
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-4 Science के पाठ-5 जीव-जंतुओं की उपयोगिता के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-4 Science Chapter-6 जीव-जंतुओं की उपयोगिता
अभ्यास प्रश्न पाठ-6 जीव-जंतुओं की उपयोगिता
प्रश्न 1-सही वाक्य पर (√) का चिह्न तथा गलत वाक्य, पर (x) का चिह्न लगाएँ-
उत्तर-
(क) खरगोश शाकाहारी जन्तु है। (√ )
(ख) श्रमिक मधुमक्खियाँ अण्डे देने का कार्य करती है। ( x)
(ग) लाख कीड़े से प्राप्त होता है। ( √ )
(घ) रानी मधुमक्खियों की संख्या छत्ते में सर्वाधिक होती है। (√ )
(ङ) ऊन हमें केवल भेड़ से मिलता है। (x )
(च) पनीर दूध से बनता है। (√ )
(छ) पशमीना भेड़ होती है। ( x)
(ज) केंचुआ भूमि को उपजाऊ बनाने में मदद करता है। (√ )
प्रश्न 2- सूची ‘क’ और ‘ख’ का मिलान कीजिए-
उत्तर-
| सूची ‘क’ (जन्तु) | सूची ‘ख’ (उपयोग) |
| क. भेड़ | ऊन |
| ख. श्रमिक मधुमक्खी | फूलों का रस चूसना |
| ग. बैल | खेत की जुताई |
| घ. घोड़ा | सवारी |
| ड. छत्ता | मधुमक्खी का निवास स्थान |
प्रश्न 3- सोचिए और लिखिए-
प्रश्न 3(क)- यदि विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु न होते तो हमारा जीवन किस प्रकार प्रभावित होता ?
उत्तर-3(क) यदि विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु न होते तो हमारा जीवन बहुत प्रभावित होता। वे पर्यावरण में संतुलन बनाए रखते हैं। कुछ जीव फसलों को परागित करते हैं, कुछ हानिकारक कीड़ों को खाते हैं, और कुछ भोजन श्रृंखला का हिस्सा होते हैं। इनके बिना प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता।
प्रश्न 3(ख)- आपने छत्ते कहाँ-कहाँ देखे हैं ?
उत्तर-3(ख) मैंने छत्ते पेड़ों पर, पुराने मकानों की छतों के नीचे, और कभी-कभी बिजली के खंभों पर भी देखे हैं।
प्रश्न 3(ग)- छत्ते में कितने प्रकार की मधुमक्खियाँ होती हैं ?
उत्तर-3(ग) छत्ते में तीन प्रकार की मधुमक्खियाँ होती हैं:
1-रानी मधुमक्खी (Queen) – जो अंडे देती है।
2-काम करने वाली मधुमक्खियाँ (Worker Bees) – जो शहद बनाती हैं और छत्ता साफ़ रखती हैं।
3- नर मधुमक्खियाँ (Drones) – जिनका कार्य रानी मधुमक्खी से संतान उत्पन्न करना होता है।
प्रश्न 3(घ)- भोजन के आधार पर जीव-जन्तु कितने प्रकार के होते हैं ? उदाहरण देते हुए लिखें।
उत्तर-3(घ)– भोजन के आधार पर जीव-जन्तु तीन प्रकार के होते हैं-
1-शाकाहारी – जैसे गाय, बकरी।
2-मांसाहारी – जैसे शेर, बाघ।
3-सर्वाहारी – जैसे मनुष्य, भालू।
प्रश्न 3(ङ)- मधुमक्खीशाला से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर 3(ङ)- मधुमक्खीशाला एक ऐसी जगह होती है जहाँ पर मधुमक्खियाँ पाली जाती हैं और उनसे शहद प्राप्त किया जाता है।
आपको UP Board Solutions for Class-4 Science Chapter-6 जीव-जंतुओं की उपयोगिता को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
| Previous Lesson UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-5 खेत से बाजार तक | Next Lesson UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-7 जंतुओं में अनुकूलन |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा