
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-5 Science के Chapter–7 जंगल और जन-जीवन के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-7 जंगल और जन-जीवन
अभ्यास प्रश्न पाठ-7 जंगल और जन-जीवन
प्रश्न 1 : दिए गए शब्दों की सहायता से रिक्त स्थान भरिये –
( ऑक्सीजन, लाखों, पत्थर, जंगल, आदिमानव )
उत्तर-
(क) प्रारम्भिक मानव पत्थर के औजार बनाते थे।
(ख) जंगल वायुमण्डल में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते हैं।
(ग) मानव विकास की कहानी लाखों वर्ष पुरानी है।
(घ) आदिवासियों का जीवन जंगल पर निर्भर होता है।
(ड.) आग की खोज आदिमानव ने की थी।
प्रश्न 2 : जंगल कटने से होने वाले दुष्परिणाम लिखिए।
उत्तर- जंगल काटने से होने वाले परिणाम निम्नलिखित हैं –
- पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाएगा |
- जंगली जीवों का आस्तित्व समाप्त होने का खतरा
- जीवनपयोगी ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आयेगी और पर्याप्त शुद्ध हवा नहीं मिल पायेगी |
- वर्षा में कमी के कारण फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा |
- आदिवासियों की जिन्दगी जंगलों से जुडी होती है , अगर जंगल नहीं बचेंगे तो ये भी नहीं बचेंगे |
प्रश्न 3 : तुलना करें –
जीवन शैली ,आदिमानव ,आज का मानव
उत्तर-
| जीवन शैली | आदिमानव | आज का मानव |
|---|---|---|
| (क) रहने का स्थान (निवास) | जंगल | गाँव , शहर |
| (ख) खान-पान (भोजन) | फल-फूल एवं कच्चा मांस | फल-फूल एवं पका-पकाया भोजन |
| (ग) रहन-सहन (वस्त्र) | पत्ते , बृक्ष की छाल | सूती एवं कृत्रिम रेशों से बने वस्त्र |
प्रश्न 4 : चिपको आन्दोलन क्या था? इसे किसने प्रारम्भ किया ?
उत्तर- पहाड़ी इलाकों में पेड़ों की कटाई रोकने के लिए चिपको आन्दोलन चलाया गया था | इसका प्रारम्भ श्री सुन्दर लाल बहुगुणा जी ने किया था |
प्रश्न 5 : आदिवासी अपना जीविकोपार्जन कैसे करते हैं?
उत्तर- आदिवासी जंगल से प्राप्त कच्चे पदार्थों से डलिया, चटाई, ढोल, बांसुरी, टोकरी, पत्तल, बर्तन और जड़ी-बूटी से औषधि बनाकर स्थानीय बाजार में बेंचते हैं और अपना जीवकोपार्जन करते हैं |
प्रश्न 6 : पता करें – मिट्टी के बर्तन बनाने में आग और पहिये की उपयोगिता।
उत्तर- मिट्टी के बर्तन बनाने में पहिये की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है | पहिये को तेजी से घुमाकर मिट्टी से बर्तन बनाए जाए हैं | बर्तन सूखने के पश्चात आग में उसे पकाया जाता है |
प्रश्न 7 : चर्चा करें – अगर हम खेती करना नहीं जानते तो भोजन कहाँ से प्राप्त करते और क्या खाते ?
उत्तर- अगर हम खेती करना नहीं जानते तो भोजन के रूप में हमें केवल फल-फूल, कंदमूल और मांस खाकर ही गुजारा करना पड़ता , जोकि हमें जंगल एवं जंगली जीवों से प्राप्त होता |
प्रोजेक्ट वर्क :
भारत के मानचित्र में, विभिन्न राज्यों में पाए जाने जंगल को हरे रंग से भर कर दर्शाएँ और कक्षा में इसे चिपकाएँ |
उत्तर- छात्र स्वयं करें |
आपको UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-7 जंगल और जन-जीवन को पढ़ने के लिए धन्यवाद।
| Previous Lesson UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-6 वन्य जीवों का संरक्षण | Next Lesson UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-8 जंगल और जन-जीवन भोज्य पदार्थों का संरक्षण |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा