DL Exam Question Answer (Driving Licence Exam Question Answer)
मैंने “Driving Licence Exam Question Answer” विषय पर एक उपयोगी और जानकारीपूर्ण ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉग में यातायात नियमों से जुड़े 200+ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर शामिल किए गए हैं, जो DL Exam (ड्राइविंग लाइसेंस) परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर सरल और स्पष्ट हिंदी भाषा में दिए गए हैं, ताकि हर अभ्यर्थी आसानी से समझ सके।

1)-DL Exam Question Answer From 1 to 50
2)-DL Exam Question Answer From 51 to 100
3)-DL Exam Question Answer From 101 to 150
4)-DL Exam Question Answer From 151 to 200
5)-Road Signs with its Meaning
DL Exam Question Answer 51 to 75
प्रश्न 51- झपकने वाली लाल यातायात बत्ती का मतलब होता है–
उत्तर– वाहन रोककर तब आगे बढ़ें जब ऐसा करना सुरक्षित हो ।
प्रश्न 52- सुरक्षात्मक चालन क्या है–
उत्तर– सावधानीपूर्वक इस पूर्वानुमान के साथ वाहन चलाना कि अन्य वाहन चालको व अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं द्वारा यातायात के नियम और चिन्हों का उल्लंघन किया जा सकता है ।
प्रश्न 53- स्टॉप लाईन का क्या अर्थ होता है–
उत्तर– रोड जंक्शन या पदयात्रि पारपथ के पहले स्थित 5 से.मी. चौडी सफेद अथवा पीले रंग की रेखा ।
प्रश्न 54- यदि वाहन दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल हो जाता है तो–
उत्तर– घायल व्यक्ति की चिकित्सा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाये तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन को 24 घंटे के अंदर सूचित करें ।
प्रश्न 55- जब कोई वाहन बिना सुरक्षा प्रहरी वाले रेलवे क्रोसिंग पर पहुँचता है तो, ड्राईवर–
उत्तर– वाहन सड़क के बायीं तरफ रोकें तथा बाहर उतर कर रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ जाँच ले की कोई ट्रेन या ट्रोली तो नहीं आ रही ।
प्रश्न 56- शराब का सेवन कर के गाड़ी चलाना–
उत्तर– सभी वाहनों में मना है ।
प्रश्न 57- मोबाईल फ़ोन का प्रयोग वर्जित है- जब वाहन 20 कि.मि. प्रति घंटे की गति पर चलाया जा रहा हो- लाल बत्ति पर
उत्तर– उपरोक्त में से कोई नहीं ।
प्रश्न 58- मोबाईल फ़ोन से मेसेज भेजना अनुमति है- जब वाहन 20 कि.मि. प्रति घंटे की गति पर चलाया जा रहा हो- दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय-
उत्तर– उपरोक्त में से कोई नहीं ।
प्रश्न 59- सार्वजनिक स्थानों पर गाड़ी चलाते समय ड्राईवर को निम्न दस्तावेज साथ रखने चाहिए–
उत्तर– रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इन्सुरेंस सर्टिफिकेट, टैक्स टोकन, ड्राइविंग लाइसेंस ।
प्रश्न 60- सभी मोटर वाहन निम्न बिमा के अंतर्गत होने चाहिए–
उत्तर– थर्ड पार्टी बिमा ।
प्रश्न 61- आप मोटर साईकल प्रशिक्षु लाईसेंस धारक हैं–
उत्तर– आप मोटर साईकल ड्राइविंग लाइसेंस धारक प्रशिक्षक के अलावा किसी ओर व्यक्ति को अपने साथ मोटर साईकल पर नहीं बिठा सकते ।
प्रश्न 62- निम्न परिस्थितियों में ओवेर्टेकिंग निषेध है–
उत्तर– संकरे पुल पर ।
प्रश्न 63- निम्न परिस्थितियों में वाहन पार्क करना मना है–
उत्तर– यातायात बत्ति के पास ।
प्रश्न 64- एकतरफा जाने वाली सड़क के रूप में नामित सड़क पर–
उत्तर– रिवर्स गियर में वाहन नहीं चलाना चाहिए ।
प्रश्न 65-प्रशिक्षु लाइसेंस की अवधि–
उत्तर– 6 महीने ।
प्रश्न 66- आप एक परिवहन वाहन में कैसे भेद कर सकते हैं–
उत्तर– वाहन की नंबर प्लेट को देख कर।
प्रश्न 67- पगडंडी बिना की सड़क पर, पदयात्रियों को–
उत्तर– सड़क के दाईं ओर चलना चाहिए ।
प्रश्न 68- जब वाहन में इंधन भरा जाता है तब–
उत्तर– धूम्रपान नहीं करेंगे ।
प्रश्न 69- मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए–
उत्तर– वाहन चलाते समय ।
प्रश्न 70- निजी वाहन के रिकॉर्ड है–
उत्तर– पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा प्रमाणपत्र, टैक्स टोकन, ड्राइविंग लाइसेंस ।
प्रश्न 71- पी.यु.सी.सी. प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की अवधि–
उत्तर– 6 महीने ।
प्रश्न 72- बिना गियर की मोटर साईकल चलाने का लाइसेंस प्राप्त करने की न्यूनतम उम्र–
उत्तर– 16 वर्ष ।
प्रश्न 73- बाईं ओर मुड़ते समय, दुपहिया चालक को–
उत्तर– बाईं ओर मुड़ने का संकेत अपने दाहिने हाथ से बताना चाहिए ।
प्रश्न 74- वाहन के चालक को यू-टर्न नहीं लेना चाहिए–
उत्तर– व्यस्त सड़क पे ।
प्रश्न 75- नई कार का एक बार का कर–
उत्तर– 15 वर्ष ।
DL Exam Question From 76 to 100
प्रश्न 76- मालगाड़ी के केबिन में ले जा सकने वाले व्यक्तियों की संख्या–
उत्तर– पंजीकरण प्रमाणपत्र में दर्ज हो उतने व्यक्ति ।
प्रश्न 77- जब आपका वाहन ओवरटेक किया जा रहा हो तब, आप को डाले–
उत्तर– दूसरे वाहन को ओवरटेक करने में बाधा न ।
प्रश्न 78- परिवहन वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की न्यूनतम उम्र–
उत्तर– 20 वर्ष ।
प्रश्न 79- तेज गति से जाना–
उत्तर– अपराध है जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द हो सकता है ।
प्रश्न 80- जब अंधा व्यक्ति सफेद लकड़ी पकड़े सड़क पार कर रहा हो तब–
उत्तर– वाहन चालक सफेद लकड़ी को वाहन रोकने का यातायात संकेत मानेगा ।
प्रश्न 81- सामने के वाहन चालक ने ओवरटेक करने के लिए संकेत नहीं दिया है–
उत्तर– हम ओवरटेक नहीं करना चाहिए ।
प्रश्न 82- निम्न जगह पर वाहन खड़ा करना मना है–
उत्तर– आग बुझाने वाले नल को रोकते हुए ।
प्रश्न 83- मोटर साईकल पर पीछे की सीट पर सवार ले जाने के लिए–
उत्तर– वाहन पाँव रखने का स्टैंड, हाथ पकड़ने की जगह और साड़ी गार्ड के साथ उपलब्ध कराया जाना चाहिए ।
प्रश्न 84- सार्वजनिक सेवा वाहन चलाते समय धूम्रपान करना–
उत्तर– ड्राइविंग लाइसेंस निलम्बित हो सकता है ।
प्रश्न 85- विरोध प्रदर्शन या आंदोलन या किसी भी प्रकार की हड़ताल के चिह्न के रूप में, परिवहन वाहन को सार्वजनिक या किसी अन्य जगह में खड़ा छोड़ देना, जिससे लोगों को या यात्रियों को या ऐसे स्थानों के अन्य उपयोगकर्ताओं को रुकावट या असुविधा पैदा हो तो–
उत्तर– ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है ।
प्रश्न 86- मालगाड़ी में अधिक भार ले जाना–
उत्तर– ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है ।
प्रश्न 87- दूरी कम होने के कारण अगर टैक्सी ड्राइवर यात्रा के प्रस्ताव से इनकार कर रहा हो तो–
उत्तर– ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित/रद्द किया जा सकता है ।
प्रश्न 88- जब आप ऐसे चौराहे पर पहुंचे जहां पर कोई सिग्नल बत्ती या पुलिस का आदमी ना खड़ा हो, तो आप–
उत्तर– अपनी दाईं ओर चौराहे पर पहुँचने वाले यातायात के लिए रास्ता दे और आवश्यक संकेत देने के बाद आगे बढ़ें।
प्रश्न 89- जब आप ढलान वाली सड़कों पर ड्राइविंग कर रहे हो, तब आप को–
उत्तर– पहाड़ी के ऊपर जाने वाले वाहनों को अग्रता दें ।
प्रश्न 90- ट्रैक्टर के चालक को नहीं ले जाना चाहिए–
उत्तर– ड्राइवर के अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति।
प्रश्न 91- ‘टेल-गेटिंग’ क्या है–
उत्तर– वाहन के पीछे खूब नजदीक खतरनाक ढंग से वाहन चलाना।
प्रश्न 92- अधिकृत अधिकारियों द्वारा वाहन जब्त किया जा सकता है, अगर–
उत्तर– वाहन वैध पंजीकरण या परमिट द्वारा आवृत नहीं है ।
प्रश्न 93- अनुमति प्राप्त हार्न का प्रकार–
उत्तर– इलेक्ट्रिक हार्न ।
प्रश्न 94- रिवर्स गियर में गाड़ी चलाना प्रतिबंधित हो वैसी सड़क–
उत्तर– एकतरफा सड़क ।
प्रश्न 95- अगर शराब पीकर गाड़ी चलाने का पता चलता है, तो ड्राइवर दंडित किया जा सकता है–
उत्तर– कारावास जो 6 महीने तक का हो सकता है या 2000/- रुपये – जुर्माने या दोनों के रूप में ।
प्रश्न 96-राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर कार की अधिकतम अनुमेय गति..
उत्तर– 70 किमी/घंटा ।
प्रश्न 97- वाहन का इंजन शुरू करने से पहले–
उत्तर– रेडिएटर के जल स्तर और इंजन के तेल के स्तर की जाँच करें ।
प्रश्न 98- मोटर साईकल की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 50 किमी/घंटा ।
प्रश्न 99- 60 किमी/घंटा से अधिक गति पर चलाने की अनुमति प्राप्त एकमात्र वाहन है–
उत्तर– मोटर कार ।
प्रश्न 100- शिक्षण संस्थान के पास मोटर कार की अधिकतम अनुमेय गति–
उत्तर– 25 किमी/घंटा ।
आपको DL Exam Question Answer को पढ़ने के लिए धन्यवाद । इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
1)-Driving Licence Exam Question From 1 to 50
2)-Driving Licence Exam Question From 51 to 100
3)-Driving Licence Exam Question From 101 to 150
4)-Driving Licence Exam Question From 151 to 200
5)-Road Signs with its meaning
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा