UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण

UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-5
UP Board Solutions for Class-8 Science Chapter-5

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-8 Science के Chapter-5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —

Table of Contents


प्रश्न 1(क)- सूक्ष्मजीव पाये जाते हैं –

(अ) हवा

(ब) पानी

(स) मिट्टी

(द) सर्वत्र

उत्तर 1(क)– विकल्प (द) सर्वत्र

प्रश्न 1(ख)- टी.बी. (तपेदिक) रोग होता है

(अ) प्रोटोजोआ द्वारा

(ब) कवक द्वारा

(स) जीवाणु द्वारा

(द) वायरस द्वारा

उत्तर 1(ख) विकल्प (स) जीवाणु द्वारा

प्रश्न 1(ग)- चना/मटर की जड़ों की गाँठों में पाया जाने वाला जीवाणु है –

(अ) राइजोबियम

(ब) क्लॉस्ट्रीडियम

(स) एशेरिया कोलाई

(द) एजोटोबैक्टर

उत्तर 1(ग)– विकल्प (अ) राइजोबियम

प्रश्न 1(घ)- कुकुरमुत्ता है

(अ) कवक

(ब) शैवाल

(स) जीवाणु

(द) प्रोटोजोआ

उत्तर 1(घ)– विकल्प (अ) कवक

प्रश्न 1(ङ)- पेचिस रोग होता है –

(अ) अमीबा द्वारा

(ब) पैरामीशियम द्वारा

(स) एण्टअमीबा द्वारा

(द) प्लाजमोडियम द्वारा

उत्तर 1(ङ)– विकल्प (स) एण्टअमीबा द्वारा

उत्तर 2-

(क) सूक्ष्मजीवों को देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी की आवश्यकता होती है।

(ख) जीवाणु द्वारा नीबू के पौधे में कैंकर नामक रोग होता है।

(ग) प्रथम प्रतिजैविक दवा पेनीसिलिन थी।

(घ) डेंगू रोग एडिज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है।

(ङ) हैजा रोग दूषित जल/भोजन से फैलता है।

(च) राइजोबियम जीवाणु नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं।

उत्तर 3-

(क) सभी सूक्ष्मजीव हानिकारक होते हैं।  (×)

(ख) विषाणुजनित रोगों के उपचार में प्रतिजैविक दवाओं का प्रयोग किया जाता है। (×)

(ग) मॉरकेला (गुच्छी) नामक कवक का उपयोग भोजन के रूप में होता है। (✓)

(घ) पोलियो का टीका ड्रॉप के रूप में पिलाया जाता है।  (✓)

(ङ) चेचक एक संक्रामक रोग है।  (✓)

स्तम्भ (क)        स्तम्भ (ख)

क. मलेरिया        अ. कवक

ख. एड्स          ब. जीवाणु

. टायफाइड       स. विषाणु

घ. दाद            द. प्रोटोजोआ

उत्तर 4 –

स्तम्भ (क)       स्तम्भ (ख)

क. मलेरिया        प्रोटोजोआ

ख. एड्स            विषाणु

ग. टायफाइड       जीवाणु

घ. दाद            कवक

उत्तर 5–

सूक्ष्मजीवों का आर्थिक महत्व 

1. प्रतिजैविक दवाइयाँ बनाने में

सूक्ष्मजीवों द्वारा अनेक प्रतिजैविक दवाइयाँ बनाई जाती हैं। प्रतिजैविक दवाएँ जैसे पेनीसिलिन फफूँद से, स्ट्रेप्टोमाइसीन जीवाणु से बनाई जाती है।

2. उद्योग धन्धों में-

सूक्ष्मजीवों का उपयोग अनेक प्रकार के उत्पादों को तैयार करने में किया जाता है। जैसे – यीस्ट (कवक) का उपयोग डबल रोटी बनाने, जीवाणु का उपयोग दुग्ध उद्योग, सिरका उद्योग, तम्बाकू उद्योग, चाय उद्योग तथा चमड़े के उद्योग में किया जाता है।

