मीटर किसका तापमान बताता है–
उत्तर– इंजिन का ।
प्रश्न 189- ड्राइविंग करते समय आप क्या ध्यान रखेंगे- वातावरण और रास्ते की परिस्थिति- आपके आस पास के ट्राफीक का–
उत्तर– दोनों ।
प्रश्न 190- लंबे वाहन के पीछे चलाते समय आप–
उत्तर– ज्यादा अंतर रखे ताकि आगे के ट्राफीक को अच्छे से देख सके ।
प्रश्न 191- अपने मान्यता प्राप्त सेन्टर से एल.पी.जी./सी.ऐन.जी. किट कराया है उसकी आर.टी.ओ. में जानकारी देना जरूरी है–
उत्तर– हाँ ।
प्रश्न 192- ब्रेक लाईट बिना वाहन चलाना–
उत्तर– यह गुन्हा है ।
प्रश्न 193- कारकी आगे की सीट पर बैठे 10 वर्ष के बालक को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है–
उत्तर– अनिवार्य है ।
प्रश्न 194- जब कार में चाईल्ड लोक ओन हो तब–
उत्तर– दरवाजा केवल बाहर से ही खोला सकता है ।
प्रश्न 195- साईलेंसर के बिना वाहन चलाना–
उत्तर– गुन्हा है ।
प्रश्न 196- रिवर्स लाईट का कलर कैसा होता है–
उत्तर– सफ़ेद ।
प्रश्न 197- किस प्रकार का वाहन चलाने के लिए ड्राईवर को युनिफॉर्म पहनना जरूरी है–
उत्तर– सभी कोमर्शीयल वाहन ।
प्रश्न 198- वाहन चलाते समय ड्राईवर को लायसन्स किस स्वरूप में पास रखना चाहिए–
उत्तर– ओरिजनल लायसन्स ।
प्रश्न 199- ड्राईविंग लायसन्स की अवधि पुरी होने बाद कितने समय तक वाहन चलाया जा सकता है–
उत्तर– 30 दिन ।
प्रश्न 200- दुर्घटना में किसी व्यक्ति की चमड़ी जल गई हो तो आप क्या करेंगे–
उत्तर– जले हुए भाग को ठंडे पानी से धोकर घायल व्यक्ति को छाया में ले जाकर एम्बुलेंस बुलायेंगे ।
DL Exam Question Answer From 201 to 225
प्रश्न 201- दुर्घटना के समय आपको किस प्रकार का ज्ञान लाभदायक सिद्ध हो सकता है–
उत्तर– फ़र्स्ट ऐड ।
प्रश्न 202- दुर्घटना के समय किसी व्यक्ति को अगर पीठ पर चोट लगी हो तो आप–
उत्तर– घायल व्यक्ति को उठायेंगे नहीं बल्कि अन्य वाहनों को दुर्घटना की चेतावनी देंगे ।
प्रश्न 203- दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति के हेल्मेट से अगर खुन निकल रहा हो तो आप–
उत्तर– उसकी हेल्मेट नहीं उतारेगे और एम्ब्युलेन्स बुलायेगे ।
प्रश्न 204- फ़र्स्ट एड में ए.बी.सी. का अर्थ क्या होता है–
उत्तर– एयर वे, ब्रेथ, सर्कुलेशन ।
प्रश्न 205- दुर्घटना में बेहोश व्यक्ति की सहायता के लिए आप क्या करेंगे?- आसपास भीड़ नहीं होने देंगे और ताजी हवा आये ऐसी व्यवस्था करेंगे और सर्दी हो तो गरम कपड़ा ओढ़ायेंगे ।- उसके कपड़े ढीले करेंगे ।
उत्तर– दोनों करेंगे ।
प्रश्न 206- वयस्क वयक्ति की सामान्य रूप से हार्ट बीट कितनी होती है —
उत्तर– 70 प्रति मिनिट ।
प्रश्न 207- मोबाईंल फोन कब इस्तमाल कर सकते है–
उत्तर– जब वाहन साईड में पार्क किया हो तब ।
प्रश्न 208- आल्कोहोल का प्रयोग करने के बाद वाहन चलाने से…- चालक की द्रष्टी कमजोर हो जाती है ।- चालक का जजमेन्ट गलत हो जायेगा ।
उत्तर– दोनों हो सकते है ।
प्रश्न 209- वाहन में ईधन का प्रयोग कम करने के लिए–
उत्तर– वाहन का उचित टयुनीग करायेगे ।
प्रश्न 210- गलत ढंग से गीयर बदलने से- फ्युल ज्यादा खर्च होगा ।- गीयर बॉक्स को नुकसान होगा ।।
उत्तर– दोनों हो सकते है
आपको DL Exam Question Answer को पढ़ने के लिए धन्यवाद । इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
1)-Driving Licence Exam Question From 1 to 50
2)-Driving Licence Exam Question From 51 to 100
3)-Driving Licence Exam Question From 101 to 150
4)-Driving Licence Exam Question From 151 to 200
5)-Road Signs with its meaning
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा