DL Exam Question Answer (Driving Licence Exam Question Answer)
मैंने “Driving Licence Exam Question Answer” विषय पर एक उपयोगी और जानकारीपूर्ण ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉग में यातायात नियमों से जुड़े 200+ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर शामिल किए गए हैं, जो DL (ड्राइविंग लाइसेंस) परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर सरल और स्पष्ट हिंदी भाषा में दिए गए हैं, ताकि हर अभ्यर्थी आसानी से समझ सके।

1)-DL Exam Question Answer From 1 to 50
2)-DL Exam Question Answer From 51 to 100
3)-DL Exam Question Answer From 101 to 150
4)-DL Exam Question Answer From 151 to 200
5)-Road Signs with its Meaning
Driving Licence Exam Question From 101 to 125
प्रश्न 101- राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 60 किमी/घंटा ।
प्रश्न 102- शिक्षण संस्थान के पास दुपहिया वाहन की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 25 किमी/घंटा ।
प्रश्न 103- पीछे की ओर एक मीटर (100 सेमी) तक बाहर निकले हुए भार की अनुमति है–
उत्तर– मालगाड़ी में ।
प्रश्न 104- जब लॉरी भरी जा रही हो तब–
उत्तर– दोनों ओर से भार बाहर निकला हुआ नहीं होना चाहिए।
प्रश्न 105- मालगाड़ी के पीछे के भाग से बाहर रख सकने वाले भार की अधिकतम लंबाई–
उत्तर– 100 सेमी ।
प्रश्न 106- शहरों में भारी मोटर वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 45 किमी/घंटा ।
प्रश्न 107- खींचने वाले और खींचे जाने वाले वाहन के बीच की अनुमेय अधिकतम दूरी–
उत्तर– 5 मीटर ।
प्रश्न 108- शहरों में मोटर साईकल की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 40 किमी/घंटा ।
प्रश्न 109- आप दो लेन वाली सड़क पर गाड़ी चला रहे हो, आप के आगे का वाहन बहुत धीरे जा रहा है और आगे सड़क ओवरटेक करने के लिए खुली है, तो आप को–
उत्तर– बाईं ओर से वाहन को जाने देना चाहिए।
प्रश्न 110- अन्य वाहन को खींचने वाले वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 24 किमी/घंटा ।
प्रश्न 111- घाट सड़कों पर 30 किमी/घंटा से अधिक गति से चलाने की अनुमति नहीं है वो वाहन–
उत्तर– मोटर कार ।
प्रश्न 112- वो परिस्थितियां जिस में मोटर साईकल 60 किमी/घंटे की गति से चलाई जा सकती है–
उत्तर– किसी भी परिस्थिति में नहीं।
प्रश्न 113- रात के समय शहर में मोटर साईकल की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 30 किमी/घंटा ।
प्रश्न 114- मालगाड़ी में अधिक लदान के लिए लगने वाला न्यूनतम जुर्माना–
उत्तर– 2000/- रुपये ।
प्रश्न 115- शिक्षण संस्थान के पास ऑटोरिक्शा की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 25 किमी/घंटा ।
प्रश्न 116- शिक्षण संस्थान के पास ऑटोरिक्शा की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 25 किमी/घंटा ।
प्रश्न 117- शिक्षण संस्थान के पास हल्के मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 25 किमी/घंटा ।
प्रश्न 118- घाट सड़कों पर मोटर कार की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 40 किमी/घंटा ।
प्रश्न 119- घाट सड़कों पर मोटर साईकल की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 40 किमी/घंटा ।
प्रश्न 120- ऑटोरिक्शा की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 40 किमी/घंटा ।
प्रश्न 121- हल्के मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 60 किमी/घंटा ।
प्रश्न 122- मध्यम मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 65 किमी/घंटा ।
प्रश्न 123- मोटर वाहन की धारा 1988 के अधिनियम 112 के अनुसार–
उत्तर– गति सीमा अधिक नहीं होनी चाहिए ।
प्रश्न 124- मोटर वाहन की धारा 1988 के अधिनियम 113 में उल्लेख है कि वाहन चालक को वाहन नहीं चलाना चाहिए–
उत्तर– ले जा सकने वाले अनुमेय वजन से अधिक वजन हो ।
प्रश्न 125- जुलूस से गुजरने वाले वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 25 किमी/घंटा ।
RTO Exam Question From DL Exam Question 126 to 150
प्रश्न 126- माल वाहन में भार की जमीनी स्तर से ऊंचाई की सीमा–
उत्तर– 3.8 मीटर ।
प्रश्न 127- शिक्षण संस्थान के पास भारी मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 15 किमी/घंटा ।
प्रश्न 128- शिक्षण संस्थान के पास भारी यात्री मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 15 किमी/घंटा ।
प्रश्न 129- मोटर वाहन की धारा 1988 के अधिनियम 129 के अनुसार मोटर साईकल चलाने वाले व्यक्ति को–
उत्तर– हेल्मेट पहनना चाहिए ।
प्रश्न 130- शिक्षण संस्थान के पास मध्यम मोटर वाहन की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 15 किमी/घंटा ।
प्रश्न 131- घाट सड़क पर ऑटोरिक्शा की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 30 किमी/घंटा ।
प्रश्न 132- घाट सड़कों पर भारी मोटर वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 35 किमी/घंटा ।
प्रश्न 133- शहरों और नगर निगम के शहरों में ऑटोरिक्शा की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 30 किमी/घंटा ।
प्रश्न 134- भारी मोटर वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 65 किमी/घंटा ।
प्रश्न 135- घाट सड़कों पर मध्यम मोटर वाहनों की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 35 किमी/घंटा ।
प्रश्न 136- आप यातायात बत्ती द्वारा नियंत्रित चौराहे पर ‘यू’ टर्न लेना चाहते हो तो आपको–
उत्तर– अगर चौराहे पर पुलिसकर्मी है तो ‘यू’ टर्न लें ।
प्रश्न 137- टेढ़ा-मेढ़ा वाहन चलाना–
उत्तर– सभी के लिए हमेशा खतरनाक है ।
प्रश्न 138- आप पहाड़ी के लम्बे उतार पर हैं। अपने वाहन की गति को नियंत्रित करने के लिए आपको क्या करना चाहिए-
उत्तर– कम गियर में बदले ।
प्रश्न 139- शिक्षार्थी वाहन चालाक की निगरानी करने के लिए आपको अवश्य–
उत्तर– अनुमोदित ड्राइविंग प्रशिक्षक बनना चाहिए ।
प्रश्न 140- घुमकर जाने वाले मार्ग पर–
उत्तर– घुमकर जाने वाले मार्ग वाले यातायात को रास्ते का अधिकार है ।
प्रश्न 141- दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना आवश्यक है क्योंकि–
उत्तर– यह आपकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए है ।
प्रश्न 142- आप अपने वाहन के हॉर्न को कब बजाएंगे–
उत्तर– आपको रास्ते का अधिकार देने के लिए ।
प्रश्न 143- आप एक बस के पीछे है जो यात्रियों को लेने या छोड़ने के लिए रुकी है आपको–
उत्तर– धैर्यपूर्वक पीछे इंतजार करे ।
प्रश्न 144- आप रात में एक कार को ओवरटेक कर रहे हैं। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि–
उत्तर– आगे निकलने से पहले हेडलैम्प फ्लैश करे ।
प्रश्न 145- बीच वाली लेन–
उत्तर– 40 किमी/घंटा से जाने वाले यातायात के लिए है ।
प्रश्न 146- चमकते पीले संकेत का प्रयोग किया जाता है जब–
उत्तर– आपको गति कम करनी चाहिए और सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए ।
प्रश्न 147- आप जेब्रा क्रासिंग पर पदचालकों को सड़क पार कर जाने का इंतजार कर रहे हैं। वे सड़क पार नहीं कर रहे हैं। आपको क्या करना चाहिए–
उत्तर– धैर्य रखें और इंतजार करें ।
प्रश्न 148- आपको पार्क करने के लिए अनुमति दी जाती है- फुटपाथ पर- पहाड़ी की चोटी पर–
उत्तर– इन दो विकल्पों में से कोई नहीं ।
प्रश्न 149- कोहरे की स्थिति में तेज बीम–
उत्तर– बुरी है क्योंकि यह वापस परिवर्तित होती है और चकाचौंध कर सकती हैं ।
प्रश्न 150- लाइट को लगातार जलाना जरुरी है जब–
उत्तर– जब कोहरा हो ।
आपको DL Exam Question Answer को पढ़ने के लिए धन्यवाद । इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
1)-Driving Licence Exam Question From 1 to 50
2)-Driving Licence Exam Question From 51 to 100
3)-Driving Licence Exam Question From 101 to 150
4)-Driving Licence Exam Question From 151 to 200
5)-Road Signs with its meaning
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–