3. कृषि में।

4. भोजन के रूप में।

उत्तर 6 –

प्रतिजैविक दवाएँ-

प्रतिजैविक दवाएँ वे दवाएँ हैं जो रोग फैलाने वाले जीवाणुओं के प्रतिरोध में प्रयुक्त होती है और शरीर में पहुँचते ही इन रोगाणुओं को नष्ट कर देती है।

प्रतिजैविक दवाओं का उपयोग

प्रतिजैविक दवाओं का उपयोग सूक्ष्मजीवों से होने वाले अनेक रोग जैसे टी.बी. हैजा, टायफायड, निमोनिया आदि के उपचार में किया जाता है।

उत्तर 7 –

टीकाकरण-

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत थोड़ी सी मात्रा में किसी रोग के रोगाणु को सुई (इन्जेक्शन) द्वारा अथवा ड्रॉप के रूप में शरीर में पहुँचाना ‘प्रतिरक्षण’ या ‘टीकाकरण’ कहलाता है।

उत्तर 8–

मनुष्यों में सूक्ष्मजीवों से होने वाली बीमारियां तथा उनसे बचाव के तरीके-

मनुष्य में सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले सामान्य रोग

डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, हैजा, टाइफाइड,  क्षयरोग, खसरा चिकनपॉक्स पोलियो आदि हैं।

डेंगू बुखार (Dengue Fever)-

डेंगू बुखार एक विषाणु जनित रोग है, यह एडिज एजिप्टी  नामक मच्छर के काटने से फैलता है।

बचाव के तरीके-

  • अपने घर के आस-पास अनावश्यक पानी एकत्र न होने दें।
  • जहाँ पानी एकत्र हो वहाँ कैरोसिन तेल का छिड़काव कर दें।
  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
  • मच्छरों से बचाव के लिए यथासंभव अपने आस-पास कूड़ा करकट इकट्ठा न होने दें।

हैजा-

हैजा जीवाणु द्वारा होने वाला रोग है। यह दूषित जल और भोजन के सेवन से फैलता है। मक्खियाँ हैजा फैलाने में सबसे अधिक सहायक होती हैं।

बचाव के तरीके-

  • पानी को उबालकर प्रयोग करना चाहिए।
  • मक्खियों द्वारा फैलाए जाने वाले संक्रमण से बचने हेतु हमें खुले में मल त्याग नहीं करना चाहिए एवं कूड़ा-कचरा भी नहीं फेंकना चाहिए।

पौधों में सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले सामान्य रोग-

जन्तुओं की भाँति पौधों में भी सूक्ष्मजीवों द्वारा अनेक रोग हो जाते हैं। जैसे- गेहूं की गेरुई रोग कवक द्वारा, नींबू का कैंकर जीवाणु द्वारा, तंबाकू का मोजेक रोग विषाणु द्वारा।

Previous Lesson
UP Board Solutions for
Class-8 Science
Chapter-4 खनिज एवं धातु


Next Lesson
UP Board Solutions for
Class-8 Science
Chapter-6 कोशिका से अंग तंत्र तक





बुखार ठीक करने के घरेलू नुकसा और देशी दवा

सर्दी-जुकाम ठीक करने की घरेलू नुकसा और आयुर्वेदिक दवा



पाठ- 1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
पाठ- 2 मानव निर्मित वस्तुएँ
पाठ- 3 परमाणु की संरचना
पाठ- 4 खनिज एवं धातु
पाठ- 5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
पाठ- 6 कोशिका से अंग तंत्र तक
पाठ- 7 जन्तुओं में जनन
पाठ- 8 किशोरावस्था
पाठ- 9 दिव्यांगता
पाठ- 10 फसल उत्पादन
पाठ- 11 बल तथा दाब
पाठ- 12 प्रकाश एवं प्रकाश यन्त्र
पाठ- 13 विद्युत धारा
पाठ- 14 चुम्बकत्व
पाठ-15 कार्बन एवं उसके यौगिक
पाठ-16 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
पाठ- 17 कम्प्यूटर

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.