UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-10 फसल उत्पादन

Class-8 Science Chapter-10
UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-10 फसल उत्पादन

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-8 Science के Chapter-10 फसल उत्पादन के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —


1. सही विकल्प का चुनाव करके लिखिये-

(क) निम्नलिखित में रबी की फसल है-

(अ) धान

(ब) मक्का

(स) मूँगफली

(द) गेहूँ

उत्तर- विकल्प (द) गेहूँ

(ख) निम्नलिखित में खर पतवार नाशी है-

(अ) यूरिया

(ब) कम्पोस्ट

(स) मेटाक्लोर

(द) अमोनियम फास्फेट

उत्तर- विकल्प (स) मेटाक्लोर

(ग) यूरिया उर्वरक है-

(अ) नाइट्रोजनी

(ब) स्फुरी

(स) पोटेशिक

(द) संयुक्त

उत्तर- विकल्प (अ) नाइट्रोजनी

(घ) साहीवाल है-

(अ) गाय

(ब) भैंस

(स) मछली

(द) मुर्गी

उत्तर- विकल्प (अ) गाय

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-

(क) उगाये जाने वाले एक ही किस्म के पौधे फ़सल कहलाते हैं।

(ख) तरबूज, खरबूजा, मक्का आदि के लिए बलुई मिट्टी उपयुक्त है।

(ग) बुआई के लिए प्रयुक्त यंत्र डिबलर तथा बीज बेधक है।

(घ) सोनालिका गेहूं की उन्नत किस्म है जो संकरण के फलस्वरूप प्राप्त हुई है।

(ङ) काटला, रोहू अलवण जल में पायी जाने वाली मछली है।

3. सही जोड़े बनाइये-

उत्तर

स्तम्भ (क)स्तम्भ (ख)
क. डिबलरबुआई की विधि
ख. साइलोभण्डारण की विधि
ग. साहीवालगाय के किस्म
घ. सालमॉनमछली की नस्ल
ङ. व्हाइट लेग हॉर्नमुर्गी की नस्ल
च. शार्कविटामिन ए और डी का स्रोत

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिये-

(क) बलुई मिट्टी और चिकनी मिट्टी में क्या अन्तर है?

उत्तर

बलुई मिट्टी और चिकनी मिट्टी में  अन्तर-

जिस मिट्टी में बालू की मात्रा अधिक होती है उसे बलुई मिट्टी कहते हैं। जिस मिट्टी में बालू की मात्रा कम तथा मिट्टी के कण छोटे होते हैं चिकनी मिट्टी कहलाती है।

(ख) जून से अक्टूबर माह में कौन-कौन सी फसलें बोयी जाती हैं?

उत्तर

जून से अक्टूबर तक खरीफ की फसलें बोयी जाती है। इसके अन्तर्गत मूँगफली, मक्का, चावल आदि बोये जाते हैं।

(ग) बुआई के लिए बीजवेधक का क्या महत्व है?

उत्तर

बुआई के लिए बीजवेधक (Seed drill) का महत्व-

  • इसके द्वारा बीज समान दूरी पर और निश्चित गहराई तक बोये जा सकते हैं।
  • गहराई तक बोये जाने से पक्षियों द्वारा बीज की क्षति की सम्भावना नहीं होती है।
  • पौधों को पर्याप्त सूर्य का प्रकाश, मिट्टी से पर्याप्त मात्रा में जल और पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

(घ) फसल चक्रण से क्या समझते हैं?

उत्तर

फसल चक्रण

किसी निश्चित भूमि पर एक निश्चित अवधि तक फसलें अदल-बदल कर बोना, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहे, तथा अधिक पैदावार हो फसल चक्र कहलाता हैं।

(ङ) हरित क्रान्ति पर प्रकाश डालिए?

उत्तर

हरित क्रान्ति-

आधुनिक कृषि उपकरणों, उन्नतशील बीजों, उर्वरकों तथा पर्याप्त सिंचाई के साधनों द्वारा कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को हरित क्रान्ति कहते हैं।

(च) गाय और भैंस की दो-दो उन्नत किस्मों के नाम लिखिये।

उत्तर

गाय की नस्लें-

साहीवाल, सिन्धी, देवनी, जर्सी आदि।

भैंस की नस्लें-

मुर्रा, मेहसाना आदि।

(छ) ऊष्मायन काल किसे कहते हैं?

उत्तर

ऊष्मायन काल-

मुर्गी अण्डे पर बैठकर उसे 21 दिन तक सेती है। इस अवधि को ऊष्मायन काल कहते हैं

(ज) अण्डों की गुणवत्ता की जाँच कैसे करेंगे?

उत्तर

गर्म पानी से भरे पात्र में कुछ अण्डे डालते है। जो अण्डे पानी में डूब जाते हैं वह अच्छी गुणवत्ता वाले हैं और जो तैरते रहते हैं वे खराब गुणवत्ता वाले अण्डे होते हैं।

(झ) एक कुक्कुट फार्म में पक्षियों को दिये जाने वाले आहार का वर्णन कीजिए।

उत्तर

कुक्कुट आहार में दले हुये दाने, हरी खाद्य सामग्री होती है। मक्का, गेहूँ, बाजरा जैसे अनाजों को पीसकर इसमें कंकड बालू का चूरा या चूना पत्थर मिलाते है। मुर्गी को जल की पर्याप्त मात्रा दी जाती है। जल की मात्रा कम होने पर अण्डे देने की क्षमता में कमी आती है।

5. नाइट्रोजन चक्र को चित्र की सहायता से समझाइये।

उत्तर-

Nitrojan Chakr

6. फसल की कटाई के लिए प्रयोग करने वाले हसियाँ का चित्र बनाइए।

उत्तर

साधारण हंसिया तथा दांतेदार हंसिया

7. फसलों का भण्डारण किस प्रकार किया जाता है? लिखिए।

उत्तर

बड़े पैमाने पर अन्न के भण्डारण के लिए उन्नत भण्डारों, धातु के बर्तनों और साइलों का उपयोग किया जाता है।

भण्डारण में ताप का भी ध्यान रखा जाता है। जिन खाद्यान्नों में पानी की मात्रा कम होती है जैसे अनाज इत्यादि को कमरे के ताप पर सुरक्षित रखा जाता है। फल, सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण इन्हें कम ताप 0°C  –  1°C पर संरक्षित किया जाता है।

Previous Lesson
UP Board Solutions for
Class-8 Science
Chapter-09 दिव्यांगता

Next Lesson
UP Board Solutions for
Class-8 Science
Chapter-11 बल तथा दाब




बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा

सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा



पाठ- 1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
पाठ- 2 मानव निर्मित वस्तुएँ
पाठ- 3 परमाणु की संरचना
पाठ- 4 खनिज एवं धातु
पाठ- 5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
पाठ- 6 कोशिका से अंग तंत्र तक
पाठ- 7 जन्तुओं में जनन
पाठ- 8 किशोरावस्था
पाठ- 9 दिव्यांगता
पाठ- 10 फसल उत्पादन
पाठ- 11 बल तथा दाब
पाठ- 12 प्रकाश एवं प्रकाश यन्त्र
पाठ- 13 विद्युत धारा
पाठ- 14 चुम्बकत्व
पाठ-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
पाठ-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
पाठ- 17 कम्प्यूटर

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.