UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-7 जन्तुओं में जनन

Class-8 Science Chapter-7 जन्तुओं में जनन
UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-7 जन्तुओं में जनन

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-8 Science के Chapter-7 जन्तुओं में जनन के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —


1. सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –

(क) जन्तुओं में निरन्तरता के लिए आवश्यकता है-

(अ) पाचन

(ब) श्वसन

(स) प्रजनन

(द) उत्सर्जन

उत्तर– विकल्प (स) प्रजनन

(ख) बाह्य निषेचन होता है-

(अ) मेढ़क

(ब) गाय

(स) मनुष्य

(द) बकरी

उत्तर– विकल्प (अ) मेढ़क

(ग) लैंगिक प्रजनन में भाग लेते हैं-

(अ) दो नर जन्तु

(ब) एक नर एवं एक मादा जन्तु

(स) दो मादा जन्तु

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– विकल्प (ब) एक नर एवं एक मादा जन्तु

(घ) आंतरिक निषेचन होता है-

(अ) नर शरीर के बाहर

(ब) मादा शरीर के बाहर

(स) नर शरीर के अन्दर

(द) मादा शरीर के अन्दर

उत्तर– विकल्प (द) मादा शरीर के अन्दर

(ङ) मादा जननांग है-

(अ) वृषण

(ब) गर्भाशय

(स) शिश्न

(द) शुक्रवाहिनी

उत्तर– विकल्प (ब) गर्भाशय

2. सत्य कथन के सामने सही () तथा असत्य कथन के सामने गलत का गलत (×) का चिह्न लगाइये-

(क) अमीबा मुकुलन द्वारा प्रजनन करता है। (×)

(ख) मेढक में बाह्यनिषेचन होता है।       ()

(ग) अलैंगिक प्रजनन की क्रिया में निषेचन होता है।   (×)

(घ) शुक्राणु नर युग्मक है।               ()

(ङ) अण्डाशय से शुक्राणु निकलते हैं।       (×)

3. स्तम्भ क को स्तम्भ ख से मिलान कर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

उत्तर-

स्तम्भ कस्तम्भ ख
क. मेढ़कबाह्य निषेचन
ख. केंचुआद्विलिंगी
ग. शुक्राणुनर युग्मक
घ. मनुष्यजरायुज
ङ. अण्डाणुमादा युग्मक
च. भ्रूणगर्भाशय

4. द्विलिंगी किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर- कुछ जन्तु जैसे केचुआ, जोक, आदि में नर एवं मादा जनन अंग एक ही जन्तु में पाये जाते हैं। ऐसे जन्तुओं को द्विलिंगी जन्तु कहते हैं।

5.प्रजनन से क्या समझते हैं?

उत्तर-

प्रजनन

प्रजनन सजीवों का प्रमुख लक्षण है। अपनी प्रजाति का अस्तित्व बनाये रखने के लिये प्रत्येक जीव अपने जैसे जीव की उत्पत्ति करता है। जीवों की इस क्रिया को जनन या प्रजनन कहते हैं।

6. लैंगिक प्रजनन तथा अलैंगिक प्रजनन में अन्तर समझाइए।

उत्तर

लैंगिक प्रजनन तथा अलैंगिक प्रजनन में अन्तर-

लैंगिक प्रजनन

लैंगिक जनन के लिये नर तथा मादा जननांगों का होना अनिवार्य है।

अलैंगिक प्रजनन-

जन्तुओं में बिना जनन अंग के प्रजनन की विधि को अलैंगिक जनन कहते हैं।

7. आन्तरिक निषेचन किसे कहते हैं?

उत्तर

आन्तरिक निषेचन

मादा के शरीर के अन्दर होने वाला निषेचन आंतरिक निषेचन कहलाता है जैसे गाय, भैंस, बकरी आदि में होने वाला निषेचन।

8. अण्डयुज को उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर

अण्डयुज-

अण्डे देने वाले जन्तुओं को अण्डयुज कहते हैं जैसे मुर्गी, मछली, कबूतर, सर्प, मेढ़क आदि।

9. बाह्य निषेचन किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर

बाह्य निषेचन-

मादा शरीर के बाहर होने वाला निषेचन बाह्य निषेचन कहलाता है जैसे मछली, मेढक आदि में होने वाला निषेचन।

10. मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है?

उत्तर

मादा के गर्भाशय में भ्रूण का रोपण होता है।

Previous Lesson
UP Board Solutions for
Class-8 Science
Chapter-6 कोशिका से अंग तंत्र तक

Next Lesson
UP Board Solutions for
Class-8 Science
Chapter-8 किशोरावस्था




बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा

सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा



पाठ- 1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
पाठ- 2 मानव निर्मित वस्तुएँ
पाठ- 3 परमाणु की संरचना
पाठ- 4 खनिज एवं धातु
पाठ- 5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
पाठ- 6 कोशिका से अंग तंत्र तक
पाठ- 7 जन्तुओं में जनन
पाठ- 8 किशोरावस्था
पाठ- 9 दिव्यांगता
पाठ- 10 फसल उत्पादन
पाठ- 11 बल तथा दाब
पाठ- 12 प्रकाश एवं प्रकाश यन्त्र
पाठ- 13 विद्युत धारा
पाठ- 14 चुम्बकत्व
पाठ-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
पाठ-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
पाठ- 17 कम्प्यूटर

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.