
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-4 Science Chapter-02 स्थानीय पेशे एवं व्यवसाय के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-4 Science Chapter-02 स्थानीय पेशे एवं व्यवसाय
अभ्यास प्रश्न पाठ-2 स्थानीय पेशे एवं व्यवसाय
प्रश्न (1) : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
प्रश्न 1(क) : किसान का क्या काम है ?
उत्तर- किसान खेती करने के लिए जमीन तैयार करते हैं | बीज बोने के कुछ दिनों बाद समय-समय पर सिंचाई और निराई-गुड़ाई करते हैं | रोगों से फसल का बचाव एवं देखभाल करते हैं | फसल पक जाने पर लोगों के उपयोग के लिए अनाज और सब्जियाँ उपलब्ध कराते हैं |
प्रश्न 1(ख) : आप बीमार होने पर किसके पास जाते हैं ?
उत्तर- हम बीमार होने पर डॉक्टर के पास जाते हैं |
प्रश्न 1(ग) : सफाईकर्मी क्या-क्या काम करता है ?
उत्तर- सफाईकर्मी हर सुबह गली-मोहल्लों की सफाई करता है | वह साफ़-सफाई के लिए छोटी-बड़ी विविध प्रकार की झाडू का प्रयोग करता है | सफाई के बाद निकलने वाले कूड़े को उचित जगह पर पहुंचाता भी है |
प्रश्न (2) : खाली जगह भरिए –
उत्तर-
- कुल्हड़ , सुराही, मटका, मिटटी के दीपक / दिए बनाने वाला कुम्हार कहलाता है |
- कुर्सी, मेज, लकड़ी के सामान बनाने वाला बढ़ई कहलाता है |
- खेत में गेहूं और सब्जी उगाने वाला किसान कहलाता है |
- बीमार होने पर दवा देने एवं सुई लगाने वाले को डॉक्टर कहते हैं |
- सीमेंट , बालू, ईंट की सहायता से मकान बनाने वाला राजगीर कहलाता है |
प्रश्न (3) : स्थानीय पेशे से जुड़े व्यक्तियों एवं उनके द्वारा किये गए कार्य एवं बनाई जाने वाली वस्तुओं के नाम तालिका में लिखिए –
उत्तर-
| क्र.सं. | स्थानीय पेशे से जुड़े व्यक्ति | उनके द्वारा किये जाने वाले कार्य | उनके द्वारा बनाई जाने वाली वस्तुएं |
|---|---|---|---|
| 1. | लोहार | लोहे से विभिन्न वस्तुओं का निर्माण | फाटक , ग्रिल , रेलिंग , कुदाल , बर्तन आदि |
| 2. | दर्जी | कपड़े की सिलाई | शर्ट, पैंट, कमीज ,कुर्ता , सलवार , कोट आदि |
| 3. | बढ़ई | लकड़ी से विभिन्न वस्तुओं का निर्माण | कुर्सी, मेज, आलमारी, दरवाजा, खिड़की, सोफा, बेड आदि |
| 4. | मोची | चमड़े से नयी वस्तुएं बनाना और उनकी मरम्मत | जूते, चप्पल, पर्श, बैग आदि |
| 5. | राजगीर | मकान बनाना | छोटे – बड़े घरों का निर्माण करना |
| 6. | कुम्हार | मिट्टी की वस्तुएं बनाना | मटका, कुल्हड़, सुराही , दिया आदि |
प्रश्न (4) : अपने आसपास के स्थानीय व्यवसाय से जुड़े किसी भी व्यक्ति के पास जाइए , और उससे इन प्रश्नों पर बातचीत करिए –
उत्तर-
- वे कौन-कौन से औजारों का उपयोग करते हैं ?
- इन औजारों को कौन और कैसे तैयार करता है ?
- ये औजार कहाँ से आते हैं ?
- वे अपने पेशे से जुड़े कार्यों में क्या प्रक्रिया अपनाते हैं ?
- वे अपने व्यवसाय से निकले उत्पाद को बाजार तक कैसे पहुंचाते हैं ?
आपको UP Board Solutions for Class-4 Science Chapter-2 स्थानीय पेशे एवं व्यवसाय को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
| Previous Lesson UP Board Solutions for Class-4 Science Chapter-01 हमारा परिवार – हमारी पहचान | Next Lesson UP Board Solutions for Class-4 Science Chapter-3 कैसे बने घर |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा