
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-5 Science के Chapter–8 भोज्य पदार्थों का संरक्षण के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-8 भोज्य पदार्थों का संरक्षण
अभ्यास प्रश्न पाठ-8 भोज्य पदार्थों का संरक्षण
प्रश्न 1 : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) भोज्य पदार्थों के खराब होने का प्रमुख कारण क्या हैं ?
उत्तर- भोज्य पदार्थों को नाम स्थानों और खला रखने से धुल के कण, मक्खियाँ, फफूँद व जीवाणु आदि उसे खराब कर देते हैं | जिससे उसके पोषक तत्त्व नष्ट हो जाते हैं और वह खाने योग्य नहीं रहता है |
(ख) भोज्य पदार्थों के संरक्षण की विधियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर- भोज्य पदार्थों के संरक्षण की निम्नलिखित विधियां हैं –
- सुखाना (निर्जलीकरण)
- ठन्डे स्थान पर रखना (प्रशीतन)
- उबालना
- रासायनिक एवं अन्य पदार्थों का उपयोग
- गर्म करके तुरंत ठण्डा करना (पाश्चुरीकरण)
(ग) निर्जलीकरण से आप॑ क्या समझते हैं?
उत्तर- इस विधि में सूर्य की किरणों से प्राप्त ऊष्मा द्वारा भोज्य पदार्थों को सुखाया जाता है, जिससे इनमें उपस्थित जल की मात्रा वाष्पीकृत हो जाती है और सूक्ष्म जीवों की वृद्धि के अवसर कम हो जाते हैं |
(घ) भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने के उपाय लिखिए |
उत्तर- भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के उपाय निम्नलिखित हैं –
- खाद्य सामग्री को घुन, फफूंदी एवं अन्य कीटाणुओं से सुरक्षित रखना |
- आवश्यकता से अधिक पैदा होने वाले फल, सब्जी एवं अनाज को सुरक्षित रखना |
- अनाज, फलों व सब्जियों को दूर स्थानों पर भेजने के लिए सुरक्षित वाहनों का प्रयोग करना |
- पके भोज्य पदार्थों को संरक्षित करके दुबारा प्रयोग करना |
प्रश्न 2 : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर-
(क) सभी जीवों के लिए भोजन आवश्यक है।
(ख) भोजन पर मक्खियाँ बैठकर इसे दूषित कर देती हैं।
(ग) दूध को उबालकर संरक्षित करते हैं।
(घ) सब्जियों को काटने से पहले धोना चाहिए।
प्रश्न 3 : सही जोड़े बनाइए-
उत्तर-
| कॉलम ‘अ’ | कॉलम ‘ब’ |
|---|---|
| भोज्य पदार्थों को | ढककर रखना चाहिए |
| फल को खाने से पहले | धोना चाहिए |
| संदूषित भोजन | विषैला होता है |
| फफूँद | खाद्य पदार्थों को दूषित कर देते हैं |
4- सही कथन के सामने (✔) और गलत के सामने (✘) का निशान लगाइए-
उत्तर-
(क) फफूँद लगी ब्रेड को साफ करके खाना चाहिए | (✘)
(ख) बाजार की खुली हुई चीजें और कटे फल नहीं खाना चाहिए। (✔)
(ग) भोजन को बर्बाद नहीं करना चाहिए। (✔)
(घ) भोजन को ढककर रखना चाहिए। (✔)
पता कीजिए –
घरों में भोज्य पदार्थों को जीवों से सुरक्षित रखना जरूरी है चित्र में ऐसे कुछ जीव दिए गए हैं, पहचान कर नाम लिखिए-
उत्तर-
छिपकली , तिलचट्टा , चूहा , टिड्डी
आपको UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-8 भोज्य पदार्थों का संरक्षण को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
| Previous Lesson UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-7 जंगल और जन-जीवन | Next Lesson UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-9 हम और हमारी फसलें |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा