
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-8 Science के Chapter-15 कार्बन एवं उसके यौगिक के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
अभ्यास प्रश्न Chapter-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
1.निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) निम्नलिखित पदार्थो में से किसमें कार्बन नहीं पाया जाता है-
(i) कोयला में
(ii) चीनी में
(iii) रोटी में
(iv) नमक में
उत्तर– विकल्प (iv) नमक में
(ख) प्रकृति में कार्बन पाया जाता है-
(i) केवल मुक्त अवस्था में
(ii) केवल यौगिकों में
(iii) मुक्त एवं यौगिक दोनों अवस्थाओं में
(iv) केवल अपने अपररूपों में
उत्तर– विकल्प (iii) मुक्त एवं यौगिक दोनों अवस्थाओं में
(ग) कुकिंग गैस (L.P.G.) में किसकी मात्रा अधिक है
(i) मेथेन
(ii) एथेन
(iii) एथिलीन
(iv) ब्यूटेन
उत्तर– विकल्प (iv) ब्यूटेन
(घ) कार्बन का क्रिस्टलीय रूप है
(i) जन्तु चारकोल
(ii) ग्रेफाइट
(iii) कोयला
(iv) लकड़ी का चारकोल
उत्तर– विकल्प (ii) ग्रेफाइट
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) कार्बन सभी सजीव तथा कुछ निर्जीवों में उपस्थित है।
(ख) मेथेन सरलतम हाइड्रोकार्बन है।
(ग) हीरा सबसे कठोर पदार्थ है।
(घ) पेट्रोल जीवाश्म ईंधन है
(ङ) पेंसिल में उपस्थित काला पदार्थ ग्रेफाइट है।
3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत कथन के आगे गलत (x) का चिन्ह लगाइये-
(क) सभी हाइड्रोकार्बन कार्बनिक पदार्थ हैं। (✓)
(ख) हीरा कार्बन का अक्रिस्टलीय रूप है। (x)
(ग) सुगर चारकोल कार्बन का शुद्धतम अक्रिस्टलीय अपररूप है।
(घ) लकड़ी के चूल्हे की दक्षता सबसे अधिक होती है। (x)
4. संक्षेप में उत्तर दीजिए-
(क) अपररूप क्या होते हैं? कार्बन के अपररूपों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
अपररूप-
वे पदार्थ जो विभिन्न भौतिक गुण परन्तु समान रासायनिक गुण रखते हैं, अपररूप कहलाते हैं।
उदाहरण–
कार्बन के विभिन्न रूपों (जैसे- कोयला, कालिख, ग्रेफाइट, हीरा आदि) के सभी रासायनिक गुण तो एक समान होते हैं परन्तु भौतिक गुण भिन्न-भिन्न होते हैं।
कार्बन के अपररूप-

कार्बन परमाणुओं की व्यवस्था के आधार पर कार्बन के विभिन्न अपररूपों को दो वर्गों में बाँटा जाता है।
(ख) हीरा तथा ग्रेफाइट के गुणों की तुलना कीजिए।
उत्तर-
हीरा तथा ग्रेफाइट के गुणों की तुलना-
- हीरा कठोरतम प्राकृतिक पदार्थ है। जबकि ग्रेफाइट मुलायम व स्नेहक होता हैं।
- हीरा विद्युत का कुचालक होता है जबकि ग्रेफाइट विद्युत का सुचालक होता है।
(ग) मेथेन को “मार्श” गैस क्यों कहते हैं?
उत्तर-
दलदली स्थानों में पेड़-पौधों व अन्य कार्बनिक पदार्थो के सड़ने से उत्पन्न गैसों का मुख्य घटक मेथेन गैस होती है। इसीलिए मेथेन को मार्श गैस भी कहते हैं।
(घ) पेट्रोल को जीवाश्म ईंधन क्यों कहते हैं?
उत्तर-
जीव जन्तुओं के अवशेषों के भूमि अथवा जल के नीचे दब जाने पर लाखों वर्षों में पेट्रोलियम (डीजल, पेट्रोल, मिट्टी का तेल आदि) बनता है। जीव जन्तुओं के अवशेषों से बने होने के कारण पेट्रोल को जीवाश्म ईंधन कहते हैं।
(ङ) पेट्रोल को तरल सोना क्यों कहते हैं?
उत्तर-
पेट्रोलियम को द्रव सोना (Liquid Gold) भी कहा जाता है क्योंकि वर्तमान युग में पेट्रोलियम किसी राष्ट्र के लिए सोने (Gold) से भी अधिक कीमती है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि उसके पास कितना पेट्रोलियम है। कृषि, उद्योग, यातायात, संचार आदि विभिन्न कार्यो में इसका उपयोग किया जाता है।
(च) प्रकृति में कार्बन किन पदार्थो में पाया जाता है?
उत्तर–
कार्बन सभी सजीवों और कुछ निर्जीवों पदार्थों में पाया जाता है।
(छ) लैम्प ब्लैक क्या होता है?
उत्तर-

यह मोम अथवा तेल को वायु की सीमित मात्रा में जलाने पर प्राप्त होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में लैम्प/दीपक से प्रकाश उत्पन्न करने के लिए मिट्टी का तेल प्रयोग किया जाता है। इससे प्राप्त कालिख (लैम्प ब्लैक) में कार्बन 98-99% तक होता है।
(ज) हाइड्रोकार्बन यौगिक कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर-
हाइड्रोकार्बन यौगिक दो प्रकार के होते हैं-
- संतृप्त हाइड्रोकार्बन
- असंतृप्त हाइड्रोकार्बन
(झ) पेट्रोलियम गैस किन गैसों का मिश्रण है?
उत्तर-
पेट्रोलियम गैस आइसो ब्यूटेन तथा प्रोपेन गैसों का मिश्रण होता है।
5. लकड़ी, कण्डे, खेतों में धान व गेहूँ के पुआल जलाने से होने वाले प्रदूषण के कारण पर्यावरण पर होने प्रभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
लकड़ी, कण्डे, खेतों में धान और गेहूँ के पुआल जलाने से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि होती है जिससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
धान और गेहूँ के पुआल जलाने से वायुमण्डल में धुएँ का कोहरा छा जाता है जिससे साँस लेने में तकलीफ होती है।
6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) ईंधन क्या है? ईंधन का वर्गीकरण उदाहरण सहित कीजिए।
उत्तर-
ईधन-
ईधन वे पदार्थ हैं जिनसे दहन क्रिया द्वारा ऊष्मा प्राप्त होती है। पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, कोयला, लकड़ी आदि ईधन हैं।
अवस्था के आधार पर ईंधन का वर्गीकरण-
अवस्था के आधार पर ईंधन को तीन भागों में बांटा गया है-
ठोस ईंधन– लकड़ी, कोयला आदि।
द्रव ईंधन– डीजल, मिट्टी का तेल आदि।
गैस ईंधन- बायो गैस, एल०पी०जी० आदि।
(ख) हीरा में कार्बन परमाणु किस प्रकार व्यवस्थित रहते हैं? चित्र की सहायता से समझाइए।
उत्तर-
हीरा में कार्बन का एक परमाणु अन्य चार परमाणुओं से जुड़ा होता है। कार्बन परमाणुओं की चतुष्फलकीय व्यवस्था (Tetrahedral system) के कारण यह पूर्णत: आबद्ध कठोर और त्रिविमीय संरचना का होता है।

हीरे की त्रिविमीय संरचना
(ग) हीरा का उपयोग आभूषण बनाने में क्यों किया जाता है?
उत्तर–
हीरा को विभिन्न कोणों पर काटने पर उसमें अभूतपूर्व चमक उत्पन्न होती है।
अत्यन्त कठोर और अभूतपूर्व चमक वाला होने के कारण हीरा का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है।
(घ) सुगर चारकोल का उपयोग लिखिए।
उत्तर–
सुगर चारकोल (कैरामेल) का उपयोग-
सुगर चारकोल (कैरामेल) मुख्य रूप से अपचायक के रूप में प्रयुक्त होता है। यह धातु ऑक्साइड को धातु के रूप में अपचयित करता है।
7.निम्नलिखित प्रश्नों में चार-चार पद हैं। प्रत्येक प्रश्न में तीन पद किसी न किसी रूप में एक से हैं और एक पद अन्य तीनों से भिन्न है। अन्य से भिन्न पद की पहचान कर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) हीरा, कोयला, जन्तु चारकोल, काजल
उत्तर– हीरा
(ख) मेथेन, ईथेन, प्रोपेन, इथलीन
उत्तर– इथलीन
(ग) एल0पी0जी0 गैस, पेट्रोल, डीजल, लकड़ी
उत्तर– लकड़ी
(घ) खाने का सोडा, चीनी, रोटी, नमक
उत्तर- नमक
आपको UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-15 कार्बन एवं उसके यौगिक को पढ़ने के लिए धन्यवाद ।
| Previous Lesson UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-14 चुम्बकत्व | Next Lesson UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत |
इन्हें भी पढ़े आपको जरुर पसन्द आयेगा–
बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा
सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा
UP Board Class-8 Science Textbook Solutions ( विज्ञान भारती- 3 )
विज्ञान के Class-8 अन्य पाठों का हल
पाठ- 1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
पाठ- 2 मानव निर्मित वस्तुएँ
पाठ- 3 परमाणु की संरचना
पाठ- 4 खनिज एवं धातु
पाठ- 5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
पाठ- 6 कोशिका से अंग तंत्र तक
पाठ- 7 जन्तुओं में जनन
पाठ- 8 किशोरावस्था
पाठ- 9 दिव्यांगता
पाठ- 10 फसल उत्पादन
पाठ- 11 बल तथा दाब
पाठ- 12 प्रकाश एवं प्रकाश यन्त्र
पाठ- 13 विद्युत धारा
पाठ- 14 चुम्बकत्व
पाठ-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
पाठ-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
पाठ- 17 कम्प्यूटर
——– UP Board Solutions for Class-8 Science —-