UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-13 विद्युत धारा

Class-8 Science Chapter-13
UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-13 विद्युत धारा

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-8 Science के Chapter-13 विद्युत धारा के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —


1. निम्नलिखित में सही विकल्प चुनकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिये-

(क) अमीटर द्वारा मापा जाता है-

(अ) विद्युत धारा

(ब) विभवान्तर

(स) आवेश

(द) विद्युत ऊर्जा

उत्तर विकल्प (अ) विद्युत धारा

(ख) किस सेल को पुन: आवेशित किया जा सकता है-

(अ) शुष्क सेल

(ब) डेनियल सेल

(स) सीसा संचायक सेल

(द) वोल्टीय सेल

उत्तर विकल्प (स) सीसा संचायक सेल

(ग) विद्युत विभवान्तर का मात्रक है-

(अ) कूलॉम

(ब) ऐम्पियर

(स) सेकेण्ड

(द) वोल्ट

उत्तर विकल्प (द) वोल्ट

(घ)

प्रतीक हैPratirodh


(अ) प्रतिरोध का 
प्रतीक है

(ब) सेल का

(स) वोल्टमीटर का

(द) अमीटर का

उत्तर विकल्प (अ) प्रतिरोध का

(ङ) निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण सही है-

(अ) I=Q × t

(ब) I= Q/t

(स) Q=I/t

(द) t=I × Q

उत्तर विकल्प (ब) I= Q/t

2. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) विद्युत धारा का मात्रक ऐम्पियर होता है।

(ख) प्रतिरोध का मात्रक ओम होता है।

(ग) रासायनिक ऊर्जा को विद्युत सेल द्वारा विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है।

(घ) लकड़ी विद्युत रोधी पदार्थ होता है।

3. निम्नलिखित वाक्यों में सही कथन पर सही () तथा गलत कथन पर गलत (X) का चिह्न लगाइयें-

(क) वोल्ट मीटर को परिपथ में श्रेणी क्रम में लगाते हैं। (X)

(ख) विद्युत बल्ब धारा के चुम्बकीय प्रभाव पर कार्य करता है।  (X)

(ग) ताँबा विद्युत चालक पदार्थ है।  (✓)

(घ) विद्युत धारा का मापन वोल्टमीटर से किया जाता है। (X)

4. स्तम्भ क का स्तम्भ ख से मिलान कीजिए-

उत्तर

स्तम्भ (क)स्तम्भ (ख)
क. अमीटर को जोड़ते हैंश्रेणी क्रम में
ख. पुन: आवेशित नहीं हो सकताशुष्क सेल से
ग. वोल्ट मीटर से नापते हैंविभवान्तर
घ. प्रतिरोधओम
ङ. मेन्स से प्राप्त धाराप्रत्यावर्ती

5. निम्नलिखित में अन्तर स्पष्ट कीजिए –

(क) विद्युत वाहक बल तथा विभवान्तर

उत्तर

विद्युत वाहक बल तथा विभवान्तर में अंतर

विद्युत वाहक बल (Electromotive Force)

सम्पूर्ण परिपथ में एकांक आवेश को प्रवाहित करने के लिये सेल से जो ऊर्जा प्राप्त होती है उसे सेल का विद्युत वाहक बल कहते हैं।

विभवान्तर (Potential difference)-

एकांक आवेश को किसी चालक के एक सिरे से दूसरे सिरे तक प्रवाहित करने के लिये जितनी ऊर्जा की आवश्यकता होती है उसे उसके सिरों के बीच विद्युत विभवान्तर कहते हैं।

(ख) प्राथमिक तथा द्वितीयक सेल

उत्तर

प्राथमिक तथा द्वितीयक सेल में अंतर-

प्राथमिक सेल (Primary Cell) द्वितीयक सेल(Secondary Cell)
प्राथमिक सेल को पुनः आवेशित नहीं किया जा सकता है।उदाहरण- शुष्क सेल, डेनियल सेल आदि। द्वितीयक सेल को पुनः आवेशित किया जा सकता है।उदाहरण- सीसा संचायक सेल
इसका आंतरिक प्रतिरोध अधिक होता है।इसका आंतरिक प्रतिरोध कम होता है।
इसका उपयोग घड़ी, रिमोट, टॉर्च आदि में होता है।इसका उपयोग कार, बस, इन्वर्टर आदि में होता है

(ग) अमीटर तथा वोल्टमीटर

उत्तर

अमीटर तथा वोल्टमीटर में अन्तर

अमीटर (Ammeter)वोल्टमीटर (Voltmeter) 
अमीटर द्वारा परिपथ में विद्युत धारा मापी जाती है।वोल्टमीटर द्वारा परिपथ में विद्युत विभवान्तर नापा जाता है।
इसे परिपथ में श्रेणी क्रम में लगाते हैं।इसे परिपथ में समान्तर क्रम में लगाते हैं।
इसका प्रतिरोध बहुत कम होता है। इसका प्रतिरोध बहुत अधिक होता है।

6. निम्नलिखित किस भौतिक राशि के मात्रक हैं?

(क) कूलॉम, ऐम्पियर, वोल्ट, जूल, ओम

उत्तर

मात्रकभौतिक राशि
कूलॉमआवेश
ऐम्पियरविद्युत धारा
वोल्टविभवान्तर
जूलकार्य
ओमप्रतिरोध

7. धारा के निम्नलिखित प्रभाव पर आधारित एक-एक उपकरण का नाम तथा उपयोग लिखिए-

(क) चुम्बकीय प्रभाव

(ख) ऊष्मीय प्रभाव

(ग) रासायनिक प्रभाव

उत्तर

धारा के निम्नलिखित प्रभाव पर आधारित एक-एक उपकरण का नाम तथा उपयोग-

(क) चुम्बकीय प्रभाव

उदाहरण अमीटर

उपयोग-

अमीटर द्वारा परिपथ में विद्युत धारा मापी जाती है।

 (ख) ऊष्मीय प्रभाव-

उदाहरण विद्युत बल्ब

उपयोग-

विद्युत बल्ब द्वारा प्रकाश उत्पन्न किया जाता है।
(ग) रासायनिक प्रभाव

इस प्रभाव के द्वारा विद्युत ऊर्जा का रूपान्तरण रासायनिक ऊर्जा में किया जाता है। इसका उपयोग अनेक कार्यों जैसे- विद्युत लेपन, धातुओं के निष्कर्षण और शोधन आदि में किया जाता है।

8. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

अ. फ्यूज तार क्या है? इसका क्या उपयोग होता है? यह किस मिश्र धातु से बना होता है।

उत्तर-
फ्यूज तार-

यह टिन तथा सीसे से बनी मिश्र धातु का कम गलनांक वाला एक पतला तार होता है।

उपयोग–

जब परिपथ में प्रबल शक्ति की विद्युत धारा बहती है तो फ्यूज स्वयं गरम होकर पिघल जाता है, जिससे धारा का प्रवाह रूक जाता है तथा विद्युत उपकरण खराब नहीं होते।

ब. तीन घरेलू उपकरणों का नाम लिखिए। यह मेन्स के साथ कैसे जोड़े जाते हैं?

उत्तर

बिजली के बल्ब, पंखे, ट्यूबलाइट आदि समान्तरक्रम में जुड़े होते  है।

स. घरेलू विद्युत उपकरणों के प्रयोग में क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए?

उत्तर

घरेलू विद्युत उपकरणों के प्रयोग में निम्न सावधानियाँ रखनी चाहिए-

  • विद्युत धारा के खुले तार को नहीं छूना चाहिये।
  • भीगे हाथों से स्विच को नहीं छूना चाहिये।
  • विद्युत उपकरण मानक स्तर (आई0एस0आई0) के ही प्रयोग में लाना चाहिए।
  • विद्युत कार्य करते समय रबड़ के दस्ताने पहनने चाहिए।
  • किसी प्रकार के खतरे की आशंका होने पर सबसे पहले मेन्स का स्विच आफ कर देना चाहिए।

9. निम्नलिखित संख्यात्मक प्रश्नों को हल कीजिए-

अ. एक चालक तार का प्रतिरोध 3.0 ओम है। तार के सिरों के बीच 1.5 वोल्ट का विभवान्तर है। तार में बहने वाली विद्युत धारा का मान ज्ञात कीजिये।

हल-

चालक तार का प्रतिरोध (R) = 3.0 ओम

तार के सिरों के बीच विभवान्तर (V) = 1.5 वोल्ट

अतः तार में बहने वाली विद्युत धारा (i) = V/R

= 1.5/ 3.0

= .5 ऐम्पियर

ब. एक चालक 40 कूलॉम विद्युत आवेश 8 सेकेण्ड तक प्रवाहित किया जाता है। चालक में प्रवाहित विद्युत धारा का मान ज्ञात कीजिये।

हल

विद्युत आवेश (q) = 40 कूलॉम

समय (t) = 8 सेकेण्ड

विद्युत धारा (i) = q/t

= 40/8

= 5  ऐम्पियर

Previous Lesson
UP Board Solutions for
Class-8 Science
Chapter-12 प्रकाश एवं प्रकाश यन्त्र

Next Lesson
UP Board Solutions for
Class-8 Science
Chapter-14 चुम्बकत्व




बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा

सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा



पाठ- 1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
पाठ- 2 मानव निर्मित वस्तुएँ
पाठ- 3 परमाणु की संरचना
पाठ- 4 खनिज एवं धातु
पाठ- 5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
पाठ- 6 कोशिका से अंग तंत्र तक
पाठ- 7 जन्तुओं में जनन
पाठ- 8 किशोरावस्था
पाठ- 9 दिव्यांगता
पाठ- 10 फसल उत्पादन
पाठ- 11 बल तथा दाब
पाठ- 12 प्रकाश एवं प्रकाश यन्त्र
पाठ- 13 विद्युत धारा
पाठ- 14 चुम्बकत्व
पाठ-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
पाठ-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
पाठ- 17 कम्प्यूटर

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.