UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-6 कोशिका से अंग तंत्र तक

Class-8 Science Chapter-6 कोशिका से अंग तंत्र तक
UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-6 कोशिका से अंग तंत्र तक

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-8 Science के Chapter-2 मानव निर्मित वस्तुएँ कोशिका से अंग तंत्र तक के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —

Table of Contents


1. निम्नलिखित के सही विकल्प चुनकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) एककोशिक जीव का उदाहरण है-

(अ) मनुष्य

(ब) हाथी

(स) अमीबा

(द) बरगद

उत्तर– विकल्प (स) अमीबा

(ख) पादप कोशिका की प्रमुख विशेषता है-

(अ) कोशिकाभित्ति

(ब) हरितलवक

(स) बड़ी रिक्तिका

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर– विकल्प (द) उपरोक्त सभी

(ग) कोशिका का ऊर्जा गृह कहा जाता है-

(अ) हरितलवक को

(ब) माइटोकाण्ड्रिया को

(स) रिक्तिका को

(द) राइबोसोम को

उत्तर– विकल्प (ब) माइटोकाण्ड्रिया को

(घ) ऑक्सिन है-

(अ) जन्तु हार्मोन

(ब) औषधि

(स) उत्सर्जी पदार्थ

(द) पादप हार्मोन

उत्तर– विकल्प (द) पादप हार्मोन

(ङ) फलों को पकाने के लिए कौन सा हार्मोन उपयोग किया जाता है?

(अ) ऑक्सिन

(ब) एबसिसिक अम्ल

(स) एथिलीन

(द) साइटोकाइनिन

उत्तर– विकल्प (स) एथिलीन

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) जन्तुओं में हार्मोन्स अन्त:स्रावी ग्रन्थियाँ द्वारा स्रावित होते हैं।

(ख) कोशिका सजीवों की रचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई है।

(ग) प्रविभाजी ऊतक पौधों की लम्बाई में वृद्धि करने में सहायक होता है।

(घ) शरीर के बाह्य सुरक्षात्मक आवरण बनाने में एपीथिलियम ऊतक सहायता करते हैं।

(ङ) समान रचना एवं कार्य वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं।

प्रश्न 3. निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए

उत्तर

खण्ड (क)             खण्ड (ख)
क. जड़ों के शीर्ष कलिकाओं में वृद्धिप्रविभाजी ऊतक
ख. मक्खीबहुकोशिकीय जीव
ग. तंत्रिका ऊतकसंदेशों का संवहन
घ. संवहन ऊतकजाइलम

4. निम्नलिखित में से सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत कथन के आगे गलत (×) का चिन्ह लगाइए-

(क) हृदय की माँस-पेशियाँ निरन्तर कार्य करती रहती हैं। (✓)

(ख) फ्लोएम ऊतक जन्तुओं में पाया जाता है।(×)

(ग) अमीबा बहुकोशिक जीव है। (×)

(घ) सजीव कोशिका से बने हैं। (✓)

(ङ) सभी कोशिकाओं में कोशिकाभित्ति पायी जाती है। (×)

5. कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाये जाते हैं?

उत्तर

कोशिकाद्रव्य (cytoplasm) में।

6. प्रविभाजी ऊतक की दो विशेषताएँ बताइये। ये कहाँ पाये जाते हैं?

पौधों में वृद्धि कुछ निश्चित क्षेत्रों में (जड़ और तने) की कलिकाओं के शीर्ष भाग में ही होती है। ऐसा विभाजन उन भागों में पाये जाने वाले ऊतक के कारण होता है। ऐसे ऊतक को प्रविभाजी ऊतक (विभज्योतक) या निरन्तर विभाजित होने वाला ऊतक कहा जाता है। विभज्योतक ऊतक की कोशिकाएँ समान व्यास वाली होती है, जिनका आकार आयताकार या बहुभुजी (Polygonal) होता है।

7. किन्हीं दो अन्त:स्रावी ग्रन्थियों के नाम तथा उनके कार्य लिखिए।

उत्तर

थायराइड ग्रंथि (Thyroid Gland)

थायरॉइड ग्रंथि थाइरॉक्सिन नाम का हार्मोन स्रावित करती है। यह शरीर की उपापचयी क्रियाओं को नियंत्रित करती है। इसकी कमी से घेंघा रोग हो जाता है।

पैराथायरॉइड ग्रंथि (Parathyroid Gland)

यह ग्रंथि पैराथार्मोन नाम का हार्मोन स्रावित करती है जो रक्त में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा का नियंत्रण करती है।

8. पादप तथा जन्तु कोशिका में अन्तर लिखिए।

उत्तर

पादप तथा जन्तु कोशिका में अन्तर-

पादप कोशिकाजन्तु कोशिका
1.कोशिकाभित्ति पायी जाती है1.कोशिकाभित्ति नहीं पायी जाती है।
2. हरितलवक पाए जाते है।2. हरितलवक नहीं पाए जाते हैं।
3.सेन्ट्रोसोम अनुपस्थित होते हैं।3.सेन्ट्रोसोम उपस्थित होते हैं।

9. केवल चित्रों के माध्यम से रेखित पेशी ऊतक तथा अरेखित पेशी ऊतक में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- 

रेखित तथा अरेखित पेशी ऊतक में अन्तर-

Rekhit and Arekhit pasiy utak

10. पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाइये।

उत्तर- 

पादप कोशिका

Previous Lesson
UP Board Solutions for
Class-8 Science
Chapter-06 कोशिका से अंग तंत्र तक

Next Lesson
UP Board Solutions for
Class-8 Science
Chapter-08 किशोरावस्था



बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा

सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा



पाठ- 1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
पाठ- 2 मानव निर्मित वस्तुएँ
पाठ- 3 परमाणु की संरचना
पाठ- 4 खनिज एवं धातु
पाठ- 5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
पाठ- 6 कोशिका से अंग तंत्र तक
पाठ- 7 जन्तुओं में जनन
पाठ- 8 किशोरावस्था
पाठ- 9 दिव्यांगता
पाठ- 10 फसल उत्पादन
पाठ- 11 बल तथा दाब
पाठ- 12 प्रकाश एवं प्रकाश यन्त्र
पाठ- 13 विद्युत धारा
पाठ- 14 चुम्बकत्व
पाठ-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
पाठ-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
पाठ- 17 कम्प्यूटर

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.